04 Aug 2022: Current Affairs- उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (04 Aug 2022: Current Affairs) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स “04 Aug 2022: Current Affairs “हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट “04 Aug 2022: Current Affairs” के माध्यम से। (04 Aug 2022: Current Affairs)
केरल सरकार शुरू करेगी देश में पहली बार ऑनलाइन सरकारी टैक्सी सेवा
- देश में पहली बार ऑनलाइन सरकारी ई टैक्सी सेवा शुरू करने वाला केरल पहला राज्य होगा। यह पहल देश में किसी राज्य सरकार द्वारा की जाने वाली पहली पहल होगी। इसी टैक्सी सर्विस को केरल सावरी नाम होगा।
- राज्य के श्रम विभाग द्वारा केरल साबरी नाम से ऑनलाइन टैक्सी हायरिंग सेवा शुरू की जा रही है जिसका मकसद राज्य में प्रचलित सस्ती दरों पर जनता के लिए सुरक्षित और विवाद मुक्त यात्रा सुनिश्चित करना है।
- यह पहली बार है कि सरकार देश में एक ऑनलाइन टैक्सी सेवा शुरू कर रही है जिसे सरकारी श्रमिकों के कल्याण के उद्देश्य से बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रभुत्व वाले क्षेत्र की ओर बढ़ रही है।
- केरल सावरी तय दर के अलावा 8% सर्विस चार्ज लेगा।
ऑस्ट्रेलिया में 17 देशों के पिच ब्लैक अभ्यास में शामिल होगा भारत
- भारत 19 अगस्त से 6 सितंबर 2022 तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पिच ब्लैक हवाई युद्ध अभ्यास में शामिल होगा।
- इस अभ्यास में भारत समेत 17 देशों के लगभग 100 विमान और 2500 कर्मी भाग लेंगे।
- रॉयल ऑस्ट्रेलियाई हवाई सेना पिचब्लैक को रणनीतिक भागीदारी और सही योगियों की वायु सेना के साथ अपनी कैपस्टोन को अंतरराष्ट्रीय कार्य गतिविधि के रूप में मानता है।
- अभ्यास पिच ब्लैक हर 2 साल में एक बार होता है और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना द्वारा आयोजित किया जाता है लेकिन कोविड-19 की महामारी की वजह से यह युद्धाभ्यास 4 साल के बाद हो रहा है।
- युद्ध अभ्यास आमतौर पर उतरी ऑस्ट्रेलिया के आरएएफ ठिकानों डार्विन और टंडन में होता है।
- इस साल का अभ्यास ऑस्ट्रेलियाई आसमान में संयुक्त बलों की वापसी अंतर क्षमता को बढ़ाने के तौर पर को मजबूत करने के तौर पर किया जाएगा।
सुरेश एन. पटेल ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पद की शपथ ली
- 03 अगस्त 2022, को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में सुरेश एन. पटेल ने शपथ ग्रहण की है। यह पद एक साल से रिक्त था।
- CVC के रूप में सेवाएं दे रहे पटेल को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुख पद की शपथ ग्रहण कराई है।
- पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी संजय कोठारी ने पिछले साल 24 जून को CVC के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया था।
- आंध्र बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पटेल को अप्रैल 2020 में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया था।
- इसके अलावा पूर्व खुफिया ब्यूरो प्रमुख अरविंद कुमार और पूर्व नौकरशाह प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दी।
केंद्रीय सर्तकता आयोग
- केंद्रीय सर्तकता आयोग एक शीर्षथ सर्तकता संस्थान है जो किसी भी कार्यकारी प्राधिकारी के नियत्रंण से मुक्त है तथा केंद्रीय सरकार के अंतर्गत सभी सर्तकता गतिविधियों की निगरानी करता है।
- यह केंद्रीय सरकारी संगठनों में विभिन्न प्राधिकारियों को उनके सतर्कता कार्याें की योजना बनाने, उनके निष्पादन, समीक्षा एवं सुधार करने के सम्बन्ध में सलाह देता है।
- वर्ष 1964 में के. संथानम की अध्यक्षता वाली भ्रष्टाचार निरोधक समिति की सिफारिशों पर सरकार द्वारा सीवीसी की स्थापना की गई थी।
- वर्ष 2003 में केंद्रीय सर्तकता आयोग अधिनियम द्वारा आयोग के सांविधिक दर्जे की पुष्टि कर दी गई।
- यह एक स्वतंत्र निकाय है जो केवल संसद की प्रति जिम्मेदार है। यह अपनी रिपोर्ट भारत के राष्ट्रपति को सौंपता है।
सीवीसी की संरचना
यह एक बहु-सदस्यीय आयोग है जिसमें एक केंद्रीय सर्तकता आयुक्त (अध्यक्ष और अधिकतम दो सर्तकता आयुक्त (सदस्य) शामिल होते हैं।
आयुक्तों की नियुक्ति
केंद्रीय सर्तकता आयुक्त और सर्तकता आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाती है जिसमें प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), गृह मंत्री (सदस्य) और लोकसभा में विपक्ष का नेता (सदस्य) शामिल होता है। इनका कार्यकाल 4 वर्ष अथवा 65 वर्ष (जो भी पहले हो) तक होता है।
नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंची, चीन के साथ तनाव बढ़ा
- अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी 02 अगस्त, 2022 की रातताइवान पहुंची।
- इसके साथ ही वह स्वशासित द्वीप का दौरा करने वाली अमेरिका की सर्वोच्च अधिकरी बन गई हैं।
- पेलोसी की यात्रा से चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है।
- चीन दावा करता रहा है कि ताइवान उसका हिस्सा है। वह विदेशी अधिकारियों के ताइवान दौरे का विरोध करता है क्योंकि उसे लगता है कि यह द्विपक्षीय क्षेत्र को संप्रभु के रुप में मान्यता देने के समान है।
- चीन ने धमकी दी थी कि यदि पेलोसी ताइवान की यात्रा करती है तो इसके ’गंभीर परिणाम होंगे।
- मीडिया रिपोर्टों के अनुसार चीन अमेरिका और ताइवान के ओर से सैन्य तैनाती क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है जिससे तनाव और गलतफहमी के चलते स्थिति गंभीर बनी हुई है।
चीन-ताइवान विवाद
- इन दोनों देशो के बीच सबसे बड़ा विवाद आधिकारिक पहचान को लेकर है, जहाँ एक ओर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी, ’पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ के लिये आधिकारिक मान्यता चाहती है, वहीं ताइवान के लोग ’रिपब्लिक ऑफ चाइना’ के लिये आधिकारिक मान्यता चाहती हैं।
- उल्लेखनीय है कि विश्व के अधिकांश देश पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ को तो मान्यता देते हैं लेकिन ’रिपब्लिक ऑफ चाइना’ को मान्यता देन वाले देशों की संख्या काफी कम है।
- इसके अलावा चीन का एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो ताइवान को चीन की अभिन्न अंग के रुप में देखता है, इस वर्ग को ’एक चीन नीति’ का समर्थक माना जाता है।
आरबीआई का वित्तीय समावेशन सूचकांक मार्च में बढ़कार 56.4 पहुंचा
हाल ही में भारतीय रिर्जव बैंक ने समग्र वित्तीय समावेशन सूचकांक जारी किया है। मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में वार्षिक एफ1 सूचकांक 56.4 है, जबकि मार्च 2021 की समाप्ति के दौरान यह 53.9 था। यह सूचकांक सभी मानदंडो में वृद्धि के साथ देश में विभिन्न क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन की स्थिति को बताता है।
वित्तीय समावेशन सूचकांक
- वित्तीय समावेशन सूचकांक की अवधारणा एक व्यापक सूचकांक के रुप में की गई है जिसमें सरकार और क्षेत्रीय नियामकों के परामर्श से बैकिंग, बीमा, निवेश, डाक तथा पेंशन क्षेत्र का विवरण शामिल है।
- इसका प्रकाशन प्रत्येक वर्ष जुलाई में किया जाता है। एफ1-इंडेक्स का निर्माण बिना किसी ‘आधार वर्ष’ किया गया है और इस तरह यह वित्तीय समावेशन की दिशा में वर्षों से सभी हितधारकों के साझा प्रयासों को दर्शाता है।
- यह सूचकांक 0 और 100 के बीच की एकल संख्या में वित्तीय अपवर्जन का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं 100 पूर्ण वित्तीय समावेशन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त करता, जहाँ 0 पूर्ण वित्तीय अपवर्जन का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं 100 पूर्ण वित्तीय समावेशन को दर्शाता है।
तमिलनाडु में मनाया गया आदिपूरम महोत्सव
- 01 अगस्त, 2022 को तमिलनाडु में आदिपूरम महोत्सव मनाया गया है। आदिपूरम को अंडाल जयंती के नाम से भी जाना जाता है।
- यह उत्सव तमिल माह ’आदि’ में मनाया जाता है, यही कारण है कि इस आदिपूरम भी कहा जाता है।
- इस उत्सव में विशेष पूजा और दीपार्थों के बादे भगवान रेंगमन्नार और देवी अंदल के देवताओं को सजी हुई गाड़ी में लाया जाता है।
- इस महोत्सव में देवी अंदल को सजाकर एक कार द्वारा खींचा जाता है जिसे देखने के लिये भक्तों की भारी भीड़ लगती है।
- ऐसा माना जाता है कि देवी अंदल धन की देवी लक्ष्मीजी का अवतार है।
कर्नाटक सरकार ने शुरू की स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना
- हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज मुंबई ने अपनी सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना का शुभारंभ किया है।
- इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को अन्य योजनाओं के साथ वित्तीय सहायता और स्वरोजगार की दृष्टि से सशक्त बनाना है और स्त्री शक्ति स्वयं सहायता समूह (SHG) के समान विपणन में भी मदद करना है।
- स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना के तहत प्रत्येक समूह के लिए 1.5 लाख रुपए की बीज राशि के साथ 28000 गांव में प्रत्येक में 1 युवाओं को एसएचजी बनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य अपनी SHG को बैंकों और बाजारों से जोड़ने के अलावा लगभग 5 लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए सशक्त बनाना है।
पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला डीएसपी बनी मनीषा रूपेटा
- पाकिस्तान की जाकूबाबाद जिले की एक हिन्दू महिला मनीषा रोपेटा ने डीएसपी का कार्यभार संभाला है। वह पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला डीएसपी है।
- सिंध प्रांत के जाकूबाबाद जिले की रहने वाली 26 साल की मनीषा ने 2019 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी थी।
- पाकिस्तान के पुरुष प्रधान समाज और संस्कृति में महिलाओं के लिए पुलिस बल जैसी मर्दाना माने जाने वाले व्यवसाय में शामिल होना मुश्किल है।
असम न्यू डिजिटल जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मिथुन “भूमिपुत्र” किया लांच
- असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने 01 अगस्त को छात्रों को डिजिटल जाति प्रमाण पत्र जारी करने का, एक डिजिटल तरीका मिशन “भूमिपुत्र” लॉन्च किया है।
- मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने शंकरदेव कला क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में “भूमिपुत्र” पोर्टल का उद्घाटन किया है।
- जनजातीय मामलों के विभाग और सामाजिक न्याय अधिकारिता द्वारा कार्य निबंध मिशन को जनता के लिए आसान सार्वजनिक सेवा के प्रकार के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए लागू किया गया है।
- अब से जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मैनुअल प्रणाली को समाप्त कर दिया जाएगा
भारतीय मिक्स बैडमिंटन टीम ने जीता सिल्वर मेडल फाइनल में मलेशिया से हारी
कॉमनवेल्थ गेम 2022
- 2 अगस्त 2022 को भारतीय मिक्स बैडमिंटन टीम नेम बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम 2022 में सिल्वर मेडल जीता है। भारत को मिक्स्ड बैडमिंटन टीम के फाइनल में मलेशिया के हाथों 1-3 से शिकस्त मिली है।
- भारत की तरफ से केवल पीवी संधू अपना जो मुकाबला जीतने में सफल रही जबकि पुरुष डबल्स पुरुष सिंगल्स और महिला डबल्स में भारत को मिले से शिकस्त मिली।
लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल उठाया रिकॉर्ड तोड़ 355 किलोग्राम
कॉमन वर्ड गेम 2022 में भारतीय पी ट्रिपल र पी सिंह ने 3 अगस्त को 109 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। प्रीत सिंह ने इस गेम में कुल 355 किलोग्राम वजन उठाया जो नेशनल रिकॉर्ड है। द फ्री सिंह ने खुद ही अपना रिकॉर्ड तोड़ा है।
Pingback: 06 Aug 2022: Current Affairs - Uttarakhand GK
Pingback: Weekly Current Affairs (01 Aug – 06 Aug) - Uttarakhand GK