06 मई – करेंट अफेयर्स : 06 मई 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिन्दी में
खाद्य और कृषि संगठन ने जारी की ’द स्टेट ऑफ वर्ल्ड फॉरेस्ट 2022’ रिपोर्ट
मई 2022 में खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने जारी की ’द स्टेट ऑफ वर्ल्ड फॉरेस्ट 2022’ रिपोर्ट जारी की है जोकि हर 2 साल में प्रकाशित की जाती है। यह एक एजेंसी है जो भूख का कम करने और पोषण और खाद्य सुरक्षा प्रयासों का नेतृत्व करता है।
रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु
- पिछले 30 वर्षों में (1990 से 2020 के बीच) में वनों की कटाई के कारण दुनिया ने 420 मिलियन हेक्टेयर कुल वन क्षेत्र का लगभग 10.34% खो दिया है।
- इससे 68 स्तनपायी प्रजातियों, 75 पक्षी प्रजातियों और 80 उभयचर प्रजातियों के लिए गंभीर जोखिम पैदा हो गया है जो जंगलों में रहते हैं।
भारत ने निर्यात सेवा क्षेत्र में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 254.4 बिलियन डॉलर का नया कीर्तिमान स्थापित किया
वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान भारत के सेवा क्षेत्र निर्यात ने 254.4 बिलियन डॉलर का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2021-22 में अर्जित नए रिकॉर्ड ने वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान अर्जित 213.2 बिलियन डॉलर के पिछले कीर्तिमान को ध्वस्त किया है।
कान फिल्म महोत्सव में अब तक का पहला ’सम्मानित देश’ बना भारत
- फ्रांस में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित 75वें कान फिल्म महोत्सव में भारत का आधिकारिक तौर पर सम्मानित देश (कंट्री ऑफ ऑनर) बनाया गया है।
- यह पहली बार है, जब किसी देश को सम्मानित देश बनाया गया है, महोत्सव में भारत की संस्कृति, धरोहर, भाषाई विविधता, सिनेमा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जायेगा।
रिजर्व बैंक ने रेपो दर 0.4 प्रतिशत बढ़ाई, बढ़ेगी कर्ज की मासिक किस्त
- भारतीय रिर्जव बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो रेट को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया है। मुख्य रुप से बढ़ती मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिए केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है।
- खुदरा मुद्रास्फीति पिछले तीन महीन से लक्ष्य की उच्चतम सीमा छह प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। केंद्रीय बैंक के इस कदम से आवास, किस्त बढ़ेगी।
पोखरण में डीआरडीओ ने किया एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम का सफल परीक्षण
- जैसमलेर की पोखरण फायरिंग रेंज में सबसे लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम स्वदेशी तोप यानी 155 मिमी/52 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) का सफल परीक्षण किया गया है।
- उन्नत आर्टिलरी गन सिस्टम परियोजना डीआडीओ द्वारा विकसित की गई एक आधुनिक 155 मिमी तोप है। इसे पुरानी गन की जगह के लिए बनाया जा रहा है।
- इस तोप को भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। इसका वजन 18 टन है। डीआरडीओ द्वारा विकसित 155 मिमी की एटीएजीएस का पहला फायर 2016 मे किया गया था।
बारहवीं सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप गोवा में हुई शुरु
04 मई 2022 को बारहवीं सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप गोवा में शुरु हुई है। इनमें 29 टीमें भाग ले रहीं है, जिन्हें आठ ग्रुप में बांटा गया है। क्वार्टरफाइनल मैच 12 मई को और सेमीफाइनल मैच 14 मई को खेले जाएंगे। फाइनल 15 मई को होगा।
लद्दाख में वर्ष 2020 में सबसे ज्यादा लिंगानुपात किया गया दर्ज
- हाल ही में भारत रजिस्ट्रार जनरल द्वारा सांख्यिकी पर वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख (1104) ने 2020 में देश में सबसे ज्यादा लिंगानुपात दर्ज किया है।
- इसके बाद अरुणाचल प्रदेश (1011), अंडमान और निकोबर द्वीप समूह (984), त्रिपुरा और केरल का स्थान है।
जेलों में बंद कैदियों के लिए महाराष्ट्र ने अपनी तरह की पहली क्रेडिट योजना ’जीवला’ की शुरू
- हाल ही में महाराष्ट्र कारागार विभाग ने राज्य भर की जेलों में बंद कैदियों के लिए अपनी तरह की पहली क्रेडिट योजना शुरू की है।
- ’जीवला’ नामम ऋण योजना महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक द्वारा उन कैदियों के लिए पेश की गई है जो तीन साल से अधिक की जेल की सजा काट रहे हैं।
- कैदी अपने बच्चों की शिक्षा, परिवार के सदस्यों के चिकित्सा उपचार, कानूनी शुल्क या अन्य खर्चों के लिए ऋण का उपयोग कर सकते हैं।