02 March 2023 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

 02 March 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायसीना डायलॉग का उद्घाटन किया

2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में भूराजनीतिक और भू-रणनीति पर रायसीना डायलॉग के आठवें संस्करण का शुभारंभ किया।

  • रायसीना डायलॉग का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ, स्थापना वर्ष 1990) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता रहा है। इस संवाद का आयोजन दो से चार मार्च 2023 तक किया जाएगा।
  • रायसीना डायलॉग के आठवें संस्करण का थीम ‘उकसावा, अनिश्चितता, संकट और तूफान में जलता दीया’ है।
  • तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
  • भारत की जी 20 अध्यक्षता की पृष्ठभूमि में इस वर्ष का संस्करण विशेष महत्व रखता है। इस संवाद में 2500 से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे और कार्यवाही विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों पर लाखों लोगों तक पहुंच सकेगी।
  • विगत आठ वर्षों के दौरान, रायसीना डायलाग ने अंतरराष्ट्रीय मामलों पर अग्रणी वैश्विक सम्मेलनों में से एक के रूप में स्वंय को स्थापित करने के लिए लगातार वृद्धि की है।
  • इस संवाद कार्यक्रम में (रायसीना डायलाग 2023) सौ से भी अधिक देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी, जिनमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख, सैन्य कमांडर, उद्योग के प्रमुख, प्रौद्योगिकी के नेता, शिक्षाविद, पत्रकार, रणनीतिक मामलों के जानकार व विशेषज्ञ शामिल हैं।
  • फरवरी 2023 में इस संवाद कार्यक्रम में ईरान के विदेश मंत्री के इस सम्मलेन में भाग लेने से मना करने के वजह से ये काफी सुर्ख़ियों में रहा था।  
रायसीना डायलॉग:
  • इसका आरंभ वर्ष 2016 में किया गया था।
  • इसका मुख्य उद्देश्य एशियाई एकीकरण के साथ-साथ शेष विश्व के साथ एशिया के बेहतर समन्वय हेतु संभावनाओं एवं अवसरों की तलाश करना है।
  • भारत के विदेश मंत्रालय का मुख्यालय रायसीना पहाड़ी (साउथ ब्लॉक), नई दिल्ली में स्थित है, इसलिए इसे रायसीना डायलॉग के नाम से जाना जाता है।

सर्बानंद सोनोवाल ने किया पारंपरिक चिकित्सा पर एससीओ के पहले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

केन्‍द्रीय आयुष और बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के तहत पारंपरिक चिकित्सा पर पहले बी2बी वैश्विक सम्मेलन और एक्सपो का 2 मार्च 2023 को गुवाहाटी में शुभारंभ किया। 

  • 17 एससीओ (4 वर्चुअली) देशों और भागीदारों के 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। 
  • सोनोवाल ने इसी परिसर में पारंपरिक चिकित्सा पर चार दिवसीय एक्सपो का भी शुभारंभ किया।
  • इस कार्यक्रम में भारत सहित 17 देशों के 150 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
  • इसमें उच्च स्तरीय प्रतिनिधि जैसे स्वास्थ्य मंत्री, आधिकारिक प्रतिनिधि और एससीओ और भागीदार देशों के विदेशी खरीदार शामिल हैं। 
  • 13 देशों के कुल 75 विदेशी अधिकारी और व्यापार प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। चीन, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान के सरकारी प्रतिनिधि वर्चुअली शामिल हुए हैं।
  • विशिष्ट उत्पाद-वार, निर्यात और आयात के अवसरों पर चर्चा करने और एससीओ देशों में बढ़ी हुई बाजार पहुंच के साथ गहन आर्थिक साझेदारी के लिए ‘अपने खरीदार को जानें’ और ‘बी2बी बैठक’ जैसे महत्वपूर्ण सत्रों की भी योजना बनाई गई है।

लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार ने उप थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला

1 मार्च 2023 को लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार ने उप थल सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। 

  • जनरल ऑफिसर सुचिंद्र कुमार ने लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. राजू से यह पद ग्रहण किया, जिन्होंने 1 मार्च 2023 को जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमान की बागडोर संभाली है।
  • लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार पदभार ग्रहण करने से पूर्व सेना मुख्यालय में डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (रणनीति) पद पर थे।
  • उनकी हालिया ज़िम्मेदारियों में उनके पास इंटेलिजेंस, ऑपरेशंस, फोर्स स्ट्रक्चरिंग, ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स और टेक इन्फ्यूजन जैसे विभागों का अनुभव है।
  • जनरल ऑफिसर ने देश-विदेश में अनेक स्टाफ एवं इंस्ट्रक्शनल ज़िम्मेदारियां संभाली हैं।
  • सुचिंद्र कुमार के मिलिट्री पेपर्स अनेक पेशेवर पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।

भारतीय सेनाओं के प्रमुख: 

  • चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त)
  • थल सेना: जनरल मनोज पांडे
  • जल सेना: एडमिरल राधाकृष्णन हरि कुमार
  • वायु सेना: एयर मार्शल वीआर चौधरी

सरकार ने आईएएफ के लिए एचएएल से 70 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर विमानों की खरीद को दी मंजूरी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय वायु सेना के लिए 6,828.36 करोड़ रुपये की लागत से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 70 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर विमान की खरीद को मंजूरी दी है। 

  • एचएएल द्वारा इन विमानों की आपूर्ति आगामी छह वर्षों की अवधि में की जानी है।
  • एचटीटी-40 एक टर्बो प्रॉप विमान है और इसे अच्छी कम गति से निपटने के गुणों और बेहतर प्रशिक्षण प्रभावशीलता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • पूरी तरह से एरोबैटिक इस एक के पीछे एक सीट वाले टर्बो ट्रेनर में वातानुकूलित कॉकपिट, आधुनिक एवियोनिक्स, गर्म री-फ्यूलिंग, रनिंग चेंज ओवर और शून्य-शून्य इजेक्शन सीट है।
  • विमान नए शामिल पायलटों के प्रशिक्षण के लिए भारतीय वायुसेना के बुनियादी ट्रेनर विमान की कमी को पूरा करेगा।
  • खरीद में सिमुलेटर सहित संबद्ध उपकरण और प्रशिक्षण सहायक शामिल होंगे।
  • एक स्वदेशी उपाय होने के नाते, विमान को भारतीय सशस्त्र बलों की भविष्य की आवश्यकताओं को शामिल करने के लिए अपग्रेड किया जा सकता है।
  • एचटीटी-40 में लगभग 56 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री है जो प्रमुख पुर्जों और उप-प्रणालियों के स्वदेशीकरण के माध्यम से 60 प्रतिशत से अधिक तक बढ़ जाएगी। एचएएल अपनी आपूर्ति श्रृंखला में एमएसएमई सहित भारतीय निजी उद्योग को शामिल करेगा। इस खरीद से लगभग 1,500 कर्मियों को प्रत्यक्ष रोजगार और 100 से अधिक एमएसएमई में फैले 3,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में किए बड़े बदलाव

उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने 2 मार्च 2023 को एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक समिति की सलाह पर की जाएगी। इस समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश शामिल होंगे। 

  • न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से अपने निर्णय में कहा कि यह नियम तब तक कायम रहेगा जब तक कि संसद इस मुद्दे पर कानून नहीं बना देती।
  • शीर्ष अदालत के अनुसार, अगर लोकसभा में कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं हैं तो सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता को निर्वाचन आयुक्तों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति संबंधी समिति में शामिल किया जाएगा।
  • उच्चतम न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं से सहमति जताते हुए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया में पांच बड़े बदलाव किए। ये इस प्रकार हैं:
    • तीनों अधिकारियों की नियुक्तिपीएम, एलओपी और सीजेआई के कॉलेजियम द्वारा की जाएगी।
    • उन्हें संसद में महाभियोग चलाकर ही हटाया जा सकता है, यह प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को हटाने के समान है। अब तक, उन्हें सरकार द्वारा हटाया जा सकता था।
    • आयोग का अलग बजट होगा। अब तक, उन्हें कानून मंत्रालय को आवंटित केंद्रीय बजट का हिस्सा मिलता था।
    • आयोग का संसद की तरह अलग सचिवालय होगा।
    • आयोग को यह अधिकार होगा कि जहां कहीं भी कोई रिक्तता हो या कानून में स्पष्टता न हो, वह अपने नियम स्वयं बना सके।
नए नियम की वैधता:  
  • पांच जजों (न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार) की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से अपने निर्णय में कहा कि यह नियम तब तक लागु रहेगा जब तक कि संसद इस विषय पर नए कानून नहीं बना देती। 
  • शीर्ष अदालत के अनुसार, लोकतंत्र में चुनाव निस्संदेह निष्पक्ष होना चाहिए और इसकी शुद्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है।

ऋषिकेश में गंगा तट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से 1 मार्च 2023 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषिकेश में गंगा तट पर किया गया। 

  • 1 मार्च 2023 को मुनि की रेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट के निकट योगा घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विख्यात योगाचार्य, योग साधकों का मार्गदर्शन किया।
  • इस अवसर पर विख्यात योगाचार्य पद्मश्री शिवानंद तथा पद्मभूषण रजनीकांत भी उपस्थिति देखी गई। 
  • ऋषि-मुनियों ने इसी गंगा तट पर योग की कई विधाओं को हासिल कर योग को मानव मात्र के कल्याण के लिए प्रस्तुत किया।
  • इसी वर्ष आने वाले दिनों में जी- 20 के दो सम्मेलन ऋषिकेश में आयोजित होने हैं। 

आईएएफ के परिवहन विमान का जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के साथ अभ्यास शिन्यू मैत्री

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) के साथ शिन्यू मैत्री अभ्यास में भाग लिया। यह मुख्यतः 1 से 2 मार्च 2023 तक आयोजित किया गया।

  • इस वायु अभ्यास का आयोजन भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन के साथ ही किया गया।
  • धर्म गार्जियन वायु अभ्यास 13 फरवरी 2023 से 02 मार्च 2023 तक जापान के कोमात्सु में संचालित किया गया।
  • भारतीय वायु सेना का दल एक सी-17 ग्लोबमास्टर III विमान के साथ अभ्यास शिन्यू मैत्री 23 में भाग लिया। 
  • अभ्यास के पहले चरण में परिवहन संचालन और सामरिक युद्धाभ्यास पर चर्चा शामिल है, इसके बाद भारतीय वायु सेना के सी-17 और जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के सी-2 परिवहन विमानों द्वारा उड़ान अभ्यास का दूसरा चरण आयोजित किया गया।
  • यह विशेष अभ्यास संबंधित विषय वस्तु विशेषज्ञों को एक-दूसरे के संचालन दर्शन एवं सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों पर आपसी तालमेल बढ़ाने तथा विचार-विमर्श करने का अवसर देता है।
  • यह अभ्यास दोनों देशों के मध्य आपसी समझ व पारस्परिकता को भी बढ़ाएगा।
  • भारतीय वायुसेना के भारी लिफ्ट परिवहन विमान बेड़े भी संयुक्त अरब अमीरात में एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग VIII तथा ब्रिटेन में एक्सरसाइज कोबरा वॉरियर में हिस्सा ले रहे हैं।

ओडिशा के तीन जिलों में मिले सोने की खदान

  • हाल ही में ओडिशा के खान निदेशालय और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के सर्वेक्षणों ने देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज सहित तीन जिलों में सोने के भंडार होने की पुष्टि किया है।
  • ये सोने के भंडार क्योंझर जिले में चार स्थानों पर, मयूरभंज जिले में चार स्थानों पर और देवगढ़ जिले में एक स्थान पर पाए गए हैं।
  • उल्लेखनीय है कि पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में लिथियम का भंडार मिलने की पुष्टि होने के बाद अब ओडिशा में सोने का भंडार होने का संकेत मिलना देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
  • ओडिशा के इन क्षेत्रों में 1970 और 80 के दशक में सर्वे हुआ था। खान और भूविज्ञान निदेशालय और जीएसआई ने ये सर्वे अभियान चलाया था। उस वक्त इस सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई थी। 
  • राज्य के खनन मंत्री प्रफुल्ल कुमार मलिक के अनुसार जीएसआई ने विगत 2 वर्षों में पुनः इन तीन जिलों में सर्वे किया था।

ओडिशा में पाए जाने वाले प्रमुख खनिज: 

  • लौह अयस्क के प्रमुख खनन केन्द्र:- गुरुमहिषानी, सुलईपत, बदाम पहाड़ी (मयूरभंज जिला) क्योंइर और बोनाई (सुंदरगढ़)
  • मैंगनीज के प्रमुख खनन केन्द्र:- क्योंझर, सुंदरगढ़, बोनाई, कालाहांड़ी, कोरापुट
  • बॉक्साइट के प्रमुख खनन केन्द्र:- कालाहांडी, रायगढ़, कंधामल तथा कोरापुट जिला।
  • उड़ीसा के बोलांगीर एवं सम्बलपुर में उच्च कोटि के बॉक्साइट के दो विशाल संचित भंडार मिले हैं। उड़ीसा के पंचपत्तमल्ली (कोरापुट जिला) एवं गंधमर्दन (बोलांगीर एवं बारगढ़ जिला का सीमांत क्षेत्र) क्षेत्र बॉक्साइट उत्पादन हेतु प्रसिद्ध हैं।
  • डोलोमाइट के प्रमुख खनन केन्द्र:- सुंदरगढ़, सम्बलपुर, कोरापुट, बीरमित्रपुर। यह चूनापत्थर एवं मैग्रीशियम का मिश्रण होता है। 

उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान

उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान के लिए सब्क्राइब करें – UTTARAKHAND GK STUDY YOUTUBE CHANNEL


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *