04 जून 2022 – करेंट अफेयर्स – प्रतिदिन की करेंट अफेसर्य की सीरीज में 04 जून 2022 – करेंट अफेयर्स
03 जून को मनाया गया विश्व साइकिल दिवस
प्रतिवर्ष 03 जून को ’विश्व साइकिल दिवस’ मनाया जाता है। साइकिल की विशिष्टता को स्वीकार करते हुए इस परिवहन के एक सरल, किफायती, भरोसेमंद, स्वच्छ और पर्यावरणीय रुप से उपयुक्त साधन के रुप में प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा सर्वप्रथम 03 जून 2018 को विश्व बाइसिकल दिवस का आयोजन किया गया था।
एस.एल. थाओसेन बने सशस्त्र सीमा बल के नए महानिदेशक
हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस.एल थाओसेन को सशस्त्र सीमा बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
मौजूदा डीजी कुमार राजेश चंद्रा के पिछले साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद से एसएसबी प्रमुख का पद खाली पड़ा है।
भारत का पहला लिक्विड-मिरर टेलीस्कोप उत्तराखंड में किया गया स्थापित
- उत्तराखंड में देश का पहला और एशिया का सबसे बड़ा लिक्विड मिरर (तरल दर्पण) टेलीस्कोप को उत्तराखंड स्थित एक पहाड़ी देवस्थल पर लगाया गया है।
- यह आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीटयूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज के देवस्थल वेधशाला परिसल में 2450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक स्वायत्त संस्थान है।
आरपीएफ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया ’ऑपरेशन महिला सुरक्षा’
भारतीय रेलों में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल द्वारा एक अखिल भारतीय अभियान ’ऑपरेशन महिला सुरक्षा’ 03 से 31 मई, 2022 तक चलाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा हमेशा भारतीय रेलवे के लिए सर्वोपरि रहा है।
हरिनी लोगन ने जीता 2022 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी का खिताब
- हाल ही में 13 वर्षीय भारतीय अमेरिका छात्र हरिनी लोगन ने 2022 नेशनल स्पेलिंग बी में पहली बार स्पेल-ऑफ मुकाबले में खिताब जीता है।
- हरिनी लोगन ने स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता 2022 के दौरान 90-सेकंड के स्पेल-ऑफ में 22 शब्दों की सही स्पेलिंग बताई तथा प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की। हरिनी लोगन को एक बार स्क्रिप्स नेशनल स्पेसिंग बी से हटा दिया गया, लेकिन फिर उन्हें वापिस लाया गया।
हरियाणा में आज से शुरू होंगी खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021
- 04 जून, 2022 को हरियाणा के पंचकूला में खेलों इंडिया युवा खेल 2021 शुरू होंगे। हरियाणा 04 जून से 13 जून, 2022 तक पंचकूला और अन्य शहरों में खेलों इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण की मेजबानी करेगा।
- इन खेलों में फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, कबड्डी, हैंडबॉल्, कुश्ती, वॉलीबॉल, मुक्केबाजी, पांच स्वदेशी खेल सहित अन्य खेल खेले जाएंगे। यह पहली बार है जब सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस आयोजन में भाग ले रहें हैं।
अब तुर्किये के नामे से जाना जाएगा तुर्की, संयुक्त राष्ट्र ने दी मंजूरी
- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की का नाम बदलने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
- संयुक्त राष्ट्र ने अब तुर्की का नाम तुर्किये कर दिया गया है। तुर्की के राष्ट्रपति रेजच तैयप् एर्दोगन ने तुर्की का नाम बदलने का फैसला किया है।
आईएनएस निशंक और अक्षय को मुंबई में किया गया डिकमीशन
- भारतीय नौसेना ने दो युद्धपोत आईएनएस निशंक और आईएनएस अक्षय को 03 जून, 2022 करे को मुंबई के नौसैनिक डॉकयार्ड पर सेवामुक्त कर दिया गया।
- 22 मिसाइल वेस स्कवाड्रन का आईएनएस अक्षय का 32 वर्षों को कार्यकाल खत्म कर दिया गया है।
प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का हुआ निधन
02 जून, 2022 को संतूर वादक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित भजन सोपोरी का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इससे पहले 10 मई, को मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा को भी निधन हो गया है।
दिल्ली सरकार कॉलोनियों और सड़कों का नाम बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर रखेगी
- दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार शहर की सड़कों और कॉलोनियों का नाम बदलकर ’हरिजन’ से बदलकर बीआर अंबेडकर के नाम पर करने की योजना बना रही है।
- इस आशय का प्रस्ताव समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने पेश किया है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद से ही हरिजन शब्द का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।
- इसे असंवैधानिक बताया गया है। यही वजह है कि दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने ’हरिजन’ शब्द के स्थान पर ’डॉ. अम्बेडकर’ शब्द के प्रतिस्थापन की अधिसूचना पारित की और निर्देश दिया।
Pingback: 06 जून 2022 - करेंट अफेयर्स - Uttarakhand GK
Pingback: 08 जून 2022- करेंट अफेयर्स - Uttarakhand GK