06 October 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

06 October 2022 Current Affairs – प्रतिवर्ष 06 October को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत सेरेब्रल पाल्सी एलायस द्वारा 2012 में की गई थी (06 October 2022 Current Affairs )। इसका उद्देश्य पाल्सी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इस स्थिति में मदद करने के तरीके खोजना है। (06 October 2022 Current Affairs )

विश्व सेरेब्रल दिवसः 06 अक्टूबर

प्रतिवर्ष 06 अक्टूबर को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत सेरेब्रल पाल्सी एलायस द्वारा 2012 में की गई थी। इसका उद्देश्य पाल्सी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इस स्थिति में मदद करने के तरीके खोजना है। सेरेब्रल पाल्सी तंत्रिका संबंधी विकारों के एक समूह को संदर्भित करता है जो शैशवावस्था या प्रारंभिक बचपन में दिखाई देते हैं और शारीरिक गतिविधियों और मांसपेशियों के समन्वय को स्थायी रुप से प्रभावित करते हैं।

तीन वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री के लिए मिला नोबेल प्राइज 2022

5 अक्टूबर, 2022 को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने कैरोलिन आर. बर्टोज्जी (अमेरिका),  मोर्टन मेल्डल (डेनमार्क) और के. बैरी शार्पलेस (अमेरिका) को रसायन विज्ञान में 2022 के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। तीनों वैज्ञानिकों को क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोंगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार मिला है। गौरतलब है की शार्पलेस ने पहले 2001 में नोबेल पुरस्कार जीता था। बहुत दो बार पुरस्कार प्राप्त करने वाले पांच व्यक्ति हैं।

कहां होता है क्लिक केमिस्ट्री का इस्तेमाल

क्लिक केमिस्ट्री का उपयोग फार्मास्युटिकल्स के विकास में डीएनए की मैपिंग और अधिक उपयुक्त सामग्री बनाने के लिए किया जाता है। बायोऑर्थोंगोनल प्रतिक्रियाओं का उपयोग करके शोधकर्ताओं ने कैंसर फार्मास्यूटिकल्स की टारगेटिंग में सुधार किया है।

पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी पुरस्कार 2022 जीता

4 अक्टूबर, 2022 को संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त ने पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को सीरिया में शरणार्थी संकट के दौरान उनके नैतिक और राजनीतिक साहस के लिए UNHCR “नानसेन शरणार्थी पुरस्कार 2022” से सम्मानित किया है। उन्हें उनके नेतृत्व साहस और करूणा के लिए चुना गया है जिसमें शरण की तलाश कर रहे लाखों हताश लोगों को संरक्षण सुनिश्चित करने में मदद मिली। मर्केल को जिनेवा में 10 अक्टूबर 2022 को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

UNHCR नानसेन शरणार्थी पुरस्कार

यहां पुरस्कार वर्ष 1954 में स्थापित किया गया था। यह पुरस्कार हर वर्ष नॉर्वे के वैज्ञानिक, राजनयिक और मानव कल्याण कार्यों के लिए समर्पित फ्रिडजॉफ नानसेन की स्मृति में दिया जाता है। इस प्रकार से ऐसे व्यक्ति समूह संगठन को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने शरणार्थियों स्थापित हों और देश भी इन लोगों की रक्षा के लिए प्रयास किए है।

अंकटाड ने अपनी “वार्षिक व्यापार और विकास रिपोर्ट 2022” की जारी

हाल ही में व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने अपनी वार्षिक व्यापार और विकास पर 2022 जारी की है। रिपोर्ट में वर्ष 2022 में विश्व अर्थव्यवस्था के 2.6% बढ़ने की उम्मीद है, जो पिछले साल की अनुमानित दर से 0.9% कम है। विकास के 2023 में 2.2% तक और कम होने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट के मुताबिक रूस यूक्रेन युद्ध के साथ-साथ उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से बढ़ती ब्याज दरों और राजकोषीय शक्ति ने पहले ही वैश्विक मंदी को वैश्विक आर्थिक मंदी में बदल दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था वर्ष 2022 में 5.7% और वर्ष 2023 में 4.7% बढ़ेगी। 2022 की रिपोर्ट के अनुसार कमजोर सार्वजनिक व्यय और उच्च वित्त पोषण लागत से देश के आर्थिक गतिविधि प्रभावित हो रही है।

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD)

1964 में स्थापित व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (United Nations Conference on Trade and Development – UNCTAD)  विकासशील देशों के विकास के अनुकूल उनके एकीकरण को विश्व अर्थव्यवस्था में बढ़ावा देता है। यह एक स्थाई अंतर सरकारी निकाय है, इसका मुख्यालय जिनेवा स्विट्जरलैंड में है।

अरुणाचल के राज्यपाल बी. डी. मिश्रा ने मेघालय के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी.डी. मिश्रा ने मेघालय के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। मेघालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरमन सिंह थांगख्यू ने मिश्रा को मेघालय के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ दिलाई है।

मुमताज खान बनी एक FIH महिला राइजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर 2021-22

भारत की फॉरवर्ड हॉकी खिलाड़ी मुमताज खान अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ विमेंस राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2021-22 बनी है, वहीं फ्रांस की टीम टिमोथी क्लेमेंट को एफआईएच मेंस राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2021-22 चुना गया है। FIH राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड किसी दिए गए कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला युवा (23 साल से कम) खिलाड़ी का वार्षिक पुरस्कार है, जो विशेषज्ञ, टीमों, प्रशंसक और मीडिया के वोटों द्वारा निर्धारित किया जाता है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने महिला उद्यमियों के लिए “हरस्टार्ट प्लेटफार्म” किया लांच

4 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा महिला उद्यमियों के लिए एक स्टार्टअप प्लेटफार्म “हरस्टार्ट प्लेटफार्म” लांच किया गया है। इस प्लेटफार्म का निर्माण गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा किया गया है। यह महिलाओं द्वारा नवीन विचारों को सशक्त बनाने की दृष्टि से स्थापित किया गया है।

भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक बना

चीनी के सबसे बड़ा उत्पादक तथा उपभोक्ता और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक के रूप में भारत उभरकर सामने आया है। देश में चीनी सत्र अक्टूबर सितंबर 2021-22 के दौरान 5 लाख मीट्रिक टन से अधिक करने का उत्पादन हुआ है जिसमें से लगभग 3574 मीट्रिक टन  गन्ने को चीनी मिलों ने संवर्धित कर कर 3574 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन किया है।

डॉक्टर माधव हाड़ा को 32वें बिहारी पुरस्कार से किया गया सम्मानित

  • हाल ही में के.के. बिरला फाउंडेशन ने समालोचक एवं अकादमिक डॉ. माधव हाड़ा को 32वें में बिहारी पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। डॉक्टर हाड़ा को हिंदी में प्रकाशित उनकी आलोचना करती “पच रंग चोला पहर सखी रे” के लिए वर्ष 2022 के बिहारी पुरस्कार से नवाजा गया है। यह उनकी यह पुस्तक वर्ष 2015 में प्रकाशित हुई थी।
  • बिहारी पुरस्कार 1991 में फाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है। प्रसिद्ध कवि बिहारी के नाम पर राजस्थानी लेखकों को प्रतिवर्ष यह  पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार से राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले ऐसे लेखकों को दिया जाता है जो या तो 7 साल से राजस्थान में रह रहे हो या फिर राजस्थान के मूल निवासी हूं और देश के किसी हिस्से में भी रह रहे हो। यह पुरस्कार हर साल हिंदी या राजस्थानी भाषा में प्रकाशित कृति के लिए दिया जाता है

WHO के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे भारतवंशी डॉक्टर विवेक मूर्ति

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारतवंशी डॉक्टर विवेक मूर्ति को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिका का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। 45 वर्षीय डॉ मूर्ति वर्तमान में जनरल सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान


Please Follow and Subscribe

1 thought on “06 October 2022 Current Affairs”

  1. Pingback: 07 October 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *