05 October 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

05 October 2022 Current Affairs – विश्वभर में 05 October को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस 2022 थीम “शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों से शुरू होता” है (05 October 2022 Current Affairs )। यह दिवस दुनिया में शिक्षकों की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। (05 October 2022 Current Affairs )

05 अक्टूबर को मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

विश्वभर में 05 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस 2022 थीम “शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों से शुरू होता” है। यह दिवस दुनिया में शिक्षकों की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

फ्रांस, अमेरिका और आस्ट्रिया के तीन वैज्ञानिकों को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

4 अक्टूबर 2022 को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन जिलिंगर को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। एलेन एस्पेक्ट फ्रांस के भौतिकी विज्ञान में जबकि जॉन एफ क्लॉजर अमेरिका और एंटोन जिलिंगर आस्ट्रिया के वैज्ञानिक हैं। तीनों वैज्ञानिकों को क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में कार्य करने के लिए पुरस्कार दिया गया है। एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन जिलिंगर ने जटिल क्वांटम अवस्थाओं का उपयोग करते हुए प्रत्येक ने अभूतपूर्व प्रयोग किए हैं जहां दो कण अलग होने पर भी एक इकाई की तरह व्यवहार करते हैं। उनके परिणामों ने क्वांटम सूचना पर आधारित नई तकनीक का रास्ता साफ कर दिया है।

अमेरिका ने चीन को हराकर महिला बास्केटबॉल विश्वकप 2022 का खिताब

सिडनी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित FIBA महिला बास्केटबॉल विश्व कप 2022 का आयोजन किया गया जिसमें अमेरिका ने चीन को हराकर लगातार चौथा और कुल 11वां खिताब जीता है। अमेरिका ने पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में भी एक स्थान पक्का कर लिया है। FIBA महिला बास्केटबॉल विश्वकप, जिसे महिलाओं के लिए बास्केटबॉल विश्वकप या केवल FIBA महिला विश्व कप के रूप में भी जाना जाता है महिलाओं की राष्ट्रीय टीमों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट है जो चौगुनी रूप से आयोजित किया जाता है। इसे इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन द्वारा बनाया गया था। 2022 FIBA महिला बास्केटबॉल विश्वकप सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया था।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के पुरी में भारत के दूसरे “राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय” का किया उद्घाटन

4 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उड़ीसा के पुरी में भारत के दूसरे राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय का उद्घाटन किया है। आदर्श वैदिक हिमालय का निर्माण केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री सदाशिव परिसर में किया गया है। इस आवासीय विद्यालय में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। पहला राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है।उत्तराखंड में बद्रीनाथ कर्नाटक में श्रृंगेरी गुजरात में द्वारका और असम में गुवाहाटी में ऐसे 4 और स्कूल खोले जाएंगे।

यूनकिंग टैंग को मिलेगा “सस्त्र रामानुजन पुरस्कार 2022”

वर्ष 2022 के लिए सस्त्र रामानुजन पुरस्कार कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर यूनकिंग टैंग को प्रदान किया जाएगा। इनको यह अवार्ड गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। यह पुरस्कार 20-22 दिसंबर, 2022 के दौरान शस्त्र विश्वविद्यालय में संख्या सिद्धांत पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा। यूनकिंग टैंग का जन्म चीन में हुआ है तथा 2011 में उन्होंने पेकिंग विश्वविद्यालय में बी.एस.सी की पढ़ाई पूरी की जिसके बाद वे उच्च अध्ययन के लिए हावर्ड विश्वविद्यालय गई और जुलाई 2022 में यूसी बर्कले में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में शामिल हुई।

सस्त्र रामानुजन पुरस्कार

यह पुरस्कार शणमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी द्वारा 2005 में स्थापित किया गया था। इसमें $10000 की नगद पुरस्कार राशि दी जाती है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 32 या उससे कम उम्र के व्यक्ति को दिया जाता है क्योंकि 32 वर्ष की आयु में रामानुजन की मृत्यु हो गई थी।

इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का खिताब जीता

हाल ही में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंटेलिजेंट से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का खिताब जीता है। फाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड नर्सिंग कालेज एंड टीम को 33 रनों से शिकस्त दी है। इसके साथ ही इंडिया लीजेंड्स ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है।

निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरूकता के लिए “रेडियो संकला मतदाता जंक्शन” का किया शुभारंभ

3 अक्टूबर 2022 को भारत निर्वाचन आयोग ने ऑल इंडिया रेडियो के सहयोग से आकाशवाणी पर वर्ष भर चलने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मतदाता जंक्शन का शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम की 52 कड़ियां होंगी, जिनमें प्रत्येक की अवधि 15 मिनट की होगी। इसे प्रत्येक शुक्रवार को विविध भारतीय स्टेशनों एफएम रेनबो, एफएम गोल्ड और आकाशवाणी के मुख्य चैनलों पर देश भर में 23 भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम देशभर के मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने में मदद करेगा।

अमेजॉन में 15वां राष्ट्रीय सूफी रंग महोत्सव 2022 किया जा रहा है आयोजित

1 से 7 अक्टूबर 2022 तक राजस्थान के अजमेर में 15 अंतर्राष्ट्रीय सूफी रंग महोत्सव 2022 आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन अजमेर शरीफ स्थित संगठन चिश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी सैयद सलमान द्वारा किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय सूती महोत्सव सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सम्मान में एक समारोह उत्सव है। अजमेर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ISFI उत्सव सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की शिक्षाओं को याद करता है।

युवा लेखकों को मार्गदर्शन देने के लिए युवा 2.0 योजना शुरू की गई

हाल ही में प्रधानमंत्री ने युवा लेखक मार्ग दर्शन योजना युवा (YUVA-Young, Upcoming and Versatile Authors) 2.0 की शुरुआत की है। यह इस योजना का दूसरा संस्करण है। योजना युवा एवं नवोदित लेखकों को देश में पढ़ने लिखने एवं पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षित करने पर केंद्रित है।

युवा (YUVA-Young, Upcoming and Versatile Authors) 2.0

यह भारत और भारतीय लेखन को विश्व स्तर पर प्रोजेक्ट करने हेतु 30 वर्ष से कम उम्र के युवा और नवोदित लेखकों को प्रशिक्षित करने का एक कार्यक्रम है। इसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। नेशनल बुक ट्रस्ट इसकी कार्य निर्माण एजेंसी है और इसके तहत युवा लेखकों को 1 मार्च से 31 अगस्त 2023 तक प्रख्यात लेखकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

अजय भादू बने उप चुनाव आयुक्त

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारत के चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त के रूप में अजय भादू की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अजय भादू 1999 बैच के गुजरात के कैडर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी हैं। उन्हें 24 जुलाई 2024 तक या अगले आदेश तक जो भी पहले तक उप चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • भारत के चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य सदस्य होते हैं। वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं। भारतीय चुनाव आयोग एक संवैधानिक निकाय है जिसे संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत 25 जनवरी 1950 को स्थापित किया गया है। यह मुख्य निकाय है जो राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति,  राज्यसभा, और विधानसभा और विधान परिषद के चुनाव को आयोजित करता है।

उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्सउत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान


Please Follow and Subscribe

2 thoughts on “05 October 2022 Current Affairs”

  1. Pingback: 06 October 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK

  2. Pingback: 07 October 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *