02 Aug 2022: Current Affairs- उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (02 Aug 2022: Current Affairs) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट “02 Aug 2022: Current Affairs” के माध्यम से।
1 अगस्त को मनाया गया मुस्लिम महिला अधिकार दिवस
- 1 अगस्त को भारत में मुस्लिम महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस 1 अगस्त को तीन तलाक बिल की पृष्ठभूमि में मनाया जाता है, जिसे 1 अगस्त 2019 को संसद से मंजूरी मिली थी।
- तीन तलाक बिल मुस्लिम महिलाओं का तलाक की शर्तों के सामाजिक बुराइयों की बेड़ियों से मुक्त करने में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ है। तीन तलाक कानून के तहत तलाक की घोषणाएं को संघीय अपराध माना जाएगा।
- इस कानून में जुर्माने के साथ 3 साल की कैद की सजा का प्रावधान है। मिस्र वर्ष 1929 में तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश था।
पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडिया हाउस की स्थापना की जाएगी
हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली बार इंडिया हाउस स्थापित करने हेतु भारतीय ओलंपिक संघ के साथ भागीदारी की है। भारतीय साझेदारी भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने एवं वैश्विक खेल राष्ट्र के रूप में भारत की साख का निर्माण करने में सहयोग करेगी।
चंबा के मिंजर मेले को मिला अंतरराष्ट्रीय दर्जा
- 24 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक हिमाचल प्रदेश के चंबा मिंजर मेला का आयोजन किया गया है। इसके अलावा मिंजर मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिल गया है। यहां के मक्की की बालियों को मिंजर कहते हैं, उसी से मेले का नाम पड़ा है।
- इस मेले की शुरूआत भगवान रघुवीर और लक्ष्मी नारायण को मिंजर वेट करने से होती है। इस खास मंजर को एक मुस्लिम परिवार रेशम डोरी मोती और तीनों से तैयार करता है फिर एक हफ्ते बाद इसे चंबा की रावी नदी में बहा दिया जाता है।
- मिंजर मेले में पहले दिन भगवान रघुवीर की रथ यात्रा निकलती है और इसे रस्सियों से खींचकर चंबा के ऐतिहासिक चौगान तक लाया जाता है।
- हिमाचल में हर लगभग गांव का अपना एक देवता होते हैं और इस मेले में करीब 200 देवी देवता भी पारंपरिक तरीके से पहुंचते हैं।
भारत और वियतनाम के बीच शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्स विनबैक्स 2022”
- वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सैनिक अभ्यास का तीसरा संस्करण “एक्स विनबैक्स 2022” 1 अगस्त से 30 अगस्त 2022 तक चंडी मंदिर (हरियाणा) में आयोजित किया जा रहा है। यह सैनिक अभ्यास 2019 में वियतनाम में हुए पहले सुरक्षा सैनिक अभ्यास की अगली कड़ी है और भारत और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रमुख कदम है।
- भारत और वियतनाम एक व्यापक रणनीति साझेदारी साझा करते हैं और रक्षा सहयोग साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है। “एक्स विनबैक्स 2022” का विजय शांति सेनाओं के संचालन के लिए संयुक्त राष्ट्र दल के हिस्से के रूप में एक इंजीनियर कंपनी और एक मेडिकल टीम की नियुक्ति और तैनाती है।
मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के लिए जिम्बाबे ने सोने का सिक्का किया लॉन्च
- हाल ही में जिंबाब्वे ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए “मौसी-ओ-तुन्या” (Mosi-oi-Tunya) नाम के सोने के सिक्के लॉन्च किए हैं। जिंबाब्वे के रिजर्व बैंक ने लॉन्च की घोषणा की और वाणिज्य बैंकों को 2,000 सिक्के वितरित किए।
- उनकी जुलाई 2022 में वार्षिक मुद्रास्फीति दर बढ़कर 190% हो गई है और इस प्रकार केंद्रीय ब्याज की दर तो वो गुना बढ़कर 200% हो गयी है। जिंबाब्वे पिछले एक दशक से उच्च मुद्रास्फीति का सामना कर रहा है। 2022 में प्रमुख मुद्राएं के मुकाबले जिंबाब्वे के डॉलर का मूल्य घटा है।
इंग्लैंड ने जर्मनी को हराकर महिला यूरो चैंपियनशिप जीती
- 31 जुलाई, 2022 को इंग्लैंड ने जर्मनी को 2-1 से हराकर महिला यूरोपीय चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का खिताब जीता।
- निर्धारित समय तक मैच 1-1 से बराबरी पर था।
- इंग्लैंड की तरफ से इला टूने ने 62वें मिनट में गोल किया जबकि जर्मनी नामक 79वें मिनट में गोल कर मैच को बराबर पर ला दिया।
- मैगल और इंग्लैंड की एला टूने के गौलों की बदौलत 90 मिनट के बाद स्कोर 1-1 के बराबर हो गया।
- परिणाम एक्स्ट्रा टाइम में तय किया गया।
- इसका आयोजन 6 जुलाई से 31 जुलाई तक 2022 तक इंग्लैंड में किया गया।
नवंबर में मिशेल ओबामा की किताब ’द लाइट वी कैरी’ का किया जाएगा विमोचन
- संयुक्त राज्य अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा द्वारा लिखित ’द लाइट वी कैरी’: ओवर कमिंग इन अनसर्टेन टाइम्स शीर्षक वाली नई पुस्तक का विमोचन नवंबर 2022 में किया जाएगा।
- पुस्तक को वैश्विक स्तर पर पेंगुइन रेंडम हाउस द्वारा प्रकाशित किया जाएगा और जेंट्स पब्लिक की छात्राओं द्वारा और कनाडा में जारी किया जाएगा। इस पुस्तक में अपने अनुभव पर विचार करके करेगी और एक तेजी से तनावपूर्ण दुनिया को नेविगेट करने पर अंतदृष्टि साझा करेंगी।
- इससे पहले मिशेल ओबामा की ’बीकमिंग’ पुस्तक 2018 में जारी की गई थी।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने तमिलनाडु पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर से किया सम्मानित
- हाल ही में तमिलनाडु पुलिस की सराहनीय सेवा और उपलब्धियों के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उन्हें राष्ट्रपति निशान (प्रेसिडेंट कलर्स) प्रदान किया है। इस मौके पर उन्होंने पुलिस की प्रशंसा की।
- इससे पहले आई एन एस (इंडियन नेवल शिप) वलसुरा को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है।
- राष्ट्रपति निशान देश के लिए कम से कम 25 वर्षों के असाधारण सेवा के सम्मान में किसी भी सैन्य/राज्य पुलिस को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
- यह सम्मान बहादुरी, साहस, प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता, अखंडता और मानवता की सेवा की भावना को दर्शाता है।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 के भारोत्तोलन में अंचित शिवली ने भारत को तीसरा स्वर्ण

- 1 अगस्त 2022 को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में वेटलिफ्टिंग में 73 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे अंचित शिवली ने स्वर्ण पदक जीता है। 20 वर्षीय अंचित ने स्नैच में 143 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 75 किलोग्राम सहित कुल 313 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
- भारत भारोत्तोलन में तब तक 6 पदक हासिल कर चुका है। इससे पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि जबकि बिंदियारानी देवी और संकेत सरगर को रजत पदक मिला।
- शेउली के स्वर्ण पदक के साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक 6 पदक (3 स्वर्ण, 2 रजत, और 1 कांस्य पदक) जीते हैं।
- 28 February 2023 Current Affairs
- 27 February 2023 Current Affairs
- 25 February 2023 Current Affairs
- 24 February 2023 Current Affairs
- 23 February 2023 Current Affairs
कारगिल की तरह सेक्टर की प्वाइंट 5140 पार्टी को गन हिल का नाम दिया गया
- हाल ही में द्रास के प्वाइंड 5140 कारगिल सेक्टर का नाम बदलकर ’गन हिल’ कर दिया गया है। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान ’ऑपरेशन विजय’ में गनर्स के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई।
- इस अवसर पर कारगिल युद्ध स्मारक, द्रास में सभी आर्टिलरी रेजिमेंट के दिग्गजों की उपस्थिति में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसे ऑपरेशन विजय में ’कारगिल सम्मान की उपाधि मिली।
- 1999 के कारगिल युद्ध में ऑपरेशन को जल्दी पूरा करने में प्वाइंट 5140 पर कब्जा महत्वपूर्ण कारक था। आर्टिलरी रेजिमेंट ने अपनी घातक और सटीक मारक क्षमता के साथ दुश्मन सैनिकों और उनकी रक्षा पर एक बड़ा प्रभाव डाला, दुश्मन पर घातक आग और उनके मजबूत प्वांइट 5140 पर ध्यान केंद्रित किया।
- भारतीय सेना ने 226 जुलाई, 1999 को कारगिल, लद्दाख में पाकिस्तानी सैनिकों के साथ लगभग तीन महीन की लंबी लड़ाई की अंत की घोषणा करते हुए ’ऑपरेशन विजय’ की सफल् परिणति की घोषणा की।
- 28 February 2023 Current Affairs
- 27 February 2023 Current Affairs
- 25 February 2023 Current Affairs
- 24 February 2023 Current Affairs
- 23 February 2023 Current Affairs
Pingback: 03 Aug 2022: Current Affairs - Uttarakhand GK
Pingback: 05 Aug 2022: Current Affairs - Uttarakhand GK