03 Aug 2022: Current Affairs

Please Follow and Subscribe

03 Aug 2022: Current Affairs- उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (03 Aug 2022: Current Affairs) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट “03 Aug 2022: Current Affairs” के माध्यम से। (03 Aug 2022: Current Affairs)

पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती पर नई दिल्ली में तिरंगा उत्सव मनाया गया

  • 2 अगस्त, 2022 को संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की 146 वी जयंती के अवसर पर तिरंगा उत्सव का आयोजन किया गया । स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने देश के राष्ट्रीय झंडा को तैयार किया था। गांधीजी के अनुरोध पर उन्होंने भारत के राष्ट्रीय झंडे की परिकल्पना की थी।
  • हालांकि प्रारंभ में ध्वज में केवल और हरे रंग का ही प्रयोग किया था। जो क्रमशः हिंदू तथा मुस्लिम समुदायों का प्रतिनिधित्व करते थे। वर्ष 1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा इसको आधिकारिक तौर पर अपनाया गया। 4 जुलाई 1963 को की मृत्यु हो गई।
  • उत्सव के समापन के अवसर पर डाक टिकट जारी किया गया,, इस अवसर पर उनके परिवार को भी सम्मानित किया गया कि जारी किया गया।

भारत में मंकीपॉक्स की स्थिति पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार ने डॉ. वीके पॉल और की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का किया गठन

हाल ही में केंद्र सरकार ने देश में मंकीपॉक्स की स्थिति की निगरानी के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। इस मंकीपॉक्स से संबंधित पहली मौत की सूचना देने के बाद यह बनाया गया है। यह टास्क फोर्स भारत में इस बीमारी के लिए नैदानिक सुविधाओं के विस्तार और टीकाकरण की खोज के संबंध में सरकार को मार्गदर्शन प्रदान करें कि। टास्क फोर्स की अध्यक्षता नीति आयोग की सदस्य डॉ.  वीके पॉल करेंगे।

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में सात नए जिले बनाने की घोषणा की कुल संख्या हुई 30

हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में 7 नए जिले बनाने का ऐलान किया है। इससे पहले बंगाल में 23 जिले थे, अब इसे  बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि 7 नए जिलों का नाम सुंदरबन, इछेमती, राणाघाटए विष्णुपुर, जंगीपुरए बेहरामपुर और एक जिले का नाम बशीरहाट में रखा जाएगा।

07 अगस्त को ISRO स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन करेगा लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 07 अगस्त 2022 को नया स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन लॉन्च करेगा। यह इसकी पहली उड़ान है। इस SSLV-D1/EOS-02 मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। इस लॉन्च व्हीकल के लिए नए विकसित सॉलिड पोस्टर स्टेज (S551) की ग्राउंड टेस्टिंग पहले की जा चुकी है।

इस उड़ान के तहत SSLV निम्न उपग्रहों से जाएगा

  1. EOS2: यह भारत के पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों में से एक है, विभिन्न अनुप्रयागों के मानचित्रण और विकास अनुप्रयोग होंगे
  2. आजादीसैटः यह देश भर के 750 ग्रामीण छात्रों द्वारा विकसित एक उपग्रह है, जिसे एक अंतरिक्ष स्टार्ट-अप स्पेसकिड्ज इंडिया द्वारा विकसित किया गया है।
  3. यह SSLV, 500 किग्रा से कम वजन के उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में ले जा सकता है। इस प्रदर्शन उड़ान का प्राथमिक पेलोड एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ’माइक्रोसट है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चौथे ONGC पैरा गेम्स 2022 का उद्घाटन किया

  • 02 अगस्त, 2022 को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चौथे ओएनजीसी पैरा खेल 2022 का उद्घाटन किया है।
  • 08 केंद्रीय तेल और गैस सार्वजनिक उद्यमों के कर्मचारी 275 दिव्यांग व्यक्ति तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) द्वारा 2- 4 अगस्त 2022 के दौरान आयोजित किए जा रहे चौथे ओएनजीसी पैरा गेम्स में भाग ले रहे हैं।
  • ओएनजीसी ने विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को उनकी भूमिका में मुख्यधारा में लाने के लिए 2017 में इस पैरागेम्स की शुरुआत की थी।

सत्येंद्र प्रकाश ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया

  • 01 अगस्त 2022 को सत्येंद्र प्रकाश ने पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। प्रकाश, जयदीप भटनागर की जगह पदभार संभाला है। प्रकाश 1988 बैच के भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले वह केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
  • सत्येंद्र प्रकाश को सार्वजनिक संचार, मीडिया प्रबंधन, प्रशासन, नीति निर्माण और कार्यक्रम कार्यान्वयन के क्षेत्र में केंद्र सरकार में व्यापक अनुभव

प्रेस सूचना ब्यूरो

प्रेस सूचना ब्यूरो की स्थापना 1919 में हुई थी। 1941 में, जे. नटराजन प्रधान सूचना अधिकारी के रूप में ब्यूरो के प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय बने। 1946 में संगठन का नाम बदलकर प्रेस सूचना ब्यूरो पर दिया गया। 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद से ब्यूरो का कई बार पुर्नगठन किया गया है ।

01 से 07 अगस्त तक “विश्व स्तनपान दिवस सप्ताह” का किया जा रहा है आयोजन

  • पृथ्वी पर दुनिया भर में 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस का आयोजन किया जाता है। विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 का विषय “स्टेप अप फॉर ब्रेस्टफीडिंग एजुकेटेड एंड सपोर्ट” है।
  • इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य स्तनपान के माध्यम से दुनिया भर के शिुशओं में स्वास्थ्य सुधार को प्रोत्साहित करना।
  • यह दिवस अगस्त 1990 में सरकारी नीति निर्माताओं, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और अन्य संगठनों द्वारा स्तनपान, इसका प्रचार और समर्थन करने हेतु हस्ताक्षरित ‘इनोसेंटी डिक्लेरेशन’ की याद दिलाता है।
  • वर्ष 2018 में विश्व स्वास्थ्य सभा के एक प्रस्ताव के माध्यम से “विश्व स्तनपान सप्ताह” को एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन रणनीति के रूप में घोषित किया गया था।

INS तरकश भारत और फ्रांस समुद्री साझेदारी सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया

  • अपनी सुदूर क्षेत्रीय  तैनाती के दौरान आईएनएस तरकश ने 29 और 30 जुलाई, 2022 को उत्तरी अटलांटिक महासागर में फ्रांस की नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी सैन्य अभ्यास (MPX) में हिस्सा लिया।
  • INS तरकश और फ्रांसीसी फ्लीट टैंकर FNS सौम के बीच समुद्र में तेल की आपूर्ति का अभ्यास किया गया। उसके बाद समुद्री टोही हवाई जहाज फॉल्कन 50 के साथ संयुक्त वायु अभियान का अभ्यास किया।

INS तरकश

यह भारतीय नौसेना का निर्देशित मिसाइल युद्धपोत और तलवार वर्ग के अंतर्गत आता है। यह कई अत्याधुनिक उपकरणों से लैस और रडार की पहुंच से बचने में सक्षम है। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना की पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है।

गूगल ने भारत के 10 शहरों में अपनी ‘स्ट्रीट व्यू सर्विस” लॉन्च

  • हाल ही में गूगल मैप्स ने Gebesys International  और Tech Mahindra के साथ मिलकर भारत के 10 शहरों में अपनी ‘स्ट्रीट व्यू सर्विस” लॉन्च की है।
  • इससे पहले सरकार ने सुरक्षा कारणों को उजागर करते हुए सड़क और अन्य साइटों की मनोरम छोरियों को दिखाने की अनुमति नहीं दी थी। स्ट्रीट की सेवाएं गूगल मैप्स पर उपलब्ध रहेंगी
  • इस सेवा को लिए भारत के 10 शहरों में 1,50,000 किलोमीटर से अधिक दरी तय करने  वाले स्थानीय भागीदारों से ताजा इमेजरी का लाइसेंस दिया गया हैजिन 10 शहरों में यह सेवा शुरू की गई है उनमें शामिल हैं: बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पुणे, नासिक, हैदराबाद, वड़ोदरा, अमृतसर और अहमदनगर।

भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार जीता गोल्ड मेडल

  • 02 अगस्तए 2022 को भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के महिला फोर्स (चार खिलाड़ियों की टीम) स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 17-10 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीता है।
  • यह इस इवेंट में 92 साल बाद भारत का पहला गोल्ड है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराया था।
  • भारतीय टीम ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिला फोर्स प्रारूप के फाइनल में पहुंची थी। लवली चौब, पिंकी, नयनमोनी, सेकिया और रुपा रानी टिर्की की भारतीय महिला फोर्स टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।


Please Follow and Subscribe

2 thoughts on “03 Aug 2022: Current Affairs”

  1. Pingback: 04 Aug 2022: Current Affairs - Uttarakhand GK

  2. Pingback: Weekly Current Affairs (01 Aug – 06 Aug) - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *