07 मई – करेंट अफेयर्स : सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 07 मई 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स हिन्दी में
ओडिशा में देश की पहली आदिवासी स्वास्थ्य वेधशाला स्थापित करने के लिए हुआ समझौता
- एसटी और एससी विकास विभाग ने ओडिशा राज्य में क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, भुवनेश्वर के साथ एक आदिवासी स्वास्थ्य वेधशाला की स्थापना के लिए 04 मई, 2022 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो ओडिशा में आदिवासी स्वास्थ्य में समानता सुनिश्चित करने के लिए देश में पहली बार है।
- ओडिशा की जनजातीय आबादी के स्वास्थ्य पर एक भंडार स्थापित करेगा। यह प्रभावी और साक्ष्य आधारित, नीति उन्मुख और वस्तुतः स्थापित केंद्र, बीमारी के बोझ, स्वास्थ्य संबंधित स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली पर व्वस्थित और चल रहे अवलोकन के लिए डिजाइन किया गया है।
परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के लिए परिसीमन आदेश को अंतिम रुप दिया
- 05 मई, 2022 को सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में परिसीमन आयोग ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए परिसीमन आदेश को अंतिम रुप दे दिया है।
- केंद्र सरकार ने, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के उद्देश्य से परिसीमन आयोग का गठन किया था।
- क्षेत्र के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 43 जम्मू के लिए और 47 कश्मीर क्षेत्र के लिए होंगे। 09 विधानसभा क्षेत्रों को अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित किया गया है।
एयर मार्शल संजीव कपूर ने भारतीय वायु सेना के महानिदेशक का पदभार संभाला
- 01 मई 2022 को एयर मार्शल संजीव कपूर ने वायु सेना मुख्यालय, नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के महानिदेशक का पदभार संभाला है।
- एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नाातक है और उन्हें दिसम्बर 1985 में ट्रांसपोर्ट पायलट के रुप में भारतीय वायु सेना की फ्लांइग शाखा में कमीशन किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन के वैश्विक शिखर सम्मेलन जीता कनेक्ट-2022 का किया उद्घाटन
- 06 मई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडिया कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन के वैश्विक शिखर सम्मेलन ’जीतो कनेक्ट-2022’ का उद्घाटन किया।
- इसका का आयोजन पुणे में किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम है जो 6 से 8 मई तक आयोजित किया जाएगा।
- जीतो कनेक्ट आपसी नेटवर्किंग औश्र वार्ता के जरिये व्यापार और उद्योग की बढ़ोत्तरी हेतु एक मंच प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में व्यापार और अर्थव्यवस्था से संबंधित विविध मुद्दों पर कई सत्र आयोजित किए जाएंगे।
जीतो कनेक्ट-2022
यह विश्व के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलनों में से एक है। यह व्यापार मेला आपसी विचारों के आदान-प्रदान के द्वारा एक भविष्यवादी, टिकाऊ और सचेत विश्व के निर्माण में योगदान हेतु अवसर प्रदान करेगा।
जीतो को पूरा नाम – JAIN INTERNATIONAL TRADE ORGANIZATION
आठ हजार मीटर से ऊँची पांच चोटियों फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं प्रियंक मोहिते
महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका मोहिते 05 मई 2022 को कंचनगंगा पर्वत की चढ़ाई करने के बाद 8,000 मीटर से अधिक ऊँची पांच चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने डेविड वॉर्नर
- दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने मुंबई के ब्रेर्बोन स्टेडियम में सनराइजर्स के खिलाफ अपना 89वां टी20 अर्धशतक लगाया ।
- इसके साथ ही डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट के क्रिस गेल का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। डेविड वॉर्नर टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं।
इसरो शुक्र ग्रह के अध्ययन हेतु दिसंबर 2024 में भेजेगा शुक्रयान-1 मिशन
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने घोषणा की है कि भारत दिसंबर 2024 में शुक्र ग्रह के अध्ययन हेतु शुक्रयान-1 भेजेगा। यह यान सौर मंडल के सबसे गर्म ग्रह की परिक्रमा करते हुए अध्ययन करेगा।
- साल 2024 में ही क्यों चुना गया
- पृथ्वी से शुक्र औसतन 4.10 करोड़ किमी दूर है। यह दूरी सूर्य की परिक्रमा में बढ़ती-घटती रहती है। दिसंबर 2024 में शुक्र धरती के बेहद निकट होगा। इससे अंतरिक्ष यान के लिए सबसे छोटा परिक्रमा पथ तय करना संभव होगा। अगली बार ऐसा मौका साल 2031 में आयेगा।
भारत का पहला फ्लो केमिस्ट्री टेक्नोलॉजी हब हैदराबाद में डॉ. रेडीज इंस्टीयूट ऑफ लाइफ साइंसेज में स्थापित किया गया है।
तेलंगाना सरकार ने डॉ. रेडीज लैबोरेटरीज और लौरस लैब्स के साथ साझेदारी में इस उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना का समर्थन किया। हब अत्याधुनिक प्रवाह रसायन उपकरण से लैस देगा और यह फार्मा अनुसंधान और विकास में वैज्ञानिक क्षमता को बढ़ावा देगा।
भारतीय तटरक्षक ने कोच्चि में अपना दूसरा एयर स्क्वाड्रन 845 किया कमीशन
- 04 मई, 2022 को भारतीय तटरक्षक ने कोच्चि में अपना दूसरा एयर स्कवाड्रन 845 स्क्वाड्रन कमीशन किया है।
- ये एयर स्क्वाड्रन, 845 मेड इन इंडिया ’एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर मार्क से लैस है। यह खोज और बचाव कार्यों सहित लंबी दूरी की सुमद्री निगरानी में मददगार होगा।