02 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (02 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (02 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “02 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से। (02 September 2022 Current Affairs)
आज मनाया जायेगा विश्व नारियल दिवस
प्रतिवर्ष 2 सितंबर को संपूर्ण विश्व में विश्व नारियल (World Coconut Day) दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का मुख्य विषय अनुसार ‘खुशहाल भविष्य और जीवन के लिए नारियल की खेती करें’ (Growing Coconut for a Better Future and Life) है। नारियल दिवस मनाने का उद्देश्य नारियल उत्पादन के प्रति जागरूकता बनाना और उसके महत्व पुजार करना तथा इस के संदर्भ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित करना है।
वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में “व्हेल शार्क बचाओ अभियान” की शुरुआत की
- हाल ही में दिल्ली स्थित गैर-लाभकारी वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के साथ मिलकर मंगलोर में “व्हेल शार्क बचाओ अभियान” (Save the Whale Shark Campaign) की शुरुआत की है।
- इस अभियान को कर्नाटक केरल के वन और मत्स्य विभाग एवं लक्षद्वीप प्रशासन के सहयोग से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा इस अध्ययन का उद्देश्य मछली पकड़ने के जाल में व्हेल के फँसने एवं इससे होने वाली मौतों की घटनाओं में कमी लाना है और मछुआरों को व्हेल शार्क के बचाव हेतु जागरूक करना है।
- इसी क्रम में व्हेल शार्क की पहचान और बचाव को रिकॉर्ड करने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन का विकास किया गया है।
भारतीय तटरक्षक बल ने चेन्नई में राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास का आयोजन किया
हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने तमिलनाडु के चेन्नई में अपने द्विवार्षिक 10 में राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास का आयोजन किया। इस अभ्यास में कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्र में दुर्घटनाओं से बचना और बचाव अभियान चलाकर लोगों की जान बचाना है। इस दौरान समुद्री सुरक्षा की और क्षमता निर्माण विषय के तहत आयोजित अभ्यास में 16 देशों के 24 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। इस अभ्यास के दौरान, बंगाल की खाड़ी के ऊपर रिमोट नियंत्रित लाइफबॉय जैसी नई तकनीक का प्रदर्शन किया।
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard)
ICG एक समुद्री कानून प्रवर्तन खोज और बचाव एजेंसी है जो भारत के रक्षा मंत्रालय के तहत काम करती है। इसका अधिकार क्षेत्र भारत के क्षेत्रीय जल क्षेत्र पर है, जिसमें सन्निहित क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र शामिल हैं। एजेंसी की स्थापना 1 फरवरी 1977 को तटरक्षक अधिनियम 1978 के तहत की गई थी
गुजरात के हजीरा में रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर प्लांट बनाएगी
- हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुजरात के हजीरा में भारत का पहला और दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर प्लांट बनाने की घोषणा की है
- एक्रिलोनिट्राइल फीडस्टॉक पर आधारित संयंत्रों की क्षमता 20,000 एमटीपीए होगी। कुल मिलाकर ऑयल टू केमिकल सेगमेंट में अंबानी ने मौजूदा ओर नई मूल्य श्रृंखलाओं में क्षमताओं का विस्तार करने क लिीए अगले पांच वर्षों में 75,000 करोड़ रूपये के निवेश घोषणा की है।
2022 के सबसे शक्तिशाली तूफान हिनामनोर से चीन-जापान हो सकते हैं प्रभावित
वर्ष 2022 का सबसे शक्तिशाली कहा जाने वाला उष्णकटिबंधीय तूफान ’हिनामनोर’ पूर्वी चीन सागर की ओर बढ़ रहा है, जिससे जापान ओर चीन प्रभावित हो सकते हैं। इस बिंदु पर दर्ज की गई अधिकतम हवा की गति के आधार पर माना जा रहा है कि यह इस वर्ष का सबसे शक्तिशाली तूफान होगा। इस सप्ताह के अंत में इसके जापानी द्वीपों से गुजरने का अनुमान है। गौरतलब है कि सुपर टाइफून हिनामनोर 29 अगस्त, 2022 को एक तूफान के रुप में विकसित हुआ। यह लगभग 241 किलोमीटर प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति उत्पन्न कर रहा है।
सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ पहली स्वदेशी वैक्सीन होगी लॉन्च
भारत की पहली स्वदेशी सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए क्वाड्रीवेलेंट हयूमन पैपिलामा वायरस वैक्सीन का लॉन्च किया जा रहा है। इस संदर्भ में ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया द्वारा बीते माह सीरम इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया को मार्केट ऑथराइजेशन दिया गया था। यह वैक्सीन है जो मजबूत एंटीबॉडी प्रतिक्रिया का प्रदर्शन करती है।
सर्वाइकल कैंसर
यह कैंसर का एक प्रकार है, जो गर्भाशय ग्रीवा कोशिकाओं में होता है। हयूमन पेपिलामावायरस एक यौन संचारित संक्रमण है। इसके विभिन्न उपभेद अधिकांश सर्वाइकल कैंसर पैदा करने में भूमिका निभाते हैं। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा रहता है।
डॉ. वसुधा गुप्ता ने आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग की महानिदेशक का कार्यभार संभाला
01 सितंबर, 2022 को भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. वसुधा गुप्ता ने आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग की महानिदेशक का कार्यभार संभाला है। डॉ. वसुधा गुप्ता ने 32 वर्ष से अधिक के अपने कार्यकाल में सूचना और प्रसारण मंत्रालय पदों पर कार्य किया।
आकाशवाणी
भारत में वर्ष 1936 में पहले सरकारी रेडियो ’इम्पीरियल रेडियो ऑफ इंडिया’ की शुरूआत हुई थी। देश की आजादी के बाद इसे ऑल इंडिया रेडियो या आकाशवाणी नाम दे दिया गया। वर्तमान में भारत में कुल 214 रेडिया प्रसारण केंद्र है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल का शुभारंभ किया
- दिल्ली की अरविंद वर्चुअल केजरीवाल सरकार ने राजधानी में पहला दिल्ली वर्चुअल स्कूल शुरू किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबद्ध भारत का पहला स्कूल-दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल शुरू कर रहे हैं। दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल कक्षा 9-12 के लिए होगा।
- इस साल के लिए डीएमवीएस कक्षा 9 के लिए 6 विषयों अंगेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और कंम्प्यूटर विज्ञान समृद्ध पाठ्यक्रमों के विविध विकल्पों के साथ पढ़ाई करवाएगा। शिक्षा का माध्यम अंगेजी और हिंदी दोनों होगा।
- डीएमवीएस अपनी तरह का पहला अनूठा ऑनलाइन स्कूल है जिसमें फ्लक्सिबल डिजिटल इंटरेक्शन के जरिए से एक नियमित स्कूल की तरह स्टूडेंट्स को पढ़ाया जाएगा। इस स्कूल में पूरे देश के छात्र प्रवेश ले सकते है। इस स्कूल को मोटो ’कहीं भी रहें, कहीं भी सीखें, कभी भी टेस्टिंग करें।
शिक्षा मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के दावे का खंडन किया
केंद्र सरकार द्वारा संचालित नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने केजरीवाल के इस दावे का खंडन किया है कि उनकी सरकार ने देश में पहला वर्चुअल स्कूल कर रही है। शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन के रुप में कार्य करने वाली संस्था एनआईओएस ने कहा कि भारत का पहला वर्चुअल स्कूल अगस्त 2021 में उसके द्वारा शुरू किया गया था।
भारतीय रेलवे ने हवा से पानी बनाने की मेघदूत मशीनें स्थापित की
- हवा से पानी उत्पन्न करने वाली तकनीक के द्वारा मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के छह रेलवे स्टेशनों पर पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। भारती रेलवे दादर, ठाणे और मुंबई मंडल, महाराष्ट्र के अन्य स्टेशनों पर मेघदूत मशीन स्थापित करेगी।
- इस तकनीक को संयुक्त राष्ट्र की ओर से मान्यता प्राप्त है। मेघदूत एक वायुमंडलीय जल जनरेटर उपकरण है जो जल वाष्प को ताजे और स्वच्छ पेयजल में बदलने के लिए नवीन तकनीक का उपयोग करता है।
- यह स्विच ऑन करने के कुछ घंटो के भीतर पानी बनाना शुरू कर देता है और एक दिन में 1000 लीटर पानी तैयार करता है। यह तकनीक 18 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान और 25 से सौ प्रतिशत आर्द्रता तका की स्थिति में कामयाब है। इसी पीने योग्य पानी के लिए तत्काल समाधान के रुप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
रेमन मैग्ससे अवॉर्ड 2022 की घोषणा की गई
31 अगस्त, 2022 को रेमन मैग्ससे पुरस्कार 2022 के विजताओं की घोषणा की गई है। यह रेमन मैग्सेसे पुरस्कार का 64वाँ संस्करण है और इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एशिया के नोबेल पुरस्कार के रुप में जाना जाता है। मनीला में यह पुरस्कार 30 नवम्बर को दिये जायेंगे।
रेमन मैग्सेसे पुरसकार 2022 के विजेता
- सोथियारा छिम (कंबोडिया मनोचिकित्सक)
- तदाशी हतोरी (जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ)
- बर्नाडेट मैड्रिड (फिलीपीन के बाल रोग विशेषज्ञ)
- गैरी बेनचेघि (इन्डोनेशिया पर्यावरण कार्यकर्ता)
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
यह एशिया का सर्वोच्च सम्मान है जिसकी शुरूआत वर्ष 1957 में की गई थी। इसका नाम फिलीपींस गणराज्य के तीसरे राष्टद्दपति रेमन मैग्सेसे के नाम पर रखा गया है। प्रत्येक वर्ष 31 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर यह पुरस्कार दिए जाते हैं। इस पुरस्कार का प्रबंधन रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड फॅाउंडेशन द्वारा किया जाता है। विनाबा भावे प्रथम भारतीय थे, जिन्हें पहली बार रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था।
Pingback: 05 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK