01 September 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

01 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (01 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (01 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “01 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से। (01 September 2022 Current Affairs)

31 अगस्त को मनाया गया अफ्रीकी मूल के लोगों हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 31 अगस्त, 2022 को अफ्रीकी मूल के लोगों हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। अफ्रीकी मूल के लोगों हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस पहली बार 31 अगस्त, 2021 को मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र का इस दिवस का मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में अफ्रीकी प्रवासी के असाधरण योगदान को बढ़ावा देना एवं अफ्रीकी मूल के लोगों के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2020 में अफ्रीकी मूल के लोगों के लिये अंतर्राष्ट्रीय दिवस की स्थापना के प्रस्ताव को अपनाया गया था।

भाजपा सांसद अनुराग शर्मा चुने गए राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के कोषाध्यक्ष

हैलिफैक्स कनाडा में 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन (CPA) में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का कोषाध्यक्ष चुना गया है। सीपीए दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय संसदीय संघ है। जिसने सांसद अुनराग शर्मा को कोषाध्यक्ष के रुप चुना गया है और उन्हें दूसरा पदाधिकारी बना दिया गया। अब सीपीए में भारत के लिए एक और सीट बढ़ा दी गई। जिससे भारतीय प्रतिनिधियों की कुल संख्या अब 4 तक पहुंच गई है।

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ

यह राष्ट्रमंडल में सबसे पुराने स्थापित संगठनों में से एक है। इसकी स्थापना 1911 में की गई थी। इस संघ की मिशन विशेष रुप से राष्ट्रमंडल के देशों के संदर्भ में, संसदीय लोकतंत्र के संवैधानिक, विधायी, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहुलओं के ज्ञान को बढ़ावा देना है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का मुख्यालय लंदन में स्थित है।

सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का हुआ निधन

30 अगस्त, 2022 को मॉस्को में तत्कालीन सोवियत संघ रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। गोर्बाचेव ने शीत युद्ध को समाप्त करने में केंद्रीय भूमिका निभाई थी। इनका जन्म 2 मार्च ,1931 को रूस के दक्षिणी स्टारवोपोल क्षेत्र में एक किसान परिवार में हुआ था। गोर्बाचेव द्वितीय विश्व युद्ध की कठिनाइयों और जोसेफ स्टालिन के शासन के साथ जुड़े हुए थे।

67वें फिल्मफेयर अवॉर्डस् की घोषणा की गई

30 अगस्त, 2022 को 67वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई है, जिसमें वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ भारतीय हिन्दी भाषा की फिल्मों को सम्मानित किया गया। 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा ट्रॉफी हासिल करने वाली फिल्मों में सरदार उधम, शेरशाह और मिमी शामिल है। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई स्थित जिओ वर्ल्ड सेंटर में किया गया।

विजेताओं की सूची

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म

शेरशाह

  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

विष्णुवर्धन (शेरशाह)

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

रणवीर सिंह (फिल्म-83, भूमिका – कपिल देव)

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

कृति सेनन (फिल्म – मिमी, भूमिका मिमी राठौर)

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

संजय त्रिपाठी (मिमी)

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री

साई तम्हंकरी (मिमी)

  • सर्वश्रेष्ठ पुरूष पदार्पण

एहान भट्ट (99 गाने)

  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर

सीमा पाहवा (रामप्रसाद की तरहवीक)

फिल्मफेयर अर्वाड्स

भारत के फिल्म उद्योग में पेशेवरों की कलात्मक और तकनीकी उत्कृष्टता को सम्मानित करने हेतु ’द टाइम्स ग्रुप’ द्वारा प्रतिवर्ष फिल्मफेयर पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। फिल्मफेयर समारोह भारत के सबसे पुराने फिल्म समारोहों में से एक है, जिन्हें पहली बार वर्ष 1954 में प्रदान किया गया था। इस समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष मुंबई में किया जाता है।

24 साल के अमलान बोरगोहेन बन भारत के सबसे तेज धावक

रायबरेली में अखिल भारतीय इंटर रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के 24 साल के धावक अमलान बोरहोगेन ने 100 मीटर की दौड़ में 6 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड ध्वस्त कर एक नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। स्प्रिंटर अमलान बोरगोहेन 10.25 सेकंड में 100 मीटर दौड़कर भारत के सबसे तेज धावक बन गए हैं। 24 वर्षीय अमलान बोरहोगेन ने पूर्व तेज धावक अमिया मलिक के समय को पीछे डोड़ दिया जिन्होंने 2016 में 10.26 सेकंड का समय लेकर 100 मीटर दौड़ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। बोरगोहेन का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल 10.34 सेकेंड का था।

केंद्र सरकार छात्रों के आकलने हेतु ’परख’  नियामक की करेगी स्थापना

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर छात्रों के आकलन हेतु केंद्र सरकार  एक बेंचमार्क ढांचा राष्ट्रीय नियामक ’परख’ (PAREKH) स्थापित करने की योजना बना रही है। परख का पूर्ण Performance Assessment, Review and Analysis of Knowledge for Holistic Development है। परख राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 का भी हिस्सा है।

परख

यह एक प्रस्तावित नियामक है जो एनसीईआरटी की एक घटक इकाई के रुप में कार्य करेगा और इसे राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण और राज्य उपलब्धि सर्वेक्षण जैसे आवधिक शिक्षण परिणाम परीक्षण आयोजित करने का भी कार्य सौंपा जाएगा। इसमें भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा प्रणाली की गहरी समझ रखने वाले प्रमुख मूल्यांकन विशेषज्ञ शामिल होंगे।

डद्देश्य

  • भारत के सभी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्डों के लिये छात्र मूल्यांकन और निर्धारण मानदंड, मानक और दिशानिर्देश निर्धारित करना
  • यह 21वीं सदी की कौशल आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में अपने मूल्यांकन पैटर्न केा बदलने के लिये स्कूल बोर्डों को प्रोत्साहित करेगा।
  • यह राज्य और केंद्रीय बोर्डों में एकरुपता लाएगा जो वर्तमान में मूल्यांकन के विभिनन मानकों का पालन करते हैं, जिससे अंको में व्यापक असमानताएं पैदा होती है।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहाकर परषिद ने ’इंडिया@100’ के लिए प्रतिस्पर्धात्मकता रोडमैप किया जारी

इंडिया@100 के लिए प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहाकर परषिद ने ’इंडिया’ के लिए प्रतिस्पर्धात्मकता रोडमैप जारी किया है। यह दस्तावेज शताब्दी वर्ष की ओर भारत के लिए एक रोडमैप है और 2047 तक भारत को उच्च आय वाला देश बनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा। यह रोडमैप स्पष्ट रुप से परिभाषित समग्र लक्ष्यों और सामाजिक एवं आर्थिक एजेंडो के मेकन पर अंतर-निहित विकास के नए दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति के आधार पर नए दिशा प्रदान करने के लिए तत्पर है।

संगीत नाटक अकादमी ने ’रंग स्वाधीनता’ का किया आयोजन

भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संगीत नाटक अकादमी ने ’रंग स्वाधीनता’ का आयोजन किया, जो भारत को  साम्राज्यवाद की बेड़ियों से मुक्त करने के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को संजोने का उत्सव था। यह उत्सव 27 से 29 अगस्त, 2022 तक मेघदूत सभागार में आयोजित किया गया था। इस वर्ष का उत्सव विशिष्ट रुप से लोक गायन शैलियों पर केंद्रित था।

ओडिशा में आज मनाया जाएगा नुआखाई जुहार उत्सव

01 सितम्बर, 2022 को ओडिशा में ’नुआखाई जुहार’ उत्सव मनाया जाएगा। यह एक कृषि उत्सव है जिसे ’नुआखाई पर्व’ या ’नुआखाई भेटघाट’ भी कहा जाता है। नुआखाई (नुआ और खाई) दो शब्दों से मिलकर बना है जो नए चावल खाने के महत्व को दर्शाता है। यहां नुआ का अर्थ नया और खाई का अर्थ है खाना। यह बदलते मौसम के साथ नई फसल का स्वागत करने के लिये पश्चिमी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाने वाला एक प्राचीन त्यौहार है। यह उत्सव गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन किसान अन्न की पूजा करते हैं और विशेष भोजन तैयार करते हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में लॉन्च किया  ‘CAPF ई-आवास’ वेब पोर्टल

1 सिंतबर 2022 को नई दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को ई-आवास वेब-पोर्टल का शुभारंभ किया। इसे आवंटन की संशोधित नीति को लागू करने और अवांटन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए विकसित किया गया है। यह CAPF वेब-पोर्टल और असम राइफल्स के पात्र कर्मियों को आवासीय क्वार्टरों के ऑनलाइन पंजीकरण और आवंटन को सक्षम बनाएगा।


Please Follow and Subscribe

1 thought on “01 September 2022 Current Affairs”

  1. Pingback: 02 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *