08 जून 2022 करेंट अफेयर्स – वर्तमान में लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को 08 जून 2022- करेंट अफेयर्स उपलब्ध के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स हिन्दी में करवाये जा रहें हैं। (08 जून 2022- करेंट अफेयर्स)
आज दुनियाभर में मनाया जाएगा विश्व महासागर दिवस

- प्रतिवर्ष 08 जून को पूरी दुनिया में विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस महासागरों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिये मनाया जाता है।
- वर्ष 2022 की थीम ‘Revitalization: Collective Action for the Ocean’ है। विश्व महासागर दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव वष 1992 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित ’पृथ्वी ग्रह’ नामक फोरम में लाया गया था।
भारतीय सेना ने बहुराष्ट्रीय संयुक्त अभ्यास ’एक्स खान क्वेस्ट 2022’ में लिया भाग
- 06 जून, 2022 को 16 देशों की सैन्य टुकड़ियों की भागीदारी वाला बहुराष्ट्रीय शांतिवाहिनी अभ्यास ’एक्स खाने क्वेस्ट 2022’ मंगोलिया में आरंभ हुआ है।
- मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख ने मंगोलिया में अभ्यास स्थल पर आयोजित एक भव्य समारोह में अभ्यास का उद्घाटन किय।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव के डिजाइन वाले सिक्कों की नयी श्रृंखला पेश की
- 06 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्कों की एक नयी श्रृंखला पेश की है। ये सिक्के ’दृष्टिहीनों के अनुकूल’ भी है। इन सिक्कों को वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्वस के उद्घाटन के अवसर पर लॉन्च किया गया था।
- इन सिक्कों में ब्रेल लिपि में भी मूल्य अंकित है ताकि दृष्टिबाधित व्यक्ति भी उसे पहचान सकें। ये सिक्के 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये मूल्यवर्ग के हैं।
आईफा अवार्ड 2022 में विक्की कौशल ने जीता बेस्ट एक्टर का खिताब
03 और 04, 2022 जून को 22वां अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार अबू धाबी में आयोजित किया गया। इस साल आईफा 2022 में अवार्ड्स को सलमान खान, मनीष पॉल और रितेश देशमुख ने होस्ट किया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह ने इस साल पुरस्कारों में अपना दबदबा बनाया, फिल्म ने पांच श्रेणियों में जीत हासिल की। सरदार उधम, मिमी और लूडो ने दो-दो श्रेणियों में जीत हासिल की।
आईफा 2022 के विजेताओं की सूची
- अभिनेता – विक्की कौशल (उधम सिंह)
- अभिनेत्री – कृति सेनन (मिमी)
- निर्देशक – विष्णुवर्धन (शेरशाह)
- गीत – कौसर मुनीर ’लहरा दो’ के लिए, 83
- बेस्ट मेल डेब्यू – अहान शेट्टी (तड़प)
- बेस्ट मेल सिंगर – जुबिन नौटियाल
- सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण – शरवरी बाघ (बंटी और बबली 2)
- अनुकूलित सर्वश्रेष्ठ कहानी – कबीर खान, संजय पूरन सिंह चौहान 83 के लिए
- बेस्ट ओरिजनल स्टोरी – अनुराग बसु की लूडो
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता महिला – साई तम्हंकर (मिमी)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरूष – पंकज त्रिपाठी लूडो
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार
- अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार हर साल प्रदान किए जाने वाले संस्कारों का एक समूह है। इसे आपका और के नाम से भी जाना जाता है। पुरस्कारों को भारतीय फिल्म उद्योग के लिए प्रशंसकों द्वारा ऑनलाइन वोट दिया जाता है।
- वर्ष 2000 में स्थापित है समारोह हर साल दुनिया भर के विभिन्न देशों में आयोजित किया जाता है पहला अवार्ड 2009 लंदन यूनाइटेड किंग्डम में मिलेनियम दोनों प्रस्तुत किया गया था तब से पुरस्कार दुनिया भर के स्थान पर आयोजित किए जाते हैं जो बॉलीवुड की अंतरराष्ट्रीय सफलता को दर्शाता है।
DRDO ने अग्नि- 4 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
6 जून 2022 को भारतीय सेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने परमाणु हमले में सक्षम अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
यह मिसाइल उड़ीसा की एपीजे अब्दुल कलाम जीप से किया गया बता दिया परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल का सफल परीक्षण देश की सैन्य क्षमताओं में वृद्धि का प्रतीक है।
सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल 4000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। 20 मीटर लंबी डेढ़ मीटर तथा 4 टन वजन है 1000 किलो वजन तक ले जाने की क्षमता रखती है।
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक कि 180 देशों के लिस्ट में भारत सबसे नीचे
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 में भारत 18.9 के कुल स्कोर के साथ 180वें स्थान पर है और पिछले एक दशक में प्रदर्शन में 0.6 अंकों की गिरावट आई है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि भारत का सबसे कम स्कोर करना गंभीर चिंता का मुद्दा है।
इस सूची में डेनमार्क ने प्रथम तथा यूनाइटेम किंगडम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
केन्द्र सरकार ने सीडीएस की नियुक्ति से संबधित नियमों में किया संशोधन
- केंद्र सरकार नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के लिए सेवानिवृत्त एवं सेवारत दोनों अधिकारियों की नियुक्ति की सकती है। रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति के संबंध में तीर रक्षा बलों के नियमों में संशोधन हेतु 07 जून, 2022 को एक गजट अधिसूचना जारी की।
- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति से संबंधित तीनों सैन्य बलों के नियमों में बदलाव किया है, जिसके तहत तीनों सेनाओं में 62 वर्ष से कम आयु के लेफ्टिनेंट जनरल या जनरल स्तर के सवारत या सेवानिवृत अधिकारी को सीडीएस नियुक्त कर सकता है।
जिनेवा में आयोजित किया गया वर्ल्ड समिट ऑफ इंफॉर्मेशन सोसाइटी 2022
31 मई से 03 जून, 2022 तक केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह ने स्विट्जरलैंड के जिनमवा में वर्ल्ड समिट ऑफ इंफॉर्मेशन सोसाइटी 2022 के समारोह में भाग लिया, जहां भारत ने बहुपक्षीय और द्विपक्षीय संपर्क के दौरान अपने दूरसंचार कौशल का प्रदर्शन किया।
वर्ल्ड समिट ऑफ इंफॉर्मेशन सोसाइटी
इंफॉर्मेशन सोसाइटी मंच वर्ष 2022 पर वैश्विक शिखर सम्मेलन ’आईसीटी फॉर डेवलपमेंट’ दुनिया के समुदारय की सबसे बड़ी वार्षिक सभा का प्रतिनिधित्व करता है। यह मंच के कार्यान्वयन पर नेटवर्क बनाने, सीखने और बहुहितधारक र्चचाओं तथा परामर्श में भाग लेने के लिये संरचित अवसर प्रदान करता है।
ब्ल्यू डयूक सिक्किम की राज्य तितली घोषित

05 जून, 2022 को ब्ल्यू डयूक तितली को सिक्किम की राज्य तितली घोषित किया गया है। यह घोषणा वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान रानीपूल के पास सरमसा गार्डन में की गई।
ब्ल्यू डयूक सिक्किम का प्रतिनिधित्व करता है, इसके दो अद्वितीय रंग नीले अकाकाश का प्रतिनिधित्व करते हैं और सफेद हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ो का दर्शाते हैं, यह सिक्किम और इसकी विशिष्ट पहचान के लिये के उपयुक्त है।
बजराम बेगज अल्बानिया के नए राष्ट्रपति चुने गए
अल्बानियाई सशस़्त्र बलों के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ का पद संभालने वाले बजराम बेगज अल्बानिया के देश के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं।
इसस पहले बजराम बेगज अल्बानियाई सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के पद पर थे । वह अल्बानिया के 8वें राष्टपति और सैन्य रैंक के तीसरे राष्ट्रपति हैं।
Pingback: 09 जून 2022- करेंट अफेयर्स - Uttarakhand GK