- देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है। हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर है। वहीं देश की बेरोजगारी दर वर्तमान समय में 7.6 है।
- फ्लिपकार्ट ने फ्पिलकार्ट फाउंडेशन को लांच करने की घोषणा की है। यह प्रौद्योगिकी समर्थित डिजिटल कॉमर्स मॉडल के माध्यम से भारत में समावेशी, न्यायसंगत और सतत विकास के अवसरों को सुविधा प्रदान करेगा।
- 03 अप्रैल 2022 को लास वेगास के ग्रैंड एरिना में 2022 ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन किया गया।
- ग्रैमी अवार्ड्स 2022 – जॉन बैरिस्ट की ’वी आर’ ने एल्बम ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।
- ग्रैमी अवार्ड्स 2022 – एबीबीए की ’आई स्टिल हैव फेथ इन यू’ ने रिकार्ड ऑफ द ईयर जीता।
- ग्रैमी अवार्ड्स 2022 – ओलिविया रोड्रिगो की ’सॉर’ ने बेस्ट पॉप वोकल एल्बम का पुरस्कार जीता।
- ग्रैमी अवार्ड्स 2022 – क्रिस स्टेपलटन की ’स्टार्टिंग ओवर’ ने बेस्ट कंट्री एल्बम का पुरस्कार जीता।
- ग्रैमी अवार्ड्स 2022 – सिल्क सोनिक की ’लीव द डोर ओपन’ ने सॉन्ग ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।
- ग्रैमी अवार्ड्स 2022 – भारतीय अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह, जिन्हें स्टेज नेम फालू से जाना जाता है, ने ग्रैमी अर्वाड्स 2022 में ’ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए बेस्ट चिल्ड्रन्स म्यूजिक एल्बम जीता।
- विक्टर ओर्बन ने हंगरी के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार चौथा और पांचवां समग्र कार्यकाल जीता। वह पहले यूरोपीय संघ में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सरकार के प्रमुख हैं।
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), और रीन्यू पावर ने एक बाध्यकारी टर्म शीट पर हस्ताक्षर किए हैं। यह भारत में नए ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र को विकसित करने के लिए एक संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन के लिए हैं।
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस वेतन पैकेज योजना (CAPSP) के माध्यम से सेवारत और सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को विशेष लाभ प्रदान करेगा।
- 04 अप्रैल को खान जागरूकता और खदान कार्य में सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 8 दिसंबर को इस दिवस की घोषणा की गई थी।
- एन मारिया एम.टी. मार्च 2022 में राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के समापन दिवस पर 231 किग्रा के कुल राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ महिलाओं के 87 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- 3 अप्रैल 2022 को आस्ट्रेलिया ने आईसीसी के महिला विश्व कप 2022 का खिताब अपने नाम किया। यह उनका सातवां खिताब था। आस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 71 रन से हराया। ऐलिसा हेली को विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाली इतिहास की पहली बल्लेबाज बनीं।
- भारतीय तररक्षक इकाई ने कराईकल में इंटरसेप्टर नाव ’C-436’ को शामिल किया है। तमिलनाडु और पंडुचेरी के समुद्र तट पर निगरानी में सुधार के लिए इसे आंध्र प्रदेश स्टेशन से अपने बेड़े में बदल दिया है।
- आर्मी मेडिकल कोर ने 3 अप्रैल 2022 को अपना 258वां स्थापना दिवस मनाया। कोर का आदर्श वाक्य ’’सर्वे संतु निरामया’’ है जिसका अर्थ है ’’सभी बीमारी और दिव्यागंता से मुक्त हों’’।
- राष्ट्रीय महिला आयोग ने मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठा शुरू किया है। यह मानव तस्करी के मामलों से निपटने, महिलाओं और लड़कियों के बीच जागरूकता बढ़ाने, क्षमता निर्माण और तस्करी विरोधी इकाइयों के प्रशिक्षण आदि में प्रभावशीलता में सुधार करेगा।
- अमेरिकी खगोल वैज्ञानिक यूजीन पार्कर का मार्च 2022 में निधन हो गया। पार्कर को एक दूरदर्शी के रुप में सम्मानित किया गया था, जिन्होंने हेलियोफिजिक्स के क्षेत्र में, सूर्य को समझने के विज्ञान और पृथ्वी और सौर मंडल के साथ अंतरिक्ष मौसम सहित इसकी बातचीत के लिए आधार तैयार किया था।
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के बोर्ड ने राजेश गापीनाथन को 21 फरवरी 2022 से 20 फरवरी 2027 तक पांच साल के लिए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रुप में फिर से नियुक्त किया गया है।
- दिल्ली से मेरठ कॉरिडोर के लिए भारत की पहली रैपिड रेल का अनावरण मार्च 2022 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम द्वारा किया गया था। रीजनल रैपिड ट्रांजिस्ट सिस्टम ट्रेन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलेगी और महज 55 मिनट में 82 किमी की दूरी तय करेगी।
- सर्दार बर्दीमुहामेदोव तुर्कमेनिस्तान के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। वह अपने पिता और निवर्तमान राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्दीमुहामेदोव से पदभार ग्रहण करेंगे।
- टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को ’स्पोर्टस्टान ऑफ द ईयर (महिला)’ का पुरस्कार मिला।
- आर्किटेक्ट डाइबेडो फ्रांसिस केरे आर्किटेक्चर के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले अफ्रीकी बन गए हैं।