06 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (06 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (06 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “06 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से।
लिज ट्रस बनीं कंजर्वेटिव पार्टी की नई नेता, होगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री
पार्टी के सर ग्राहम ब्रैडी ने वेस्टमिंडर के क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय सेंटर में प्रधानमंत्री चुनाव नतीजों की घोषणा करते हुए लिज ट्रस का विजेजा घोषित किया है। ट्रस बालमोरल में क्वीन से मिलेंगी जो उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव देगी। लिज ट्रस ने अपने प्रतिद्वंदी ऋषि सुनक को हराकर प्रधानमंत्री का चुनाव जीता है।
कौन हैं लिज़ ट्रस
- मेरी एलिजाबेथ ट्रस का जन्म 1975 में ऑक्सफोर्ड में हुआ था। उनके पिता गणितज्ञ और मां नर्स थीं।
- लिज ट्रस, टेरेजा मे और मार्गरेट थैचर के बाद ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होगी। टेरेजा में और मार्गरेट थैचर भी कंजरवेटिव पार्टी की ही नेता थीं।
05 सितम्बर 2022 को मनाया गया शिक्षक दिवस
हर साल शिक्षकों के सम्मान में 5 सितम्बर देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने शिक्षकों को अपने जीवन में उनके योगदान का याद करते हैं।
शिक्षक दिवस में मनाने की शुरूआत कैसे हुई
देश मे ंसाल 1962 से शिक्षक दिवस मनाने की शुरूआत हुई। इसी साल मई में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने देश के दूसरे राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभाला था। इसस पहले वो 1952 से 1962 तक वो देश के पहले उप-राष्ट्रपति थे। एक बार डॉ. राधाकृष्णन के मित्रों ने उनसे गुजारिश की वो उनहें उनका जन्मदिवस मनाने की इजाजत दे। डॉ. राधाकृष्णन का मानना था कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में हैं और उन्हें बेहतर इंसान बनाने में शिक्षकों का बड़ा योगदान है। उन्होंने अपने मित्रों से कहा कि उन्हें प्रसन्नता होगी अगर उनके जन्मदिन को शिक्षकों को याद करते हुए मनाया जाए। इसके बाद 1962 से हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है।
डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
डॉ. राधाकृष्णन का जन्म मद्रास से चालीस किलोमीटर दूर तमिलनाडु में आंध्रप्रदेश से सटी सीमा के नजदीक तिरूतन्नी में हुआ था। एक मध्यवर्गीय ब्राह्मण परिवार में जन्मे राधाकृष्णन के पिता श्री वीर सामैय्या उस दौरान तहसीलदार थे। महज बीस साल की उम्र में उन्होंने ’एथिक्स ऑफ वेदान्त’ पर अपनी थीसिस लिखी जो 1908 में प्रकाशित हुई। वो आंध्रप्रदेश यूनिवर्सिटी और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रहे और दस साल तक दिल्ली यूनिवर्सिटी के चांसलर रहे। वो ब्रिटिश एकेडमी में चुने जाने वाले पहले भारतीय फेलो बने और 1948 में यूनेस्को के चैयरमेन भी बन गए।
यूनेस्को ने साल 1994 में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस के तौर पर घोषित किया था।
शिक्षक दिवस 2022 को 46 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
गौरतलब है कि हर साल 5 सिंतबर को शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षक और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया जाता है और शिक्षकों को ये पुरस्कार दिये जाते हैं, शिक्षकों को तीन स्तरीय चयन प्रࡄिक्रया के जरिए चुना जाता है। इस साल के लिए 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
सड़क दुर्घटना में हुई टाटा संस के पूर्व चैयरमेन सायरस मिस्त्री की मौत
टाटा के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की रविवार को महारष्ट्र के पालघर जिलें में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वे 54 साल के थे।
कौन थ सायरस मिस्त्री
- आयरलैंड के नागरिक रहे सायरस मिस्त्री ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की। वो शापूरजी के सबसे छोटे बेटे थे। उन्हें 1994 में शापूरजी पालोनजी समूह का निदेशक नियुक्त किया गया था। सायरस के नेतृत्व में उनकी कंपनी ने भारत के कई बड़े रिकॉर्ड बनाए, इनमें सबसे ऊँची रिहाइशी टॉवर का निर्माण, सबसे लंबे रेल पुल का निर्माण और सबसे बड़े बंदरगाह का निर्माण शामिल है।
- टाटा संस के बोर्ड में सायरस 2006 में शामिल हुए। टाटा संस के सबसे अधिक शेयर सायरस मिस्त्री के परिवार के पास ही है। साल 2012 में रतन टाटा के रिटायरमेंट के बाद सायरस मिस्त्र को टाटा गु्रप की कमानी मिली। वह टाटा संस के छठे चेयरमैन थे।
संजय वर्मा बने कनाडा के अगले उच्चायुक्त
वरिष्ठ राजनयिक संजय कुमार वर्मा को कनाडा का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
देश की पहली नेजल वैक्सीन को मिली डीसीजीआई मंजूरी
कोरोना महामारी के खिलाफ भारत को एक और सफलता मिली है। देश की पहली नेजल वैक्सीन को 18 आयु वर्ग से अधिक के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। यह भारत का कोविड-19 वायरस के लिए पहला नाक से दिया जाने वाला टीका होगा।
कैसे काम करती है नेजल वैक्सीन
नेजल स्प्रे वैक्सीन को इंजेक्शन की बजाय नाक से दिया जाता है। यह नाक के अंदरूनी हिस्सों में इम्यून तैयार करती है। इसे ज्यादा कारगर हिस्सों में इम्यून तैयार करती है। इसे ज्यादा कारगर इसलिए भी माना गया है क्योंकि कोरोना समेत हवा से फैलने वाली अधिकांश बीमारियों के संक्रमण का रुट प्रमुख रुप से नाक ही होता है और उसके अंदरूनी हिस्सों में इम्युनिटी तैयार होने से बीमारियों को रोकने में ज्यादा असरदार साबित होती है।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सिंतबर को रक्तदान अमृत महोत्सव
17 सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अमृत महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। इसके लिए आरोग्य सेतु पोर्टल पर पंजीयन शुरू हो गया है। 17 सितंबर को देश भर में एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने की योजना है। यह अभियान एक अक्टूबर यानी राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस तक जारी रहेगा।
मनोज पांडे को मिली नेपाल सेना के मानद जनरल की उपाधि, राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने किया सम्मानित
थल सेना प्रमुख मनोज पांडे ने सोमवार को काठमांडू में नेपाली थल सेना प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा से मुलाकात की। गौरतलब हैं कि भारत-नेपाल 1950 से थल सेना प्रमुखों द्वारा एक-दूसरे के देश यात्राएं करने और एक-दूसरे के थल सेना प्रमुखों की मानद जनरल की उपाधि प्रदान करने की लंबी परंपरा रही है।