02 November 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

02 November 2022 Current Affairs की महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल संसाधन विकास और प्रबंधन पर भारत और डेनमार्क के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी
  • डॉ मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में इंडिया केम-2022 के 12वें संस्करण का उद्घाटन किया
  • सीआरपीएफ ने पहली बार महिला अधिकारी को महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने होलोंगी हवाई अड्डे का नामकरण डोनी पोलो हवाई अड्डे के रूप में करने की मंजूरी दी
  • संजीव चोपड़ा ने खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया 
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एफआइ बीएसी 2022 का उद्घाटन किया
  • दूसरे चरण की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा इंटरसेप्टर का पहला सफल उड़ान परीक्षण (02 November 2022 Current Affairs)
  • जोजिला युद्ध स्मारक, द्रास में जोजिला दिवस मनाया गया (02 November 2022 Current Affairs)
  • इन्वेस्ट कर्नाटक – 2022 समिट (02 November 2022 Current Affairs)
  • एक्सपो सेंटर यूएई में अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला (02 November 2022 Current Affairs)
  • सीडीएफडी ने बच्चों में दुर्लभ आनुवंशिक रोगों के उपचार विकसित करने के लिए अध्ययन शुरू किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल संसाधन विकास और प्रबंधन पर भारत और डेनमार्क के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2 नवंबर 2022 को जल संसाधन विकास और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और डेनमार्क के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दी।
  • मंत्रिमंडल के अनुसार इस सहमति पत्र से सहयोग के दायरे में आने वाले क्षेत्रों के अधिकारियों, शिक्षाविदों, जल क्षेत्रों और उद्योग के बीच सीधे सहयोग के जरिए जल संसाधन के विकास एवं प्रबंधन; ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति; और सीवेज/अपशिष्ट जल के शोधन के क्षेत्र में सहयोग व्यापक रूप से बढ़ेगा।
  • सितंबर 2020 में, डेनमार्क के प्रधान मंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन और भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच हरित रणनीतिक साझेदारी की स्थापना पर एक संयुक्त वक्तव्य जारी  किया था।

डॉ मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में इंडिया केम-2022 के 12वें संस्करण का उद्घाटन किया

  • केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री, डॉ मनसुख मंडाविया ने 2 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में 12वीं द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन इंडिया केम 2022 का उद्घाटन किया।
  • “इंडिया केम 2022” के 12वें संस्करण का आयोजन रसायन और पेट्रोरसायन विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार और  फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के साथ  02-03 नवंबर 2022 तक नई दिल्ली में की आयोजित किया जा रहा है ।
  • 12वें इंडिया केम 2022 की थीम: “विजन 2030: केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स बिल्ड इंडिया

सीआरपीएफ ने पहली बार महिला अधिकारी को महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया

  • पहली बार, भारत के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने दो महिला अधिकारियों को महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। एक आईजी सीआरपीएफ में एक सेक्टर का प्रमुख होता है। एनी अब्राहम को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) का आईजी नियुक्त किया गया है, जबकि सीमा धुंडिया को बिहार सेक्टर का आईजी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को 1987 में सीआरपीएफ में शामिल किया गया था।
  • दोनों अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र में एक अखिल भारतीय पुलिस दल की कमान भी संभाली है। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और उनकी सेवा के दौरान ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से भी अलंकृत किया गया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने होलोंगी हवाई अड्डे का नामकरण डोनी पोलो हवाई अड्डे के रूप में करने की मंजूरी दी

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2 नवंबर को होलोंगी, ईटानगर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नामकरण ‘डोनी पोलो हवाई अड्डे‘ के रूप में करने को मंजूरी दी। इस हवाई अड्डे का नाम ‘डॉनी पोलो एयरपोर्ट, ईटानगर‘ रखने के लिए अरुणाचल प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया था।
  • डोनी पोलो इस राज्य की परंपराओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति लोगों के सम्मान को दर्शाता है।
  • भारत सरकार ने जनवरी 2019 में होलोंगी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी दी थी।

संजीव चोपड़ा ने खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया 

  • संजीव चोपड़ा ने 31 अक्टूबर 2022 से खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वह ओडिशा कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। संजीव चोपड़ा ने एफएमएस, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स और एमबीए पूरा किया। बाद में, उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय भुवनेश्वर से एलएलबी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से एमएससी पूरा किया।
  • उन्होंने बारीपदा (ओडिशा) में उप कलेक्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया।
  • उन्होंने 1995 से 1997 तक ओडिशा के कोरापुट में जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एफआइ बीएसी 2022 का उद्घाटन किया

  • भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2 नवंबर 2022 को मुंबई में एशिया के सबसे बड़े वार्षिक बैंकिंग सम्मेलनों में से एक, एफआइ बीएसी 2022(FIBAC 2022) का उद्घाटन किया।
  • एफआइ बीएसी  2022 का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) द्वारा 2 और 3 नवंबर 2022 को मुंबई, महाराष्ट्र में किया गया है।
  • सम्मेलन का विषय: भारत को अपने विकास को बदलने में मदद करना: कैसे तकनीक सक्षम बैंकिंग  $5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था लक्ष्य की प्राप्ति में योगदान कर सकती है

दूसरे चरण की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा इंटरसेप्टर का पहला सफल उड़ान परीक्षण

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 2 नवंबर, 2022 को ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लार्ज किल एल्टीट्यूड ब्रैकेट के साथ फेज़- II बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (बीएमडी) इंटरसेप्टर एडी-1 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।

इंटरसेप्टर एडी-1 मिसाइल
  •  यह एक लंबी दूरी की इंटरसेप्टर मिसाइल है जिसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ विमानों के लो एक्सोएटमॉस्फेरिक और एंडोएटमॉस्फेरिक इंटरसेप्शन दोनों के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • यह दो चरणों वाली सॉलिड मोटर द्वारा संचालित है। 
  • यह मिसाइल के लक्ष्य तक सटीक रूप से मार्गदर्शन करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित उन्नत नियंत्रण प्रणाली, नेविगेशन और गाइडेंस एल्गोरिदम से लैस है।
  • यह अलग-अलग प्रकार के कई लक्ष्यों पर निशाना साधने की क्षमता रखता है।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)
  • यह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख रक्षा अनुसंधान और विकास एजेंसी है।
  • इसका उद्देश्य भारत को महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकी और प्रणालियों में आत्मनिर्भर बनाना है।
  • इसकी स्थापना 1958 में हुई थी।
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष – समीर वी कामत

जोजिला युद्ध स्मारक, द्रास में जोजिला दिवस मनाया गया

1 नवंबर 2022 को द्रास के पास जोजिला युद्ध स्मारक में ‘ऑपरेशन बाइसन‘ में भारतीय सैनिकों द्वारा की गई वीरतापूर्ण कार्रवाई का जश्न मनाने के लिए जोजिला दिवस मनाया गया। ‘ऑपरेशन बाइसन’ 1948 में लद्दाख के प्रवेश द्वार जोजिला दर्रे की बर्फीली ऊंचाइयों पर शुरू किया गया था।

  • लेह की फायर एंड फ्यूरी कोर के द्रास वॉरियर्स के कमांडर ने जोजिला दर्रे को पाकिस्तान घुसपैठियों से मुक्त कराने में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पांजलि अर्पित की।
  • जोजिला दिवस भारतीय सेना की बहादुरी की अदम्य प्रतीक है।
  • इस लड़ाई को ऐतिहासिक माना जाता है क्योंकि इतनी ऊंचाई पर पहली बार टैंकों का इस्तेमाल किया गया था। 
  • जोजिला दिवस भारतीय सेना की बहादुरी की अदम्य भावना और ‘नेवर से डाई का प्रतीक है।

जोजिला दर्रे के बारे में 

  • यह राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर स्थित जम्मू और कश्मीर में एक उच्च पर्वतीय दर्रा है।
  • यह कश्मीर घाटी में श्रीनगर को लद्दाख क्षेत्र के लेह से जोड़ता है।
  • इसकी ऊंचाई लगभग 3,528 मीटर (11,575 फीट) है, और यह श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोटू ला के बाद दूसरा सबसे ऊंचा दर्रा है।
  • इसे ‘बर्फीले तूफान के दर्रे’ के रूप में जाना जाता है।
  • वर्ष 2018 में ज़ोजिला सुरंग परियोजना शुरू की गई थी। यह एशिया की सबसे लंबी और रणनीतिक द्वि-दिशात्मक सुरंग है।

इन्वेस्ट कर्नाटक – 2022 समिट

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2 नवम्‍बर, 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट इनवेस्ट कर्नाटक 2022 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

  • बेंगलुरु में 2-4 नवंबर से होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 80 से अधिक वक्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
  • आयोजन के दौरान संबोधित किए जाने वाले प्रमुख विषय नवाचार, स्थिरता, इक्विटी और लचीलापन से संबंधित होंगे।
  • वक्ताओं में अन्‍य लोगों के अलावा कुमार मंगलम बिड़ला, सज्जन जिंदल, विक्रम किर्लोस्कर सहित उद्योग जगत के कुछ शीर्ष नेता शामिल हैं। 
  • सम्मेलन का उद्देश्य संभावित निवेशकों को आकर्षित करना और अगले दशक के लिए विकास एजेंडा स्थापित करना है।
  • सम्मेलन के सत्रों की मेजबानी जर्मनी, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया अलग अलग करेंगे जो अपने-अपने देशों से उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय और औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत में हैं।

एक्सपो सेंटर यूएई में अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला

शारजाह बुक अथॉरिटी (एसबीए) द्वारा आयोजित किया जा रहा 41वां अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला 2-13 नवंबर, 2022 तक एक्सपो सेंटर शारजाह में आयोजित किया जाएगा।

  • यह पुस्तक मेला दुनिया भर के कई पुरस्कार विजेता लेखकों, बुद्धिजीवियों एवं अन्य साहित्यिक हस्तियों की मेजबानी करेगा। 
  • मेले की इस वर्ष की थीम स्प्रेड वर्ड है।
  • भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रकाशन विभाग शारजाह अंतराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भाग ले रहा है।
  • प्रकाशन विभाग पाठकों और पुस्तकप्रेमियों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास एवं स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की पुस्तकों की पेशकश करेगा। 
  • पाठकों को विभिन्न विषयों पर विभिन्न भारतीय भाषाओं में 100 से अधिक पुस्तकों और पत्रिकाओं पढ़ने का मौका मिलेगा।

सीडीएफडी ने बच्चों में दुर्लभ आनुवंशिक रोगों के उपचार विकसित करने के लिए अध्ययन शुरू किया

हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर डीएनए फ़िंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स (सीडीएफडी) ने 1 नवंबर, 2022 को बच्चों में बाल चिकित्सा दुर्लभ आनुवंशिक विकार (PRaGeD) का कारण बनने वाले आनुवंशिक उत्परिवर्तन को डिकोड करने के लिए एक देशव्यापी अध्ययन शुरू किया।

  • PRaGeD मिशन जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) द्वारा वित्त पोषित एक अखिल भारतीय पहल है।
  • यह पहल दुर्लभ बीमारियों का कारण बनने वाले जीन की खोज करेगी, उपयुक्त उपचार विकसित करेगी, परामर्श प्रदान करेगी और लोगों में जागरूकता भी पैदा करेगी।
  • इस अध्ययन में देश भर के लगभग 15 अनुसंधान और स्वास्थ्य संस्थान भाग ले रहे हैं। 
  • इस पहल के तहत पांच साल की अवधि में 5,600 परिवारों की जांच किया जाएगा ताकि अनियंत्रित बाल चिकित्सा दुर्लभ आनुवंशिक रोगों के आनुवंशिक कारणों की पहचान की जा सके।

उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *