09 जून 2022- करेंट अफेयर्स : वर्तमान में लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को 09 जून 2022- करेंट अफेयर्स’ के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स उपलब्ध हिन्दी में करवाये जा रहें हैं। (09 जून 2022- करेंट
बिरसा मुंडा की 122 वीं पुण्यतिथि- 09 जून 2022

08 जून का मनाया गया विश्व ब्रेल टयूमर दिवस
प्रतिवर्ष 08 जून को विश्व भर में ब्रेन टयूमर दिवस का आयोजन किया जाता है। वर्ल्ड ब्रेन टयूमर डे 2022 की थीम ’टूगेदर वी आर स्ट्रॉन्गर’ है। इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य आम जनमानस को ब्रेन टयूमर के बारे में जागरूक और उन्हें इस सम्बन्ध में यथासंभव शिक्षित करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन समर्थ पोर्टल किया लॉन्च
जून, 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रेडिट-लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए राष्ट्रीय पोर्टल ’जन समार्थ पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल नई दिल्ली में विज्ञान भवन में वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के ’प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह’ के दौरान लॉन्च किया गया था।
जन समर्थ पोर्टल क्या है?
जन समर्थ पोर्टल एक वन-स्टॉप डिजिटल पोर्टल है, जो सरकारी क्रेडिट योजनाओं को जोड़ता है। जन समर्थ पोर्टल एक अनूठा डिजिटल पोर्टल है, जो एक ही मं. पर 13 क्रेडिट लिंक्ड सरकारी योजनाओं को लिंक करेगा। यह अपनी तरह का पहला मंच है, जो लाभार्थियों को सीधे ऋणदाताओं से जोड़ता है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविष ने चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक किया जारी
- 07 जून, 2022 को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण का चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया।
- सूचकांक एक गतिशील मात्रात्मक और गुणात्मक बेंचमार्किंग मॉडल है जा सभी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा के मूल्यांकन के लिये एक उद्देश्यपूर्ण ढांचा प्रदान करता है।
- बड़ राज्यों में तमिलनाडु रैंकिग में शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद गुजरात और महाराष्ट्र का स्थान रहा। छोटे राज्यों में गोवा शीर्ष स्थान पर रहा और उसके बाद मणिपुर एवं सिक्किम का स्थान रहा।
- केंद्रशासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर शीर्ष पायदान पर रहा और उकसे बाद नई दिल्ली और चंडीगढ़ का स्थान है।
कजाख्स्तान में बोलाट तुर्लिखानोव कप कुश्ती प्रतियोगिता में भारत 12 पदक जीतकर रहा दूसरे स्थान पर
- जून 2022 में बोलाट तुर्लिखानोव कप कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कजाख्स्तान के अलमाटी में किया गया। बोलाट तुर्लिखानोव कप कुश्ती प्रतियोगिता में भारत पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।
- इसके कुल 06 स्वर्ण, 01 रजत, और 05 कांस्य पदक शामिल है। 14 पदकों के साथ ईरान पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहली राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 की लॉन्च
07 जून 2022 को नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में पहली बार ’राष्ट्रीय वायु खेल नीति-2022’ लॉन्च की है। इस नीति का उद्देश्य वर्ष 2030 तक भारत को वायु खेल वाले प्रमुख देशों में शामिल करना है।
राष्ट्रीय खेल नीति-2022
एनएएसपी 2022 भारत में एक सुरक्षित, किफायती, सुलभ, आनंददायक और टिकाऊ वायु खेल पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करके वर्ष 2030 तक भारत को शीर्ष खेल राष्ट्रों में से एक बनाने के दृष्टि रखती है।
ओडिशा में मनाया जा रहा है सीतल षष्ठी पर्व
- 06 जून, 2022 से ओडिशा में सीतल षष्ठी पर्व मनाया जा रहा है जो एक पवित्र हिंदू त्योहार है। सप्ताह भर चलने वाले इस विशेष त्योहार में भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह पर प्रकाश डाला गया है।
- हिंदू कैलेंडर के अुनसार, सीतल षष्ठी ज्येष्ठ महीने के छठे दिन शुक्ल पक्ष के दौरान मनाई जाती है। इस त्योहार को मनाने वाले लोगों का मानना है कि भगवान शिव गर्मी की चिलचिलाती गर्मी का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि देवी पार्वती पहली बारिश का प्रतीक है।
मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
- भारत की दिग्गज महिला खिलाड़ी और वनडे कप्तान मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने 08 जून 2022 को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। मिताल राज ने टीम इंडिया के लिए 26 जून 1999 में डेब्यू किया था।
- मिताली राज के क्रिकेट करियर में 232 वनडे मैच में 7805 रन बनाए हैं, इस दौरान मिताली का औसत 50.68 का रहा है। वनडे क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर है। मिताली राज के नाम 7 शतक और 64 अर्धशतक है।
दुनिया के सबसे बड़े समुद्री अभ्यास ’रिम ऑफ द पैसिफिक’ में हिस्सा लेगा भारत
- भारत ने अमेरिका के नेतृत्व में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक सुमद्री अभ्यास ’रिम ऑफ द पैसिफिक 2022’ में भाग लेने का फैसला किया है।
- नौसैनिक समुद्री अभ्यास के 28वें संस्करण 29 जून से 4 अगस्त तक होनोलूलू और सैर डिएगो में अपनी नौसेना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। यूएस इंडो-पैसेफिक कमांड की मेजबानी में इस अभ्यास के लिए भारत एक स्टील्थ फ्रिगेट और एक पी-8आई विमान भेज रहा है।