06 जून 2022 – करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षायें जिनमें करेंट अफेयर्स से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं के लिए 06 जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स हिन्दी में (06 जून 2022 – करेंट अफेयर्स)
05 जून का मनाया गया पर्यावरण दिवस
- जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2022 की थीम ओन्ली वन (Only One Earth) अर्थ है।
- हर बार अलग-अलग देश विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करते हैं। इस वर्ष अर्थात् 2022 में इसकी मेजबानी स्वीडन कर रहा है। इसका आयोजन प्रत्येक वर्ष ’संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम’ द्वारा किया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाना है।
एनसीसी का पुनीत सागर अभियान हुआ संपन्न
- 05 जून, 2022 को राष्ट्रीय कैडेट कोर का देशव्यापी प्रमुख अभियान ’पुनीत सागर अभियान’ का समापन हो गया है। इसके नवीनतम चरण की शुरूआत 30 मई, 2022 को की गई थी।
- पुनीत सागर अभियान की शुरूआत एनसीसी द्वारा नदियों और झीलों सहित समुद्र तटों व नदी के किनारों का साफ रखने के महत्व के बारे में स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिये की गई थी।
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमान ने ’श्रेष्ठ योजना’ का किया शुभारंभ
- 03 जून 2022 को सामाजिक न्याय, और आधिकारिता मंत्री डॉऋ वीरेंद्र कुमान ने ’श्रेष्ठ’ योजना की शुरूआत की है। इस योजना को लक्षित क्षेत्रों में हाईस्कूल के छात्रों के लिये ’आवासीय शिक्षा योजना’ के रूप में जाना जाता है। अनुसूचित जाति श्रेणी के छात्रों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा और अवसर प्रदान करने के लक्ष्य के साथ ’श्रेष्ठ’ योजना बनाई गई थी।
- इसका मूल उद्देश्य देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करके अनुसूचित जाति कि लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का उत्थान करना है। सीबीएसई से सबंद्ध निजी स्कूलों के कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश प्रदान किया जाएगा।
चंडीगढ़ में बनेगा वायुसेना का हेरिटेज सेंटर
- विभिन्न युद्धों में भारतीय वायु सेना की भूमिका अैार इसके समग्र कामकाज को प्रदर्शित करने के लिए चंडीगढ़ में एक विरासत केंद्र बनाया जाएगा। बल और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से ’आईएएफ हेरिटेज सेंटर’ की स्थापना की जाएगी।
- यह विभन्न युद्धों में सेवा द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका और मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए प्रदान की गइ सहायता को भी प्रदर्शित करेगा। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायुसेना के प्रशासन की इस संयुक्त परियोजना को अक्टूबर तक पूरा करने की योजना है।
इगा स्वियातेक ने फ्रेंच सिंगल्स का खिताब जीता
04 जून, 2022 को पोलैंड की इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन 2022 की महिला सिंगल्सक काक खिताब जीता है। इगा स्वियातेक ने फाइनल में अमेरिका की कोको गॉफ को हराया है। 21 साल की इगा स्वियातेक ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है।
राफेल नडाल ने जीता 14वां फ्रेंच ओपन खिताब, 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी
- स्पेन के राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन 2022 में पुरूष सिंगल्स का खिताब जीता है। 36 वर्षीय स्पेनिश राफेल नडाल ने नॉवे के कैस्पर रूड को सीधे सेटों से 6-3, 6-3, 6-0 से मात देकर रिाकॅर्ड 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब पर कब्जा कर लिया।
- नडाल का ये करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। वो सबसे ज्यादा ग्रैंड खिताब जीतने की रेस में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच से आगे निकल गए हैं।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश में संत कबीर अकादमी तथा अनुसंधान केंद्र का किया उद्घाटन
05 जून, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के मगहर में संत कबीर अकादमी और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया है। इसकी आधारशिला चार साल वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी।
संयुक्त राष्ट्र विश्व शिखर सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ परियोजना मेघालय ने पुरस्कार जीता
- मेघालय सरकार के योजना विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही ’मेघालय एंटरप्राइज आर्किटेक्चर’ परियोजना को सूचना सोसाइटी फोरम 2022 पर संयुक्त राष्ट्र के विश्व शिखर सम्मेलन में सम्मानित किया गया।
- राज्य में जमीनी स्तर पर शासन एवं सेवा वितरण में सुधार से संबंधित मेघईए परियोजना के लिए मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को संयुक्त राष्ट्र के एक सम्मेलन में सम्मानित किया गया।
आईआईएम अहमदाबाद ने देश का पहला कृषि भूमि मूल्य सूचकांक किया प्रस्तुत
भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद ने भारतीय कृषि-भूमि बाजार के सहयोग से आईआईम अहमदाबाद ने कृषि भूमि मूल्य सूचकांक जारी की है, जो उपनी तरह का पहला भूमि मूल्य सूचकांक है। यह रिपोर्ट देश भर में कृषि भूमि की कीमतो का ’गुणवत्ता नियंत्रित’ डेटा प्रदान करता है।
राजस्थान में गर्भवती महिलओं के लिए विशेष स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम ’आंचल’ की हुई शुरूआत
- हाल ही में राजस्थान के करौली जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम ’आंचल’ की शुरूआत की गई है। इससे 13 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचा है।
- इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर अवस्था में सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
महाराष्ट्र सरकार ने फेसलेस आरटीओ कार्यालय किया लॉन्च
- 02 जून, 2022 को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नागरिकों को आरटीओ में शारीरिक रुप े उपस्थित होने की आवश्यकता के बिना ड्राइविंग लाइसेंस आदि जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद करने के लिए फेसलेस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय लॉन्च किया। इस पहल की शुरूआत परिवहन राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने की।
- फेसलेस आरटीओ के माध्य से छह आरटीओ सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। इन 6 सेवाओं में शामिल है- डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण, लाइसेंस पर पते का परिवर्तन, किसी व्यक्ति की जारी आरसी बुक पर पते में बदलाव, डुप्लीकेट आरसी बुक अैार एक लाइसेंस अनापत्ति प्रमाण पत्र।
Pingback: 09 जून 2022- करेंट अफेयर्स - Uttarakhand GK