03 October 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

03 October 2022 Current Affairs- प्रतिवर्ष 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों में शिक्षा और जनजागरूकता के माध्यम से ’’अहिंसा के संदेश’’ को फैलाना है। उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPSC द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (03 October 2022 Current Affairs ) । तो पढ़िये “03 October 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से (03 October 2022 Current Affairs)

02 अक्टूबर को मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

  • प्रतिवर्ष 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों में शिक्षा और जनजागरूकता के माध्यम से ’’अहिंसा के संदेश’’ को फैलाना है।
  • यह दिन जन जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से अहिंसा के संदेश को फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में की गई थी।

जय जवान जय किसान

  • लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 02 अक्टूबर, 1904 को हुआ था। इस दिन लोग गांधी जी के विचारों के साथ ही शास्त्री जी के देशप्रेम और त्याग को भी याद करते हैं। वह 1964 से लेकर 1966 तक देश के प्रधानमंत्री रहे, अपने इस छोटे से कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किये।
  • 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने देश में ’भेजन की कमी’के बीच सैनिकों और किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिय ’जय जवान जय किसान’ का नारा दिया।

यूनेस्को को ने जारी की 50 भारतीय विरासत वस्त्रों की सूची

हाल ही में यूनेस्को ने 50 वस्त्रों भारतीय विरासत वस्त्रों की सूची जारी की है। इस सूची का शीर्षक 21वीं सदी के लिए हस्तनिर्मित पारंपरिक भारतीय वस्त्रों की सुरक्षा (Handmade for the 21st Century: Safeguarding Traditional Indian Textile) है। इस प्रकाशन का उद्देश्य दक्षिण एशिया में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए एक उचित डॉक्यूमेंटेशन करना है। दक्षिण एशिया में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए प्रमुख चुनौतियों में से एक उचित सूची और प्रलेखन की कमी है।

कुछ महत्वपूर्ण सूचीबद्ध वस्त्र शिल्प

तमिलनाडु काी टोडा कढ़ाई और सुंगुडी, हैदराबाद की हिमरू बुनाई, ओडिशा के संबलपुर की बंधा टाई और डाई अुनाई , गोवा की कुनबी बुनाई , गुजरात की मशरू बुनाई और पटोला, महाराष्ट्र की हिमरू, पश्चिम बंगाल की गरद-कोरियल, कर्नाटक की इलकल और लंबाडी या बंजारा कढ़ाई, तमिलनाडु की सिकलनायकनपेट कलमकारी, हरियाणा की खेस, हिमाचल प्रदेश के चंबा के रुमाल, लद्दाख के थिग्मा या ऊन की टाई और डाई ,वाराणसी के अवध जमादानी।

यूनेस्को

इसकी स्थापना वर्ष 1945 में स्थायी शांति के साधन के रुप में ’’मानव जाति की बौद्धिक और नैतिक एकजुटता’’ को विकसित करने के लिये की गई थी। यह पेरिस, फ्रांस में स्थित है।

राजस्थान में बनेगा शांति और अहिंसा विभाग, राज्यपाल ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पहले 01 अक्टूबर, 2022 को राजस्थाना में शांति और अहिंसा विभाग के गठन को मंजूरी मिल गई है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश में शांति और अहिंसा विभाग के गठन के लिए कैबिनेट की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह कला संस्कृति विभाग के अधीन कार्य करेगा। अब तक यह निदेशालय के रुप में कार्य कर रहा था। यह विभाग प्रदेश में गांधीजी के संदेश को प्रदेश के निचले स्तर तक पहुंचाने और अपासी भईचारे को बढ़ाने के लिय काम करेगा।

लगातार छठे बार इंदौर बना सबसे स्वच्छ शहर

  • 01 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 में लगातार छठी बार मध्य प्रदेश के इंदौर को भारत का सबसे स्चच्छ शहर घोषित किया है। यह पुरस्कार विजेता राज्यों और शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया है।
  • इंदौर ने लगातार छठे वार्ष सबसे स्वच्छ शहर का खिताब प्राप्त किया, जबकि सूरत शहर को लगातार दूसरी बार दूसरा सबसे स्वच्छ शहर घाषित किया गया है। नवीं मुंबई को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • एक लाख से कम आबादी वाल शहरों की श्रेणी में महाराष्ट्र का पंचगनी पहले स्थान पर है, उसके बाद छत्तीसगढ़ का पाटन और महराष्ट्र का कराड है।
  • सबसे स्वच्छ राज्य की श्रेणी में मध्य प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है उकसे बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र क्रमशः दूसरी व तीसरे स्थान पर रहे।
  • गंगा नदी के किनारे एक लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में हरिद्वार को सबसे स्वच्छ गंगा शहर घोषित किया गया तथा इसके बाद वाराणसी और ऋषिकेश का स्थान रहा।

स्वच्छ सर्वेक्षण

स्वच्छ सर्वेक्षण दुनिया का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण है जो 2016 से आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण का उद्देश्य कस्बों और शहरों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाना देना है ताकि नागरिकों को दिए जाने वाले उनकी सेवा में सुधार हो सके।

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मेदी ने नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में 5जी सेवाओं की शुरूआत की

  • 01 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 5जी सेवाओं की शुरूआत की है। शुरूआत में इसे चुनिंदा शहरों में लॉन्च किया जा रहा है, जबकि अगले कुछ वर्षों में यह पूर वर्षों में यह पूरे देश को कवर करेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 का भी उद्घाटन किया है।
  • एयरटेल ने दिल्ली, मंुबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू और वाराणसी सहित आठ शहरों में 5जी सेवा शुरू की है। रिलायंस जिओ दीपावली तक इसकी शुरूआत करेगा।

सुजॉय लाल थाओसेन को CRPF का महानिदेशक नियुक्त किया गया

01 अक्टूबर, 2022 को वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सुजॉल लाल थाओसेन को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनीश दयाल सिंह को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के नया महानिदेशक नियुक्त किया है।

नागालैंड और अरूणाचल प्रदेश में AFSPA को 6 महीने के लिए बढ़ाया गया

01 अक्टबूर 2022 को गृह मंत्रालय ने अरूणाचल प्रदेश तथा नागालैंड के कुछ हिस्सों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम को और 6 महीने के लिये यानी 30 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। अरूणाचल के 3 जिलों और नागालैंड के 9 जिलों में पूरी तरह से AFSPA लागू रहेगा। नागालैंड के कुल 16 जिले हैं, अरूणाचल प्रदेश में 26 जिले हैं।

सशस्त्र बल अधिनियम (AFSPA)

  • भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान प्रदर्शनों को दबाने के लिये बनाए गए ब्रिटिश काल के कानून का पुनर्गठन, AFSPA, 1947 में चार अध्यादेशों के माध्यम से जारी किया गया था। अध्यादेशों को वर्ष 1948 में एक अधिनियम द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था और पूर्वोत्तर में प्रभावी वर्तमान कानून को वर्ष 1958 में प्रभावी वर्तमान गृह मंत्री जीबी पंत द्वारा संसद में पेश किया गया था। 
  • इसे शुरू में सशस्त्र बल (असम और मणिपुर) विशेष अधिकार अधिनियम, 1958 के रुप में जाना जाता था। अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड राज्यों के अस्तित्व में आने के बाद अधिनियम को इन राज्यों पर भी लागू करने के लिये अनुकूलित किया गया था।
  • AFSPA सशस्त्र पुलिस बलों को कानून का उल्लंघन रकने वाले किसी भी व्यक्ति को मारने तथा बिना वारंट के किसी भी परिसर की तलाशी लेने एवं अभियोजन तथा कानूनी मुकदमों से सुरक्षा के साथ निरंकुश अधिकार देता है। नगाओं के विद्रोह से निपटने के लिये यह कानून पहली बार वर्ष 1958 में लागू किया गया था।

तेलंगाना सरकार ने आसरा पेंशन योजना की शुरू

कल्याणकारी उपायों  और समाजकारी सुरक्ष जाल रणनीति के एक हिस्से के रुप में तेलंगानान सरकार ने सभी गरीबों के लिए सम्मान के साथ सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आसरा पेंशन योजना की शुरूआत की है।आसरा पेंशन योजना समाज के सबसे कमजोर वर्गों विशेष रूप से वृद्ध और दुर्बल, एचआईवी एड्स से पीड़ित लोगों, विधवाओं, अक्षम बुनकरों और ताड़ी निकालने वाले लोगों की रक्षा के लिए है, जिन्होंने बढ़ती उम्र के साथ अपनी आजीविका के साधन खो दिए हैं।

अंबेडकरः ए लाइफ शशि थरूर की डॉ. अंबेडकर पर अगली पुस्तक होगी

कांगेस नेता शशि थरूर ने नवंबर, 2022 में बी. आर. अंबेडकर की जीवनी लिखने की घोषणा की है। पुस्तका एलेफ द्वारा प्रकाशित की जाएगी और यह महान नेता के जीवन और समय के बारे में जानकारी प्रदान करेगी।किताब का नाम ’अंबेडकरः ए लाइफ’ रखा जाएगा। पुस्तक दिग्गज राजनेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी के साथ नेता के विवादों को दिखाएगी।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के कुछ हिस्सों को रुस में विलय करने की घोषणा की

हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के 4 शहरों – डोनेट्स्क, लुहान्स, जापोरिज्जिया और खेरासॉन को रुस में मिलाने की घोषणा की है। इसके लिए क्रेमलिन में एक आयोजन किया गया है। पुतिन ने क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया है। पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है।

UNSC में रूस के खिलाफ मतदान को अनुपस्थित रहा भारत

भारत 30 सितंबर, 2022 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका और अल्बानिया की ओर से पेश किए गए उस मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा, जिसमें रूस के अवैध जनमत संग्रह और यूक्रेनी क्षेत्रों पर उसके कब्जे की निंदा की गई थी। इस प्रस्ताव में मांग की गई थी कि रूस यूक्रेन से अपने बलों को तत्काल वापस बुलाए। सुरक्षा परिषद के 15 देशों को इस प्रस्ताव पर मतदान करना था, लेकिन रूस ने इसके खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया, जिसके कारण प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। सुरक्षा परिषद के 15 देशों में से 10 देाों ने इस प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया, जबकि चीन, गैबॉन, भारत और ब्राजील ने भाग नहीं लिया।


Please Follow and Subscribe

1 thought on “03 October 2022 Current Affairs”

  1. Pingback: 04 October 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *