05 Aug 2022: Current Affairs

Please Follow and Subscribe

05 Aug 2022: Current Affairs- उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (05 Aug 2022: Current Affairs) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (05 Aug 2022: Current Affairs) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “05 Aug 2022: Current Affairs”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से। (05 Aug 2022: Current Affairs)

भारत के 10 और स्थल रामसर सूची में हुए शामिल 

→ 03 अगस्त, 2022 को भारत ने 10 और रामसर स्थल जोड़े हैं, जिससे कुल रामसर स्थलों की संख्या 64 हो गई है। नई साईटों में तमिलनाडु के 06 आर्द्रभूमि और गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और औडिशा से एक -एक शामिल हैं जो निम्न हैं-

तमिलनाडु

  • कूनथलकुलम पक्षी अभयारण्य
  • उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्य
  • वेदान्थंगल पक्षी अभयारण्य
  • वेलोड पक्षी अभयारण्य
  • वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्पलेक्स
  • मन्नार की खाड़ी समुद्री बायोस्फीयर रिजर्व
  • सतकोसिया गॉर्ज- ओडिशा
  • नंदा झील – गोवा
  • रंगनाथितु बी एस – कर्नाटक
  • सिरपुर आद्रभूमि – मध्य प्रदेश

  • भारत 1971 में रामसर, ईरान में हस्ताक्षरित रामसर कर्न्वेशन के लिए अनुबंधित पक्षों में से एक है।
  • भारत ने 1 फरवरी 1982 को इस पर हस्ताक्षर किए।अब तक 12,50,361 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने वाली 64 आर्द्रभूमि को अंतर्राष्ट्रीय महत्व के रामसर स्थलों के रुप में नामित किया गया हैै। 
  • भारत और चीन के पास अब अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आद्रभूमियों की संख्या सबसे अधिक है। 

हरियाणा ने शुरू की मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान (चिराग) योजना


हाल ही में हिरयाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के छात्रों को बजट निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्रदान करना है।
इस योजना के तहत, सरकारी स्कूल के छात्र जिनके माता-पिता की वार्षिक सत्यापित आय 1.8 लाख रुपये से कम है, वे निजी स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं।

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की लिस्ट में पहली बार शामिल हुई एलआईसी (LIC)

  • हाल में जारी वर्ष 2022 के लिये फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में जीवन बीमा निगम पहली बार शामिल हुई है। इस सूची में एलआईसी को 98वां स्थान मिला है।
  • दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज 51 स्थाल की छलांग लगाकर 104वें स्थान पर पहुंच गई है। 
  • इस सूची में शीर्ष पर अमेरिका की खुदरा कंपनी वॉलमार्ट है। 
  • एलआईसी 97.26 अरब डॉलर के राजस्व और और 55.38 करोड़ डॉलर के लाभ के साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी है।
  • फॉर्च्यून 500 सूची में सूचीबद्ध कंपनियों की बिक्री के आधार पर उन्हें स्थान दिया जाता है।रिलांयस 93.38 अरब डॉलर के राजस्व और 8.15 अरब डॉलर के शुद्ध लाभ के साथ 19 साल से इस सूची में बनी हुई है।
  • सूची में कुल नौ भारतीय कंपनियां हैं, जिनमें से पांची सार्वजनिक क्षेत्र की हैं और चार निजी क्षेत्र की हैं। भारतीय कंपनियों में सिर्फ LIC ही रिलायंस से ऊपर है।इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 28 स्थान की बढ़त के साथ 142वें स्थान पर पहुंच है गई।
  • ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन 16 स्थान चढ़कर 190 पर है। इस सूची में टाटा समूह की दो कंपनियों टाटा मोटर्स और टाटा स्टील है।राजेश एक्सापोर्ट्स सूची में 437वें स्थान के साथ एक अन्य निजी भारतीय कंपनी है।
  • भारतीय स्टेट बैंक 17 पायदान चढ़कर 236वें स्थान पर और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड 19 पायदान चढ़कर 295वें स्थान पर है।

अक्टूबर में भारत और अमेरिका एक मेगा सैन्य अभ्यास ’युद्ध-अभ्यास’ करेंगे आयोजित

  • भारत और अमेरिका के मध्य 14 से 31 अक्टूबर, 2022 तक उत्तराखंड के औली में एक मेगा सैन्य श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का नाम ’युद्ध अभ्यास’ है। इस वर्ष यह इस अभ्यास श्रृंखला का 18वाँ संस्करण होगा।
  • इस अभ्यास का मकसद, दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ, सहयोग और अंतः क्रियाशीलता को बढ़ावा देना है। इसके तहत कई जटिल अभ्यासों की योजना बनाई गई है। यह अभ्यास वर्तमान में तेजी से बदलती हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति के मद्देनजर बेहद अहम है।

भारतीय नौसेना की ऑल वुमन एयरक्रू ने पूरा किया पहला सर्व-महिला स्वतंत्र समुद्री टोही और निगरानी मिशन

  • पोरबंदर में स्थित भारतीय नौसेना के आईएनएएस 314 की पांच अधिकारियों ने 03 अगस्त, 2022 को डोर्नियर 228 विमानों पर सवार होकर उत्तरी अरब सागर में पहला सर्व-महिला स्वतंत्र समुद्री टोही और निगररानी मिशन पूरा कर इतिहास रच दिया। 
  • विमान की कप्तानी मिशन कमांडर, लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा ने की।
  • आईएनएएस 314 पोरबंदर, गुजरात में स्थित एक फ्रंटलाइन नेवल एयर स्क्वाड्रन है और यह अत्याधुनिक डोर्नियर 228 समुद्री टोही विमान संचालित रहता है।
  • स्क्वाड्रन की कमान योग्य नेविगेशन प्रशिक्षक कमांडर एस के गोयल संभाल रहे हैं। इस ऐतिहासिक उड़ान से पहले महिला अधिकारियों को महीनों का जमीनी प्रशिक्षण और व्यापक मिशन ब्रीफिंग दी गई।
  • सशस्त्र बलों में परिवर्तन लाने में भारतीय नौसेना सबसे आगे रही है। यह प्रभावी और तहत महिला पायलटों को शामिल करना, हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में महिला वायु संचालन अधिकारियों का चयन करना शामिल है और इसने 2018 मे दुनिया भर में एक अखिल महिला नौकायन अभियान का संचालन किया।

उत्तराखंड में शुरू हुआ ’ऑपरेशन मुक्ति अभियान’

  • बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम करने, भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करने, भिक्षावृत्ति मे लिप्त बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित करने व उनके पुनर्वास हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उत्तराखंड के समस्त जनपदों में 01 अगस्त, 2022 से 30 सिंतबर, 2022 तक दो माह के लिए ’’ऑपरेशन मुक्ति’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की थीम’’सपोर्ट टू एजुकेटड ए चाइल्ड है’’।
  • मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मित्रता, सेवा और सुरक्षा के स्लोगन को चरितार्थ करने के लिए पुलिस महकमे में वर्ष 2017 में ’’ऑपेरशन मुक्ति’’ का एक अभिनव प्रयोग किया था।
  • आर्थिक रुप से निर्बल, बेसहारा बच्चों केा भिक्षावृत्ति के मार्ग से हटाकर शिक्षा के मार्ग पर चलाने के लिए प्रेरित करने की पहल की। इस मिशन को ’’ऑपेरशन मुक्ति’’ का नाम दिया गया है। जब से यह अभियान चलाया जा रहा है तब से भिक्षावृत्ति से हटाकर कुल 1430 बच्चों का स्कूल/डेकेयर होम में दाखिला कराया गया है।

बिहार की संगत सिंह कॉलेज खगोलीय वेधशाला दुनिया की लुप्तप्राय विरासत वेधशालाओं की सूची में हुई शामिल

  • संयुक्त राष्ट शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने बिहार के मुजफ्फरपुर के लंगत सिंह कॉलेज में 106 साल पुरानी खगोलीय वेधशाला को दुनिया की महत्वपूर्ण लुप्तप्राय विरासत वेधशालाओं की सूची में जोड़ा है जो पूर्वी भारत में अपनी तरह की पहली है।
  • वेधशाला 1916 में 123 साल पुराने लंगत सिंह कॉलेज में बनाई गई थी जा अब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से संबद्ध है। भारत में 1946 में कॉलेज में अपनी तरह का पहला तारामंडल भी स्थापित किया गया था।

आईएफएस श्वेता सिंह प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक नियुक्त, तीन साल का होगा कार्यकाल 

भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी श्वेता सिंह को 02 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक पद पर नियुक्ति दी गई है। श्वेता सिंह 2008 बैच की आईएफएस अधिकारी है। कार्मिक मंत्रालय ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके तीन साल के कार्यकाल को मंजूरी दी है।

पीएमओ क्या है?

प्रधानमंत्री का कार्यालय से आशय भारत के प्रधानमंत्री के सीधे नीचे आने वाले नजदीकी अधिकारियों और कर्मचारियों के समूह से है। प्रमुख सचिव इसके सर्वोच्च अधिकारी है। 1977 तक प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रधानमंत्री सचिवालय कहा जाता था जिसे मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बदलकर प्रधानमंत्री कार्यालय कर दिया गया। पीएमओ प्रधानमंत्री को सचिवालयी सहायता प्रदान करता है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की ऊंची कूद में जीता कांस्य पदक

तेजस्विन शंकर ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की एथलेटिक्स स्पर्धा में 03 अगस्त को भारत का खाता खोलते हुए पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। तेजस्विन शंकर ने कांस्य के रुप में टैªक एंड फील्ड में भारत के लिए पहला पदक जीता ।इतना ही नहीं तेजस्विन किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए। शंकर ने 2.22 मीटर की कूद लगाई, जिससे वो तीसरे स्थान पर रहे जबकि न्यूजीलैंड के हामिश केर को स्वर्ण और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेडंन स्टार्क को रजत पदक मिला।


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *