07 जून 2022- करेंट अफेयर्स

Please Follow and Subscribe

07 जून 2022 करेंट अफेयर्स – प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स की सीरीज में सभी परीक्षाओं जिनमें करेंट अफेयर्स से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं के लिए 07 जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स हिन्दी में

करेंट अफेयर्स – 07 जून 2022

विश्व खाद्य दिवस – 07 जून

प्रतिवर्ष 07 जून को ’विश्व खाद्य दिवस’ का आयोजन किया जाता है। 2022 के विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम ’सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य (Safer Food, Better Health)’ है जो मानव स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की भूमिका पर प्रकाश डालती है।

भारत ने पहली बार हॉकी 5-एस चैंपियनशिप का खिताब जीता

05 जून, 2022 को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) हॉकी 5-एस चैंपियनशिप का खिताब जीता है। स्विट्जरलैंड के लुसान में फाइनल मे भारत ने पोलैंड को 6-4 से हराया। टूर्नामेंट में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी ।

अरुणाचल प्रदेश में 100 साल बाद मिला लिपिस्टिक का पौधा

हाल ही में वनस्पति सर्वेक्षण के शोधकर्ताओं ने एक सदी से भी अधिक समय बाद अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले (Anjow District) में एक दुर्लभ पौधे की खोज की है। इसे ’भारतीय लिपिस्टिक पौधे’ के नाम से जाना जाता है। इस पौधे की खोज सबसे पहले वर्ष 1912 में ब्रिटिश वनस्पतिशास्त्री स्टीफन ट्रॉयट डन ने की थी।

भारत-बांग्लादेश के बीच शुरु हुआ सम्प्रति सैन्य अभ्यास

  • द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के अंतर्गत भारत-बांग्लादेश के बीच शुरु हुआ सम्प्रति सैन्य अभ्यास 05 जून से 16 जून, 2022 तक बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन पर एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ’पूर्व सम्प्रति – X (Ex SAMPRITI-X) का आयोजन किया जा रहा है।
  • अभ्यास सम्प्रति के दोनों देशों द्वारा बारी-बारी से आयोजित किया जाने वाल एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रक्षा सहयाग है, जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन और सहयोग को मजबूती प्रदान करना और व्यापक बनाना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने शुरू किया ’लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट’ मूवमेंट

05 जून, 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ’पर्यावरण के लिए जीवनशैली आंदोलन (Lifestyle for the Environment) LIFE’ की शुरुआत की है। LIFE का विचार भारत द्वारा वर्ष 2021 में 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) के दौरान प्रस्तुत किया गया था।
यह विचार पर्यावरण के प्रति जागरुक जीवन शैली को बढ़ावा देना है जो ’नासमझी और अपव्यय’ के बजाय ’सचेत और जानबूझकर उपयोग’ के सिद्धांत पर केंद्रित है।

’इट राइट चैलेंज कार्यक्रम’ की रैंकिंग में इंदौर देश में रहा पहले स्थान पर

  • हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से ’इट राइट चैलेंज’ कार्यक्रम की जारी रैकिंग में इंदौर पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है। वाराणसी पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा है।
  • भोपाल तीसरे स्थान पर हैं इस कार्यक्रम को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से संचालित किया गया था। यह कार्यक्रम सितंबर 2020 से दिसंबर 2021 के बीच अभियान के तौर पर चलाया गया था।

हिमाचल प्रदेश में एक दशक के बाद कांगड़ा घाटी ग्रीष्म महोत्सव फिर से हुआ शुरू

  • हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में ’कांगड़ा वैली समर फेस्टिवल-2022’ का उद्घाटन किया है। 02 जून से 09 जून, 2022 तक चलने वाले इस महोत्सव में चार सांस्कृतिक संध्याएं शामिल हैं।
  • जय राम ठाकुर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि लगभग एक दशक के बाद इस उत्सव का आयोजन कांगड़ा घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ’मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित

  • विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ’मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
  • विज्ञान भवन में ’मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भी संबोधित किया है। मिट्टी बचाओं आंदोलन’ मिट्टी के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता बढ़ाने और इसे सुधारने के लिए जागरुक दायित्व कायम करने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है।

चिल्का झील में फिशिंग कैट्स के लिये दुनिया का पहला गणना अनुमान लगाया गया

हाल ही में चिल्का झील में मछली पकड़ने वाली बिल्लियों (Fishing Cats) के लिये दुनिया का पहला गणना अनुमान लगाया गया है। यह गणना चिल्का झील विकास प्राधिकरण द्वारा द फिशिंग कैट प्रोजेक्ट (TFCP) के सहयोग से आयोजित की गई है। इस गणना के मुताबिक, चिल्का झील में 176 मछली पकड़ने वाली बिल्लियां है।


Please Follow and Subscribe

1 thought on “07 जून 2022- करेंट अफेयर्स”

  1. Pingback: 09 जून 2022- करेंट अफेयर्स - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *