04 October 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

04 October 2022 Current Affairs – 03 अक्टूबर, 2022 को स्वीडन के स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के क्षेत्र में ’नोबेल पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPSC द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (04 October 2022 Current Affairs ) । तो पढ़िये “04 October 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से (04 October 2022 Current Affairs)

स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के लिए मिला नोबेल पुरस्कार 2022

03 अक्टूबर, 2022 को स्वीडन के स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के क्षेत्र में ’नोबेल पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। उन्हें ’मानव के क्रमिक विकास की खोज के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने मानव विकास के जीनोम को लेकर खोज की थी।

नोबेल पुरस्कार

  • स्वीडिश वैज्ञानिक ’अल्फ्रेड नोबेल’ की वसीयत के माध्यम से वर्ष 1895 में पांच श्रेणियों में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की थी। नोबेल पुरस्कार, नोबेल फाउंडेशन द्वारा रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति, भौतिकी और फिजियोलॉजी/मेडिसिन के क्षेत्रों में दिये जाने वाले पुरस्कारों का एक समूह है।
  • रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति, भौतिकी और फिजियोलॉजी/मेडिसिन में पुरस्कार पहली बार वर्ष 1901 में प्रदान किये गये थे। वर्ष 1968 में ’स्वेरिजेस रिक्सबैंक’ ने अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में ’स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार’ स्थापना की थी।

छत्तीसगढ़ राज्य ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का किया प्रदेश व्यापी शुभारंभ

2 अक्टूबर 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया है। इसके साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। महात्मा गांधी के स्वालंबी और आत्मनिर्भर गांव के सपने को साकार करने में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रथम चरण में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इसके लिए गोठानो में एक से 3 एकड़ भूमि पार्क के लिए आरक्षित की गई है।

इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉटिकल फेडरेशन के उपाध्यक्ष बने अनिल कुमार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनिल कुमार को इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉटिकल फेडरेशन का उपाध्यक्ष चुना गया है। अनिल कुमार वर्तमान में इसरो टेलिमेटरी ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 1951 में स्थापित इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉटिकल फेडरेशन 72 देशों में 433 सदस्यों के साथ दुनिया की अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली अग्रणी संस्था है।

तेलंगाना सरकार ने एसटी आरक्षण 6% से बढ़ाकर 10% किया

हाल ही में तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जनजातियों के लिए शिक्षा और रोजगार क्षेत्र में आरक्षण 6% से बढ़ाकर 10% कर दिया है। तेलंगाना सरकार ने एक अक्टूबर 2022 से इसे लागू कर दिया है। आरक्षण के नए स्वरूप के बाद अलग-अलग श्रेणियों में राज्य में आरक्षण 54% हो गया है। इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने  तेलंगाना मुक्ति दिवस पर घोषणा की थी कि तेलंगाना राष्ट्र समिति 1 हफ्ते के भीतर कोटा बढ़ाकर 10% कर देगी।

स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड भारतीय वायुसेना में किए गए शामिल

3 अक्टूबर 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया। राजस्थान में जोधपुर वायुसेना केंद्र पर समारोह में आयोजित हुआ जिसमें इन हेलीकॉप्टरों को 143 हेलीकॉप्टर यूनिट में शामिल किया जाएगा। हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर को प्रचंड नाम दिया गया है।

लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH)

यह एक समर्पित लड़ाकू हेलीकॉप्टर है जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। एलसीएच में एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ग्रुप के समान है। इसमें कई स्टीम फीचर आर्म्ड प्रोटक्शन सिस्टम रात में हमला करने की क्षमता और क्रैश योग्य लैंडिंग गियर हैं।

एक्टर पंकज त्रिपाठी को चुनाव आयोग ने बनाया अपना नेशनल आइकॉन

3 अक्टूबर 2022 को एक्टर पंकज त्रिपाठी को चुनाव आयोग ने अपना नेशनल आइकॉन बनाया है। चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने इसका ऐलान किया। बता दें कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और शत-प्रतिशत मतदान का प्रचार करने के लिए चुनाव आयोग प्रसिद्ध हस्तियों को नेशनल आइकॉन ब्रांड एंबेसडर बनाता रहा है।

T20 क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने विराट कोहली

2 अक्टूबर 2022 को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने T20 प्रारूप में 11000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने गुवाहाटी असम के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मील का पत्थर पार किया। T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली अब चौथे नंबर पर हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल शीर्ष पर हैं जिन्होंने 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं।

महिला अधिकार कार्यकर्ता सृष्टि बक्शी ने UN SDG एक्शन अवॉर्ड्स में चेंजमेकर पुरस्कार जीता

  • हाल ही में जर्मनी के बॉन में UN SDG एक्शन अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सृष्टि बख्शी को यू एन एस जी एक्शन अवॉर्ड्स में चेंजमेकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान लिंग आधारित हिंसा का सामना करने और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित पहुंच की वकालत करने हेतु दिया गया। विजेता को 150 से अधिक देशों के 3000 से अधिक आवेदनों में से चुना गया था।
  • सृष्टि बक्शी ने पूरे भारत में 240 दिनों में 38 100 किलोमीटर की यात्रा की। इस दौरान वह एक लाख से अधिक लोगों से मिलकर लिंग आधारित हिंसा और असमानता के प्रति संवेदनशीलता के बारे में जानकारी इकट्ठा की।

UN SDG एक्शन अवार्ड्स

यह पुरस्कार यू एन एच डी जी एक्शन कैंपियन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में। यह पुरस्कार पृथ्वी पर अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में कार्यवाही करने वाले प्रवचन परिवर्तनकारी दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते हैं।

ओमान में भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण किया गया

भारत के विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन 3 से 4 अक्टूबर 2022 तक ओमान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान विदेश राज्य मंत्री ने ओमान में पहली महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि महात्मा का साहस सच्चाई और भाईचारा का संदेश आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। प्रतिमा दुनिया के लिए प्रस्थान करेगी। राज्यमंत्री ने नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया है और कहा कि इतिहास से लेकर दर्शनशास्त्र से लेकर अंतरराष्ट्रीय संबंध तक वे विभिन्न विषयों पर एक हजार से अधिक पुस्तकालय संसाधनपूर्ण होगा।


Please Follow and Subscribe

1 thought on “04 October 2022 Current Affairs”

  1. Pingback: 06 October 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *