04 मई – करेंट अफेयर्स

Please Follow and Subscribe

04 मई – करेंट अफेयर्स: 04 मई 2022 के महत्वपूण करेंट अफेयर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी ’महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना’ को मंजूरी
  • हाल ही में महराष्ट्र कैबिनेट ने भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना ’महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना’ को मंजूरी दी है।
  • इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र मे समुद्री विविधता, स्थानीय फसलों के बीज पशु विविधता सहित आनुवंशिक संसाधनों का संरक्षण करना है ।
मशहूर क्राइस्ट ’द रिडीमर’ से भी बड़ी जीसस क्राइस्ट की नई प्रतिमा

ब्राजील को रियो डी जनेरियो के मशहूर क्राइस्ट ’द रिडीमर’ से भी बड़ी जीसस क्राइस्ट की नई प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। नई प्रतिमा रियो की प्रतिमा की तुलना में 43 मी. (141 फीट) ऊंची है जो 38 (125 फीट) मी. है।

बंगाल को हराकर केरल बना संतोष ट्रॉफी चैम्पियन

केरल ने पश्चिम बंगाल केा हराकर 75वीं संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 में जीत हासिल की है।

संगीता सिंह बनी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की नई चेयरपर्सन

भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी संगीता सिंह को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जेबी महापात्र 30 अप्रैल, 2022 के सीबीडीटी प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं, जिसके बाद संगीता सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इंडिगो ने किया वेंकटरमणी सुमंत्रन को बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त

वेंकटरमणी सुमंत्रन जोकि 28 मई 2020 से बोर्ड के एक स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक है, को इंडिगो ने अपने निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

दो भारतीय छात्र समूहों ने जीता नासा रोवर चैंलेज
  • नासा के हयूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैंलेज 2022 खिताब पंजाब के डिसेंट चिल्ड्रन मॉडल प्रेसीडेंसी स्कूल, हाई स्कूल डिवीजन में ’एसटीएम एंगेजमेंट अवार्ड’ जीता है।
  • तमिलनाडु में वेल्लोर इंस्टीटयूट ऑफ टैक्नोलोजी की टीम को सोशल मीडिया अवार्ड में कॉलेज/यूनिवर्सिटी डिवीजन में विजेता घोषित किया गया है।
12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप की शुरूआत

हॉकी में, 4 मई 2022 को गोवा में शुरु हुई 12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022 में कुल 29 टीमें भाग ले रही है।

आरएसएफ 2022 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 8 स्थान लुढ़का
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 में 180 देशों में भारत की रैंकिग 2021 में 142वं स्थान से गिरकर 150वें स्थापन पर आ गई हैं।
  • नॉर्वे तथा डेनमार्क को क्रमशः पहला व दूसरा स्थान प्राप्त हुआ हैै।
  • उत्तरी कोरिया ने इस सूची में सबसे अंतिम स्थान प्राप्त किया।
फेडरल रिजर्व बैंक के बोर्ड के लिए चुन गए अरविंद कृष्णा

आईबीएम के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकरी अरविंद कृष्णा को फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयार्क के निदेशक मंडल के लिए चुना गया है।

अप्रैल में जीएसटी राजस्व संग्रह वृद्धि में, विभिन्न राज्यों में अरुणाचल शीर्ष पर

अरुणाचल प्रदेश ने अप्रैल 2022 में 196 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह दर्ज किया है, जो वार्षिक आधार पर 90 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने में, सभी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवसः 4 मई
आईएफएफएलए ’’वंस अपॉन ए टाइम इन कलकत्ता’’ को किया गया सम्मानित

आदित्य विक्रम सेनगुप्ता की ’वंस अपॉन टाइम इन कलकत्ता’’ ने लॉस एंजिल्स के भारतीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए ग्रैंड जूरी पुरस्कार का शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

त्रिपुरा में हेल्थ सर्विसेज ऑन व्हील्स पशु चिकित्सा सेवाएं शुरू
  • त्रिपुरा सरकार बीमार फार्म जानवरों के लिए मोबाईल पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करेगी।
  • सर्जरी सुविधाओं, प्रयोगशालाओं और डॉक्टरों से लैस 12 पशु चिकित्सा मोबाइल वैन बीमार जानवरों जैसे गायों, बकरियों और सुअरों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
आडिशा सरकार ने किसानों के बैंक खातों में जारी किए 804 करोड़ रुपये

आजीविका और आय वृद्धि योजना के लिए कृषक सहायता के तहत, ओडिशा सरकार ने 3 मई 2022 को 804 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

भारत के पहले एक्सई कोविड म्युटेंट वैरिएंट की द्वारा की गई पुष्टि
  • भारतीय जीनोमिक्स सीक्वेसिंग कंसोर्टियम द्वारा भारत में ओमिक्रॉन म्युटेंट वैरिएंट एक्सई के पहले मामले की पुष्टि की गई है।
  • संस्करण एक ’’पुनः संयोजक वायरस है जिसमें के साथ साथ ओमिक्रॉन के वेरिएंट में पाए जाने वले उत्परिवर्तन शामिल हैं और इसे पहली बार यूके में जनवरी 2022 में खोजा गया था।

प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स
03 मई – करेंट अफेयर्स


Please Follow and Subscribe

2 thoughts on “04 मई – करेंट अफेयर्स”

  1. Pingback: 05 मई - करेंट अफेयर्स - Uttarakhand GK

  2. Pingback: 06 मई - करेंट अफेयर्स - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *