05 November 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

05 November 2022 Current Affairs की महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

  • इस्राइल में बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता में वापसी
  • सीबीडीटी ने सभी करदाताओं के लिए एकल आईटीआर फॉर्म का अनावरण किया
  • भारत विश्व की सबसे सस्ती विनिर्माण लागत वाले देशों की सूची में सबसे ऊपर
  • मुंबई ने पहली सैयद मुश्ताक अली ट्राफी जीती
  • भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू और मालाबार नौसेना अभ्यास के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने जापान पहुंचे
  • जी- 7 विदेश मंत्री की बैठक ऐतिहासिक शहर म्यूएनस्टर, जर्मनी में आयोजित की गई
  • भारतीय नौसेना ने ऑस्ट्रेलियाई नौसेना पोत के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास का समापन किया (05 November 2022 Current Affairs)
  • विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (05 November 2022 Current Affairs)
  • भारतीय सेना ने ‘आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देने के लिए पांच मेक-II परियोजनाओं को मंजूरी दी (05 November 2022 Current Affairs)
  • सेना कमांडरों का सम्मेलन 7 नवंबर से नई दिल्ली में होगा (05 November 2022 Current Affairs)
  • भारतीय पुरुष टीम ने पहली बार एशियाई स्क्वाश टीम चैंपियनशिप जीती
  • आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 वर्ष की उम्र में निधन

इस्राइल में बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता में वापसी

बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर इजराइल के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 1 नवंबर को हुए फाइनल राउंड की काउंटिंग में नेतन्याहू की पार्टी लिकुड पार्टी ने 120 में से 64 सीटों पर जीत हासिल की। 

  • इजराइल में पिछले 3 साल में पांचवीं बार चुनाव हुए हैं, जिसके बाद पूर्ण बहुमत के साथ किसी पार्टी ने सत्ता में वापसी की है।
  • नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी ने 32 सीटें जीतीं, उनके दक्षिणपंथी धार्मिक और राष्ट्रवादी गुट ने 120 सीटों वाली संसद या केसेट में कुल 64 सीटें जीतीं।
  • लैपिड की येश एटिड पार्टी ने 24 सीटों पर जीत हासिल की।
  • 73 वर्षीय बेंजामिन नेतन्याहू सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री हैं, जो 15 वर्षों के दौरान पांच बार चुने गए हैं।
  • मतगणना के बाद उनके प्रतिद्वंदी और प्रधानमंत्री येर लैपिड ने हार मान ली है। 

सीबीडीटी ने सभी करदाताओं के लिए एकल आईटीआर फॉर्म का अनावरण किया

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 1 नवंबर को सभी करदाताओं के लिए एकल आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म का प्रस्ताव रखा है।

  • ट्रस्ट और गैरलाभकारी संगठनों को छोड़कर सभी करदाता प्रस्तावित नए सामान्य आईटीआर फॉर्म के साथ रिटर्न दाखिल कर सकते हैं, जिस पर सीबीडीटी ने 15 दिसंबर तक हितधारकों की टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।
  • वर्तमान में, करदाताओं को श्रेणी के आधार पर ITR-1 से ITR-7 में अपना आयकर रिटर्न प्रस्तुत करना आवश्यक है।

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) क्या है?

  • आईटीआर एक ऐसा फॉर्म है जिसे एक व्यक्ति को भारत के आयकर विभाग को जमा करना होता है।
  • इसमें वर्ष के दौरान व्यक्ति की आय और उस पर भुगतान किए जाने वाले करों के बारे में जानकारी होती है।

भारत विश्व की सबसे सस्ती विनिर्माण लागत वाले देशों की सूची में सबसे ऊपर

  • यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत को चीन और वियतनाम से बहुत आगे, सबसे सस्ती विनिर्माण लागत वाले देश के रूप में स्थान दिया गया है। रिपोर्ट को यूएस मीडिया कंपनी द्वारा 85 देशों के बीच किए गए सर्वेक्षण पर संकलित किया गया था।
  • रिपोर्ट 73 विशेषताओं पर 85 देशों का मूल्यांकन करती है। विशेषताओं को 10 उप श्रेणियों में बांटा गया है जैसे साहसिक, चपलता, उद्यमिता, व्यवसाय के लिए खुला, सामाजिक उद्देश्य और जीवन की गुणवत्ता।
  • समग्र सर्वश्रेष्ठ देश रैंकिंग में, स्विट्जरलैंड चार्ट में सबसे ऊपर है, उसके बाद जर्मनी, कनाडा, अमेरिका और स्वीडन का स्थान है।
  • 85 देशों में भारत को सर्वश्रेष्ठ देशों की रैंकिंग में 31वां स्थान मिला है।

मुंबई ने पहली सैयद मुश्ताक अली ट्राफी जीती

सरफराज खान और तनुश कोटियन के दमदार प्रदर्शन ने मुंबई क्रिकेट टीम को पहली बार सैयद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जीत दिलाई । 5 नवंबर 2022 को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुंबई की टीम ने हिमाचल प्रदेश को 3 विकेट से हराया। सरफराज ने 31 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए, जबकि कोटियन ने तीन विकेट लेकर  मुंबई के जीत में अहम् भूमिका निभाई।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

  • इस ट्रॉफी का आयोजन बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) द्वारा किया जाता है। यह एक प्रमुख घरेलू टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसे 2006-07 सीजन में शुरू किया गया था।
  • शुरुआत में इसे टी20 इंटर स्टेट चैंपियनशिप का नाम दिया गया था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी कर दिया गया।
  • तमिलनाडु ने इसे अधिकतम 3 बार जीता है।

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू और मालाबार नौसेना अभ्यास के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने जापान पहुंचे

नौसेनाध्यक्ष (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार 5 दिवसीय यात्रा पर आज जापान पहुंचे। 5 -9 नवंबर 2022 तक अपनी यात्रा के दौरान वह अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू और 26वें मालाबार नौसेना अभ्यास के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे । सीएनएस की जापान यात्रा जापान के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय रक्षा संबंधों का प्रतीक है।

  • जापान में नौसेनाध्यक्ष का व्यस्त कार्यक्रम है। वह 06 नवंबर 22 को योकोसुका में जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) द्वारा अपने गठन की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) में हिस्सा लेंगे जापान की नौसेना को जापान में  मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स कहा जाता है।

जी- 7 विदेश मंत्री की बैठक ऐतिहासिक शहर म्यूएनस्टर, जर्मनी में आयोजित की गई

  • 7 देशों का समूह (जी- 7) के विदेश मंत्रियों की बैठक 4 और 5 नवंबर 2022 को जर्मन शहर मुएनस्टर में आयोजित की गई । 1648 में इसी शहर में यूरोपीय शक्तियों द्वारा ऐतिहासिकवेस्टफेलिया की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसने न केवल यूरोप में 30 साल के युद्ध को समाप्त कर दियाबल्कि आधुनिक राष्ट्र-राज्य प्रणाली की नींव भी रखी।
  • जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक ने संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, जापान, इटली और कनाडा के विदेश मंत्रियों की मेजबानी की। जर्मनी वर्तमान में जी- 7 समूह का अध्यक्ष है
  • G7 (सात देशों का समूह) विश्व की सात सबसे बड़ी उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का एक संगठन है, जो वैश्विक व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली पर प्रभावी है।
  • वे कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका हैं।
  • इस संगठन में रूस 1998 में शामिल हुआ, जिससे G8 बना, लेकिन 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर अधिकार करने के कारण रूस को पुनः बाहर किया गया।
  • 2022 की शिखर बैठक जर्मनी में हुई थी ।
  • 2023 शिखर सम्मेलन जापान में आयोजित किया जाएगा।
  • इसका कोई स्थायी सचिवालय नहीं है।

भारतीय नौसेना ने ऑस्ट्रेलियाई नौसेना पोत के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास का समापन किया

  • हाल ही में भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास (पासेक्स) 3 नवंबर 2022 को बंगाल की खाड़ी में संपन्न हुआ। पासेक्स जो 2 और 3 नवंबर 2022 को आयोजित किया गया था उसमे भारतीय नौसेना के जहाज जलाश्व और कवरत्ती तथा रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के जहाज एचएमएएस एडिलेड और एचएमएएस एंज़ैक शामिल थे।
  • रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के जहाज एचएमएएस एडिलेड और एचएमएएस अंजैक ने 30 अक्टूबर से 01 नवंबर 2022 तक विशाखापत्तनम का दौरा किया था । इन जहाजो का भारत आगमन ऑस्ट्रेलिया के इंडो-पैसिफिक एंडेवर 2022 का हिस्सा था।

पासेक्स क्या होता है?

दो नौसेनाओं द्वारा एक पासेक्स अभ्यास किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसमें भाग लेने वाली दो नौसेनाएं किसी भी आपदा या युद्ध के समय में सुचारू रूप से समन्वय और संवाद करने में सक्षम हों।

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस हर साल 5 नवंबर को मनाया जाता है।एशिया-प्रशांत में 2022 के इस दिवस का विषय ‘हर सुनामी से पहले पूर्व चेतावनी और प्रारंभिक कार्रवाई‘ है।

भारतीय सेना ने ‘आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देने के लिए पांच मेक-II परियोजनाओं को मंजूरी दी

भारतीय सेना ने 4 नवंबर को रक्षा खरीद के मेक-II मार्ग के तहत भारतीय उद्योग द्वारा आला प्रौद्योगिकी के विकास के लिए पांच मेक-II परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।

मेकश्रेणी परियोजनाएं क्या हैं?

  • रक्षा खरीद प्रक्रिया (डीपीपी) में पूंजी अधिग्रहण की ‘मेक’ श्रेणी का प्रावधान ‘मेक इन इंडिया पहल के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
  • इसका उद्देश्य तेजी से समय सीमा के भीतर सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों द्वारा आवश्यक रक्षा उपकरण / उत्पाद / प्रणालियों / उप-प्रणालियों / घटकों / भागों के डिजाइन और विकास के माध्यम से स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ावा देना है।

सेना कमांडरों का सम्मेलन 7 नवंबर से नई दिल्ली में होगा

नई दिल्ली में 7-11 नवंबर में सेना कमांडरों का सम्मेलन  के वर्तमान और उभरती सुरक्षा और प्रशासनिक पहलुओं पर विचार करने और भारतीय सेना के लिए भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित किया जाएगा।

सेना कमांडरों के सम्मेलन के बारे में
  • यह एक शीर्ष स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम है जो वैचारिक स्तर पर विचार-विमर्श के लिए एक संस्थागत मंच है और भारतीय सेना के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेने में सहायक होता है।
  • यह एक शीर्ष स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम है जो वैचारिक स्तर पर विचार-विमर्श के लिए एक संस्थागत मंच है और भारतीय सेना के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेने में सहायक होता है।

भारतीय पुरुष टीम ने पहली बार एशियाई स्क्वाश टीम चैंपियनशिप जीती

  • सौरव घोषाल के नेतृत्व में भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने 21वीं एशियाई स्क्वैश टीम चैंपियनशिप 2022 में अपना पहला खिताब जीता। इससे पहले भारतीय टीम फाइनल में तीन बार हार चुकी थी लेकिन अंत में उन्होंने अपने चौथे फाइनल मैच में  यह खिताब जीत लिया।
  • 21वीं एशियाई स्क्वैश टीम चैंपियनशिप का आयोजन एशियन स्क्वैश फेडरेशन द्वारा 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2022 तक दक्षिण कोरिया के शहर चेओंगजू में किया गया था।
  • 4 नवंबर 2022 को आयोजित फाइनल में, भारतीय पुरुष टीम ने कुवैत को 2-0 से हराया । तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से हांगकांग और मलेशिया की टीम रही।

आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 वर्ष की उम्र में निधन

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 वर्ष की आयु में 5 नवंबर, 2022 की सुबह हिमाचल प्रदेश में निधन हो गया।

  • श्याम सरन नेगी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए 2 नवंबर 2022 को अपने जीवन में 34वीं बार मतदान किया था।
  • उन्होंने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा में अपने घर पर डाक मतपत्र के माध्यम से 14 वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान किया था।
  • 1 जुलाई 1917 को जन्मे, श्याम सरन नेगी  ने 1951 में भारत के आम चुनावों में पहली बार मतदान किया था और लोकसभा चुनावों में वह  सोलह बार मतदान कर चुके हैं।
  • उन्होंने कल्पा में एक स्कूल शिक्षक के रूप में काम किया।
  • 1947 में ब्रिटिश शासन की समाप्ति के बाद 1951 में जब भारत में पहला आम चुनाव हुआ, तो नेगी 25 अक्टूबर को मतदान करने वाले पहले व्यक्ति थे।

उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *