07 September 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

07 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (07 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (07 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “07 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से।

इसरो ने थुंबा में इन्फ्लेटेबल एरोडायनामिक डिसेेलेरेटर तकनीक का सफल परीक्षण किया

हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इन्फ्लेटेबल एरोडायनामिक डिसेलेरेटर तकनीका का तिरूवंतरपुरम के थुंबा में सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जो स्पेंट स्टेज रिकवरी में आने वाली लागत को प्रभावी रुप से कम कर सकता है और अन्य ग्रहों पर सुरक्षित रुप से पेलोड लैंडिग में सहायता कर सकता है।

इन्फ्लेटेबल एरोडायनामिक डिसेेलेरेटर (IAD)

आईएडी का इसरो के विक्रम साराभाई अंतरक्षि केंद्र द्वारा डिजाइन, विकसित और सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। आईएडी का थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिग स्टेशन से रोहिणी-300 साउंडिंग रॉकेट में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।
रोहणी साउंडिंग रॉकेटों का उपयोग इसरो द्वारा विकसित की जा रही नई प्रौद्योगिकी के साथ-साथ भारत और विदेशों के वैज्ञानिकों द्वारा उड़ान प्रदर्शन के लिये नियमित रुप से किया जाना है। आईएडी वातावरण के माध्यम से नीचे गिरने वाली वस्तु की गति को धीमा करने का कार्य करता है।

असम में पिछले आठ वर्षों के दौरान देश में सबसे अधिक दर्ज किये गये राजद्रोह के मामले

हाल ही में अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसम राज्य में पिछले आठ वर्षों के दौरान देश में सबसे अधिक राजद्रोह के मामले दर्ज किये गये हैं। वर्ष 2017-2021 के मध्य देश के राजद्रोह के 475 मामलों में से असम में ही 69 मामले (14.52 प्रतिशत) दर्ज हुए हैं। असम के बाद, इस तरह के सबसे अधिक मामले क्रमशः हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर में देखे गए हैं।

छत्तीसगढ़ अब 31 जिलों वाला राज्य बना, प्रदेश को मिले 3 नए जिले

हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के 30वें जिले ’सारंगढ़-बिलोईगढ़’ तथा 31वें जिले ’खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ का शुभारंभ किया है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने 02 सितंबर को 29वें जिले मोहला-मानपुर-चौकी का शुभारंभ किया गया था। अब छत्तीसगढ़ में कुल जिलों की संख्या 31 हो गई।

36वें राष्ट्रीय खेलों के खेलगान और शुभंकर का किया गया अनावरण

  • 05 सिंतबर, 2022 को गुजरात के अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मेंत्री अमित शाह ने 36वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गेम्स एंथम और मैस्कॉट के साथ-साथ एक कस्टम-क्यूरेटेड वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन का भी अनावरण किया है।
  • साथ ही उन्होंने अहमदाबाद में जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े खेल शहर बनाए जाने की भी घोषणा की है।
  • गौरतलब है कि 2022 के 36वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी गुजरात कर रहा है। 36वें राष्ट्रीय खेलों की थीम ’खेल से एकता का उत्सव’ है। देश की सबसे भव्य खेलों का आयोजन 29 सिंतबर से 12 अक्टूबर तक मेजबान राज्य गुजरात में किया जाएगा।

36वें राष्ट्रीय राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर

इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर ’सावज’ है, जिसका गुजराती में अर्थ शेर है। यह मैस्कॉट भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधत्व करता है।

36वें राष्ट्रीय खेलों का एंथम

खेलों का गान, जुड़ेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया के दर्शन को समाहित करता है। इसे बॉलीवुड स्टार गायक सुखविंदर सिंह द्वारा गाया गया है। इस थीम गीता के बोल देश के युवाओं का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और साबरमती जैसे ऐतिहासिक स्थानों को जोड़ने और जीतने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम श्री योजना की घोषणा की

05 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम श्री (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया-PM School for Rising India) नामक पहल की घोषणा की है। यह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए प्रयोगशाला होगी और पहले चरण के तहत कुल 14,500 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।

प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना

यह देश भर में 14500 से अधिक स्कूलों के उन्नयन और विकास के लिये केंद्र प्रायोजित योजना है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार/राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकार/स्थानीय निकायों द्वारा प्रबंधित स्कूलों में से चयनित मौजूदा स्कूलों को मजबूत करना है।

चीन कोरोना की निडिल फ्री वैक्सीन को आपात मंजूरी देने वाला पहला देश बना

हाल ही में चीन सांस के माध्यम से कोरोना की निडिल फ्री वैक्सीन का आपात मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है। इस वैक्सीन को कैनसिनो बायोलॉजिक्स इंक द्वारा बनाया गया है। इस वैक्सीन को सूंघकर कोरोना से बचाव किया जा सकता है। कैनसिनो ने इस वैक्सीन को बहुत प्रभावी बताय है। कंपनी के अनुसार कोविड-19 के लक्षणों को रोकने में यह वैक्सीन 66 प्रतिशत और गंभीर बीमारी के खिलाफ 91 प्रतिशत प्रभावी है।

केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर ’कर्तव्य पथ’ रखने की घोषणा की है

इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक राजपथ नाम से मशहूर सड़क का नाम अब ’कर्तव्य पथ’ होगा। केंद्र सरकार ने राजपथ और राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक फैले सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने का फैसला किया है। इस क्षेत्र का विकास नए सिरे से सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत किया गया है। राजपथ का संबंध्ध ब्रिटिश राजा किंग जॉर्ज पंचम से है। इंडिया गेट पर जिस स्थान पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री करेंगे, वहां काफी पहले किंग जॉर्ज पंचम की प्रतिमा हुआ करती थी।

अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता सुब्रतो कप नई दिल्ली में हुआ शुरू

06 सितंबर, 2022 को सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई है। 61वें टूर्नामेंट के मुकाबले राजधानी दिल्ली के चार स्थानों डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्टेडियम, तेजस फुटबॉल ग्राउंड, सुब्रतो पार्क और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता 13 अक्टूबर, 2022 तक चलेगी।

सुब्रतो कप

इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल स्तर की वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता है। इसका उद्घाटन 1960 में भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयरमार्शल सुब्रतो मुखर्जी ने किया था। कोविड प्रतिबंधो को हटाये जाने के बाद ये टूर्नामेंट फिर से शुरू हो रहा है।

2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रुप में मनाया जाएगा

सिंतबर, 2022 को महिला और बाल विकास मंत्रालय देश भर में पांचवें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष पोषण माह अवसर पर भारत के आयोडीन मैन के के रुप में प्रसिद्ध पद्म श्री से सम्मानित डॉ. चंद्रकांत एस पांडव ने भारत में कुपोषण से लड़ाई में मोटे अनाज के महत्व पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज भारत के पारंपरिक खानपान में शामिल रहें हैं और अब इन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है क्योंकि 2023 का अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रुप में मनाया जाएगा।

पोषण अथिया

प्रधानमंत्री की समग्र पोषण योजना- पोषण अभियान केंद्र सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। यह छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों, किशोरियों गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषाहार में सुधार के लिए चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 08 मार्च, 2018 को राजस्थान के झुंझुनु में इस कार्यक्रम की शुरूआत की थी।

सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की

06 सितंबर, 2022 को पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है जिससे वह विदेशों में होने वाली टी20 लीग में खेलने के लिए योग्य हो गए हैं। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 15 अगस्त, 2020 को महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग में 2021 में खेलना जारी रखा लेकिन 2022 के सत्र से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में नहीं रखा था।

इटली के मिलान शहर में ’गैसटेक मिलान-2022’ का किया जा रहा है आयोजन

05 से 07 सिंतबर, 2022 तक इटली के मिलान शहर में ’गैसटेक मिलान-2022’ का आयोजन किया जा रहा है। गैसटेक कम कार्बन उत्सर्जन वाले ईंधन एलएनजी पर केन्द्रित, दुनिया का सबसे बड़ा सम्मेलन है। गौरतबल है कि मिलान 2022 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसमें भाग लेने के लिए केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी एक आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *