07 October 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

07 October 2022 Current Affairs– प्रतिवर्ष 07 अक्टूबर को विश्व कपास और उसके हितधारकों के वैश्विक उत्सव के रुप में मनाया जाता है। कॉटन-4 (बेनिन, बुर्किनो फासो, चाड और माली) की पहल पर विश्व व्यापार संगठन ने 07 अक्टूबर 2019 को विश्व कपास दिवस का शुभारंभ किया। (07 October 2022 Current Affairs) उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स (07 October 2022 Current Affairs)

विश्व कपास दिवसः 07 अक्टूबर

प्रतिवर्ष 07 अक्टूबर को विश्व कपास और उसके हितधारकों के वैश्विक उत्सव के रुप में मनाया जाता है। कॉटन-4 (बेनिन, बुर्किनो फासो, चाड और माली) की पहल पर विश्व व्यापार संगठन ने 07 अक्टूबर 2019 को विश्व कपास दिवस का शुभारंभ किया। 2022 के लिये विश्व कपास दिवस की थीम ’’वीविंग अ बेटर फ्यूचर फॉर कॉटन’’ है।

गुजरात बना गति शक्ति पोर्टल लॉन्च करने वाला पहला राज्य

  • 6 अक्टूबर 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गति शक्ति पोर्टल लॉन्च किया है। इसके साथ ही गुजरात भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने गति शक्ति पोर्टल को राज्य स्तर पर लॉन्च किया है। इंटरनेट सेवा को तेजी से विस्तार करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए गति शक्ति पोर्टल को गुजरात सरकार ने भी शुरू कर दिया है।
  • पोर्टल को गुजरात इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा भास्कर आचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जियो इनफॉर्मेटिक्स के सहयोग से विकसित किया गया है। पोर्टल शासन में अधिक पारदर्शिता लाकर निवेशकों को व्यवसाय करने में आसानी प्रदान करेगा और इसे समय धन और लॉजिस्टिक लागत की बचत होगी।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भारत के श्रीजेश, सविता को साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला गोलकीपर चुना

  • 5 अक्टूबर, 2022 को भारत के पी. आर. फ्रीजेस और सविता पूनिया को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने वर्ष 2021-22 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला गोलकीपर चुना है। श्रीजेश और सविता पूनिया को लगातार दूसरे वर्ष एफआईएच (FIH) और महिला गोलकीपर ऑफ द ईयर चुना गया है।
  • सविता 2014 में पुरस्कार की शुरुआत के बाद लगातार 3 साल तक गोलकीपर ऑफ द ईयर जीतने वाली तीसरी एथलीट है। श्रीजेश FIH साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब लगातार दो बार जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।
  • इससे पहले डेविड हर्ट (आयरलैंड) ने 2015 और 2016 तथा विंसेंट वनाश (बेल्जियम) ने 2017 से 2019 तक लगातार तीन बार से जीता है।

फ्रांसीसी लेखिका एनी एनोक्स को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022

6 अक्टूबर 2022 को फ्रेंच लेकर का एनी एनॉक्स 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। एनी को उनके साथ और नैतिकता के साथ अपनी यादों की जड़ों को खोदकर सामाजिक प्रतिबंधों को जो उजागर करने के लिए नोबेल के लिए चुना गया है। एनी ने अपनी लेखनी के जरिए साहसिक, क्लीनिकल एक्टिविटी पर कई लेख लिखे हैं। एनी एनॉक्स ने फ्रेंच, इंग्लिश में कई उपन्यास लेक नाटक और फिल्में भी लिखी हैं।

संदीप कुमार गुप्ता बने गेल के चेयरमैन

हाल ही में संदीप कुमार गुप्ता ने देश के सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार संभाला है। गुप्ता इससे पहले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में वित्त निदेशक थे। वह मनोज जैन की जगह लेंगे। चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल फरवरी 2026 तक रहेगा।

शेष भारत ने सौराष्ट्र को हराकर ईरानी कप 2022 जीता

हाल ही में देश भारत ने वर्ष 2019-20 के रणजी चैंपियन सौराष्ट्र को 8 विकेट से हराकर क्रिकेट के ईरानी कप 2022 का खिताब जीता है। इसके साथ ही शेष भारत ने उन्हें तीसरी बार ईरानी कप जीता है।

ईरानी ट्रॉफी

यह वर्तमान रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम और शेष भारत टीम के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। ईरानी ट्रॉफी में चार दिवसीय मैच खेला जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1969-70 में बीसीसीआई ने की थी और इसका नाम बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष जल ईरानी के नाम पर रखा गया था।

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जाति जनजाति का दर्जा देने की घोषणा की

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की घोषणा की है। इससे जम्मू कश्मीर में गुर्जर और बकरवाल के साथ पहाड़ी समुदाय को भी आरक्षण दिया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरक्षण शुरू किया जाएगा। गुज्जर और बकरवाल को अप्रैल 1991 से अनुसूचित जनजाति का लाभ मिल रहा था। जबकि पहाड़ी सुविधाओं को जनवरी 2020 से ओबीसी श्रेणी में 4% का कोटा दिया गया था।

स्पेसएक्स ने नासा का क्रू-5 मिशन किया लॉन्च

5 अक्टूबर 2022 को स्पेसएक्स ने नासा के क्रू-5 मिशन पर 4 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। स्पेसएक्स कंपनी ने पहली बार अपनी लॉन्चिंग व्हीकल पर रूसी अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजा है। रूसी अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना मिशन विशेषज्ञ के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की अपनी पहली यात्रा के साथ अमेरिका की कर्नल निकोल मान स्पेस की यात्रा करने वाली पहली अमेरिकी मूल की महिला बन गई है।

 दो हजार तक के लेनदेन के लिए रुपे क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने रुपे क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर लगने वाले शुल्क के बारे में महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर रुपे क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर ₹2000 तक के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन के मध्य नजर ऐप के जरिए मौजूदा प्रक्रिया क्रेडिट कार्ड पर भी लागू रहेगी।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा नई दिल्ली में स्पूर्ति मेले का किया जा रहा है आयोजन

1 से 15 अक्टूबर 2022 तक खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा नई दिल्ली में स्फूर्ति मेले का आयोजन किया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इस स्पूर्ति समूह के पारंपरिक उत्पादों की पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस स्पूर्ति मेले का उद्देश्य त्योहारों के मौजूद समय में नागरिकों के बीच देशभर की पारंपरिक उत्पादन को बढ़ावा देना है। इसके अलावा यह मेला इन समुदायों के उत्पादों के विपणन और बिक्री के लिए कारीगरों के लिए नए रास्ते भी खोलेगा।

उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *