01 October 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

01 October 2022 Current Affairs  – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPSC द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (01 October 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (01 October 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “01 October 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से

30 सितंबर को मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस

प्रतिवर्ष 30 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस’ मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2022 की थीम ’ए वर्ल्ड विदाउट बैरियर’ है। 24 सिंतबर, 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प पारित कर 30 सितंबर को ’अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस’ घोषित किया। 30 सिंतबर को सेंट जेरोम की पुण्यतिथि पर उनको श्रंद्धांजलि स्वरूप चुना गया है।

हरियाणा में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क

  • भारत के हरियाणा राज्य के गुरूग्राम और नूंह जिलों की अरावली पर्वत श्रृंखला में पड़ने वाले लगभग 10 हजार एकड़ क्षेत्र मे विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना दुनिया में इस तरह की सबसे बड़ी परियोजना होगी।
  • वर्तमान में अफ्रीका के बाहर सबसे बड़ा क्यूरेटेड सफारी पार्क शारजाह मे है, जो फरवरी 2022 में खोला गया था, जिसका क्षेत्रफल करीब दो हजार एकड़ है।
  • प्रस्तावित अरावली पार्क आकार का 5 गुना होगा और इसमें एक बड़ा हार्पेटियम, एरिवरी/बर्ड पार्क, बिग कैट्स के चार जोन, शाकाहारी जानवरों के लिए एक बड़ा क्षेत्र, विदेशी पशु-पक्षियों के लिए एक क्षेत्र, एक अंडरवाटर वर्ल्ड, नेचर ट्रेल्स/विजिटर/टूरिज्म जोन, बॉटनिकल गार्डन/बायोमैस, इत्यादि होंगे।

केरल की पुल्लमपारा की पहली पूर्ण रूप से डिजिटल साक्षरता वाली पंचायत बनी

केरल के तिरुवंतपुरम में स्थित कुल पुल्लमपारा पंचायत डिजिटल साक्षर ग्राम पंचायत बन गई है। पुल्लमपारा देश की पहली पंचायत बन गई है। पंचायत में समाज के सब से वंचित वर्गों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए 15 अगस्त 2021 को डीजी पुल्लमपारा प्रोजेक्ट शुरू की गई थी। यह प्रोजेक्ट कॉलेजों, कुटुंबश्री इकाइयो और अन्य स्वयं सहायता समूह के स्वयंसेवकों की सहायता से चलाया गया था।

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रैंकिंग में पहली बार 40 में स्थान पर पहुंचा भारत

हाल ही में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा वैश्विक नवाचार सूचकांक 2022 रिपोर्ट जारी की गई। यह एक वार्षिक इंडेक्स है और 2022 में यह इसका 15 संस्करण है। इस बार इस रैंकिंग में भारत ने 132 देशों में 40 में स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले 2021 में भारत इसमें 40 में स्थान पर था। जिसमें स्विट्जरलैंड लगातार 12 वीं बार शीर्ष पर बना हुआ है।

रैंकिंग में शीर्ष देश

  1. स्विट्जरलैंड
  2. अमेरिका
  3. स्वीडन
  4. यूनाइटेड किंगडम

सबसे खराब प्रदर्शन

  • गिनिया
  • इराक
  • बुरंडी

भारत के पड़ोसी देश

भारत के पड़ोसी देश में चीन 11, श्रीलंका 85, पाकिस्तान 87, बांग्लादेश 102, नेपाल 111,और म्यांमार 116 वे स्थान पर है।

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स(GII)

यह डब्यूआईपीओ द्वारा पोर्टुलन्स इंस्टीटयूट और उसके कॉपोर्रेट भागीदारों, भारतीय उद्योग परिसंघ, ब्राजीलियाई राष्ट्रीयाई उद्योग परिसंघ, इकोपेट्रोल (कोलंबिया) और तुर्की निर्यातक असेंबली के समर्थन से प्रकाशित की गई है। इस विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा जारी किया जाता है। इसका मूल उद्देश्य नवाचारों और तकनीकों को सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों एवसं बदलावों में शामिल करना है

विवाहित व अविवाहित सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार, मैरिटल रेप को भी माना आधार

हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने देश में सभी महिलाओं को सुरक्षित और कानूनी गर्भपात देखभाल प्राप्त करने के लिए 24 सप्ताह तक गर्भपात कराने की अनुमति दी है। इसने 51 साल पुराने गर्भपात कानून को विस्तारित किया है जो अविवाहित महिलाओं को 24 सप्ताह तक के कर को समाप्त करने से रोकता है। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट 1971 और इसके नियम 2003 के तहत 20 सप्ताह से 24 सप्ताह के गर्भपति अविवाहित महिलाओं को पंजीकृत चिकित्सकों की मदद से गर्भपात करने का अधिकार नहीं है। MTP अधिनियम में नवीनतम संशोधन 2021 में किया गया था। न्यायालय ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रजनन तथा गरिमा और निजता के अधिकार अविवाहित महिला को चुनने का अधिकार देते हैं कि विवाहित महिला के समान ही बच्चों को जन्म देना है या नहीं।

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का किया शुभारंभ

हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के तालपुरा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर में मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का शुभारंभ किया है। डेयरी व्यवसाय से प्रदेश के किसानों की आय में वृद्धि करने और व पशुपालन कर अधिक से अधिक आय अर्जित कर सके इसके लिए मुख्यमंत्री टीवी प्लस योजना का शुभारंभ किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर योजना प्रदेश के 3 जिलों सीहोर, विदिशा और रायसेन में शुरू की गई है।

आरबीआई ने रेपो दर 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 5.9% की

सितंबर 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक ने तत्काल प्रभाव से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह घोषणा आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति द्वारा की गई। इसमें नवीनतम वृद्धि के साथ रेपो रेट आफ 5.4% से बढ़कर 5.9% हो गई है। इसके अलावा समिति ने वित्त वर्ष 2023 के विकास अनुमान को भी 10.2% से घटाकर 7% कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

30 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में गांधीनगर मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और ट्रेन को रवाना किया। यह देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है और इसके जरिए अब 5 घंटे 25 मिनट में गांधीनगर से मुंबई तक पहुंचा जा सकता है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 19 फरवरी 2019 को नई दिल्ली कानपुर इलाहाबाद वाराणसी मार्ग पर झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। वंदे भारत एक्सप्रेस मेक इन इंडिया अभियान को मजबूत करने के सरकार के महत्वपूर्ण प्रयासों में से एक है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वर्तमान में दूर हूं तो नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी माता, कटरा और नई दिल्ली से वाराणसी पर चल रही है।

टाइम्स की 100 नेक्स्ट सूची में रिलायंस जिओ के चेयरमैन अकाश अंबानी शामिल

रिलायंस जिओ के चेयरमैन अकाश अंबानी को टाइम पत्रिका ने टाइम 100 नेक्स्ट की सूची में शामिल किया है। वही सूची में शामिल एकमात्र भारतीय है। हालन की सूची में सोशल मीडिया मंच ओनलीफैंस कि भारतीय मूल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी आम्रपाली गण को भी स्थान दिया गया है। उन्हें लीडर्स कैटेगरी में चुना गया है। आकाश अंबानी के बारे में टाइम मैगजीन का कहना है कि रेप बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने गूगल और फेसबुक के साथ और $1 की निवेश धीरपुरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

टाइम मैगजीन

टाइम मैगजीन हर साल टाइम 100 नेक्स्ट की लिस्ट प्रकाशित करता है। इस लिस्ट में देश दुनिया के अलावा उद्योग जगत के उभरते सितारों को जगह दी जाती है। टाइम एंड एरो नेक्स्ट में ऐसे करते सितारों को स्थान दिया जाता है जो दुनिया को बेहतर करने और भविष्य को परिभाषित करने के लिए असाधारण प्रयास करते हैं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने फिक्की वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली मैं 13वें फिक्की ग्लोबल स्किल्स समिट 2022 को “ऐजुकेशन टू इंपोलाइबिलिटी मेकिंग इट हैपन” उद्घाटन किया। केंद्रीय शिक्षा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री द्वारा तेरहवीं की ग्लोबल स्किल सम्मिट 2022 को एजुकेशन टो एम्पलाई वैलिडिटी मेकिंग इट हैपन विषय के साथ नई दिल्ली में शुभारंभ किया गया।


Please Follow and Subscribe

1 thought on “01 October 2022 Current Affairs”

  1. Pingback: 03 October 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *