05 September 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

05 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (05 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (05 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “05 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से।

भारत बना दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

  • हाल ही में भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत अब अर्थव्यवस्था के मामले में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से पीछे है। एक दशक पहले भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें स्थान पर था, जबकि ब्रिटेन पांचवें नंबर पर था।
  • रिपोर्ट के अनुसार, ’नाममात्र’ नकदी के संबंध में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार मार्च की तिमाही में 854.7 बिलियन डॉलर था, जबकि इसी अवधि में यूके की अर्थव्यवस्था का आकार 814 बिलियन डॉलर था, जिस अवधि में यह गणना की गई थी, उस तिमाही में पाउंड के मुकाबले भारत की मुद्रा मजबूत स्थिति में थी।
  • गौरतलब है कि भारत ने कृषि और सेवा क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की जीडीपी 13.5 फीसदी रही है। वहीं पिछले वित्त वर्ष (2021-23) की अप्रैल-जून तिमाही से इसकी तुलना करें तो उस समय की जीडीपी विकास दर 20.1 फिसदी थी।

लद्दाख में तैयारी होगी देश की पहली नाइट स्काई सेंक्चुअरी, खगोल पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

  • देश की पहली नाइट स्काई सेंक्चुअरी लद्दाख की हनले क्षेत्र में अगले तीन माह में बनकर तैयारी हो जाएगी। विज्ञान एवं तकनीकी विभाग इस महत्वपूर्ण परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करेगा। इससे खगोल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • देश की पहली नाइट स्काई सेंक्चुअरी लद्दाख में चंगथंग वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा होगी, जिससे खगोल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हनले में ऑप्टिकल इंफ्रा-रेड और गामा रे टेलीस्कोप स्थापित किए गए हैं, जो दुनिया में सबसे ऊंचाई वाली जगहों में से एक है। नाइट स्काई सेंक्चुअरी परिोजना के लिए लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, लद्दाख प्रशासन और इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स में त्रिपक्षीय समझौता हुआ है।

क्या होती है नाइट स्काई सेंक्चुअरी

नाइट स्काई सेंक्चुअरी वह क्षेत्र होता है, जहां रोशनी के प्रदूषण को नियंत्रित किया जाता है। राज को अधिक से अधिक अंधेरा सुनिश्चित किया जाता है ताकि आसमान में ग्रहों और सितारों का अध्ययन किया जा सके। नाइट स्काई सेंक्चुअरी क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित किया जाता है।

न्यायमूर्ति डी.आई. चंद्रचूड़ को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में मनोनीत किया गया

हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति डी.वाई चंद्रचूड़ को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA)

NALSA की स्थापना 1995 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1995 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत कानूनी सहायता कार्यक्रमों की प्रभावशीलता की निगरानी और समीक्षा करने तथा अधिनियम के तहत कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिये नियमों एवं सिद्धांतो को विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी।

अपेक्षा फर्नांडीस विश्व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

विश्व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली अपेक्षा फर्नांडीस पहली भारतीय महिला बन गई हैं। वह पेरू के लीमा में चल रही प्रतियोगिता में महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में आठवें स्थान पर रहीं। 17 वर्षीय भारतीय तैराक ने बुधवार को फाइनल में दो मिनट 19.14 सेकंड का समय निकाला और वही आठ तैराकों में अंतिम स्थान पर रहीं।

केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद ने ’स्पार्क’ कार्यक्रम किया शुरू

  • 02 सितम्बर, 2022 में केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद ने ’स्पार्क’ कार्यक्रम की शुरूआत की है। स्पार्क का पूरा नाम ’स्टूडेंटशिप प्रोग्राम फॉर आयुर्वेद रिसर्च केन’ है। यह एक फैलोशिप योजना है। इसका उद्देश्य कॉलेजों में नामांकित युवा स्नातक छात्रों के शोध संबंधी विचारों का समर्थन करता है।
  • यह मान्यता प्राप्त आयुर्वेद कॉलेजों में अध्ययन कर रहे आयुर्वेद के छात्रों के लिए शुरू की गई अनूठी पहल है। इस अवसर पर इस योजना के एप्लिकेशन पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया है। इस फेलोशिप के तहत चयनित शोधार्थी को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता की पेशकश की जाएगी।

केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद

यह आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त निकाय है। यह देश में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में वैज्ञानिक विधि से शोध कार्य, विकास आदि हेतु एक शीर्ष राष्ट्रीय निकाय है।

कल्याण चौबे बनें अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के नए अध्यक्ष

हाल ही में पूर्व मोहन बगान और पूर्वी बंगाल के गोलकीपर कल्याण चौबे अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। वह भारतीय फुटबॉल के शासी निकाय के प्रमुख के रुप में चुने जाने वाल पहले पूर्व राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी हैं। इस चुनाव में राज्य-संघ के 34 प्रतिनिध सदस्यों ने भाग लिया था। गौरतबल है कि उन्होंने मुकाबले में पूर्व भारती कप्तान बाईचुंग भूटिया को 33-1 मतों से पराजित किया।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ

इसकी स्थापना वर्ष 1937 (भारत की स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1948 में फीफा संबद्धता प्राप्त की) में की गई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

केंद्र सरकार की सभी महिला कर्मचारियों केा 60 दिन का विशेष अवकाश

  • हाल ही में केंद्र सरकार की सभी महिला कर्मचारियों को 60 दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। यह अवकाश शिशु के जन्म के तुरंत बाद या प्रसव के दौरान मृत्यु हो जाने के मामलों में दिया जाएगा।
  • कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि शिशु के जन्म से पूर्व ही या जन्म के तुरंत बाद मृत्यु की मानसिक पीड़ा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे मामलों में माता के जीवन पर दूरगामी प्रभाव पड़ता है। मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि शिशु के जन्म होने के तुरंत बाद या 28 दिन के भीतर मृत्यु हो जाती है तो माता विशेष मातृत्व अवकाश का पात्र होगी।

भारत सरकार ने ’हैदराबाद मुक्ति दिवस’ के सालभर चलने वाले स्मृति उत्वस को मंजूरी दी

  • संस्कृति मंत्रालय 17 सितंबर 2022 को हैदराबाद मुक्ति दिवस के सालभर चलने वाले स्मरण उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन करेगा। भारत सरकार ने 17 सितंबर, 2022 से 17 सितंबर 2023 तक चलने वाल ’हैदराबाद मुक्ति दिवस’ के सालभर लंबे स्मृति उत्सव दिवस को मंजूरी दी है।
  • सालभर चलने वाले इस स्मृति उत्सव का उद्देश्य उन सभी की श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने संस्थान की मुक्ति और भारत में इसके विलय के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। भारत को अंग्रेजों से आजादी मिलने के एक साल से भी अधिक समय बाद, 17 सितंबर 1948 को हैदराबाद निजाम के शासन से आजाद हुआ।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कैपिटल्स फाउंडेशन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित

04 सितंबर, 2022 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कैपिटल फाउंडैशन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारत के पूर्व मुष्य न्यायाधीश एन.वी. रमना द्वार इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में दिया गया। बीजू जनता दल पार्टी के नवीन पटनायक, 5 मार्च 2000 से अब तक ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रतिष्ठित नेहरू ट्रॉफी बोट रेस के 68वां संस्करण का किया उद्घाटन

04 सितंबर, 2022 को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रतिष्ठित नेहरू ट्रॉफी बोट रेस के 68वां संस्करण का उद्घाटन अलाप्पुझा जिले के पुन्नमदा झील में किया है। 20 स्नेक बोट (चुंदन वल्लम) प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। प्रतियोगिताएं नौ श्रेणियों में आयोजित की जाती है जिसमें सांप नौकाओं सहित लगभग 77 नौकाएं भाग लेंगी।

नेहरु ट्रॉफी बोट रेस

इस रेस का आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इसमें सांप नौकाओं को देखा जा सकता है जो राज्य के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह एक पुरानी परंपरा का हिस्सा है जो मसालों के व्यापार के एकाधिकार को लेकर राष्ट्रों के बीच प्रतिद्वंद्विता को दर्शाती है।


Please Follow and Subscribe

1 thought on “05 September 2022 Current Affairs”

  1. Pingback: 07 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *