01 March 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
भारत में गेहूं का संकट
- दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश में अनाज का स्टॉक 2022 में हीटवेव के कारण उत्पादन में 2.5% की कटौती के बाद लगभग 106 मिलियन टन तक गिर गया।
- भारत फिलहाल गेहूं के निर्यात पर अपना प्रतिबंध नहीं हटाएगा और सरकार के पास 1 अप्रैल को नियमों के तहत आवश्यक राज्य के स्वामित्व वाले आपातकालीन भंडार की पर्याप्त मात्रा होगी।
- फरवरी का माह असामान्य रूप से गर्म रहा है।
- कृषि के लिए, यह मार्च में पिछले साल के असामान्य तापमान और महत्वपूर्ण रबी फसल गेहूं पर इसके प्रभाव की याद दिलाता है।
भारत में गेहूं:
- देश के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भाग में चावल मुख्य खाद्य फसल के बाद गेहूं भारत में दूसरी सबसे महत्वपूर्ण अनाज की फसल है।
- गेहूं गर्मी के प्रति संवेदनशील फसल है।
- गेहूं एक रबी फसल है जिसे पकने के समय ठण्डे उगने वाले मौसम और तेज धूप की आवश्यकता होती है।
- आवश्यक तापमान: 10-15°C (बुवाई का समय) और 21-26°C (पकना और कटाई) के बीच।
- आवश्यक वर्षा: लगभग 75-100 सेमी।
- शीर्ष गेहूं उत्पादक राज्य: उत्तर प्रदेश> पंजाब> हरियाणा> मध्य प्रदेश> राजस्थान> बिहार> गुजरात।
आईएआरआई द्वारा दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 2 से 4 मार्च 2023 तक दिल्ली में किया जाएगा।
- पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर ही हैं।
- पूसा कृषि विज्ञान मेले का थीम – “श्री अन्न द्वारा पोषण, खाद्य एवं पर्यावरण सुरक्षा”है।
- इस वर्ष मेले के मुख्य आकर्षण हैं- कृषि में महत्वपूर्ण व सम-सामयिक मुद्दों पर तकनीकी सत्र, अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न वर्ष के अंतर्गत श्री अन्न आधारित मूल्य श्रंखला का विकास, स्मार्ट खेती/संरक्षित खेती मॉडल, जलवायु अनुकूल एवं संपोषक कृषि, कृषि विपणन एवं निर्यात।
- कृषि-स्टार्टअप, विशेष रूप से श्री अन्न आधारित स्टार्टअप अपने स्टॉल लगाएंगे। यह युवाओं को आजीविका के स्रोत के रूप में स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा।
- मेले में गेहूं, सरसों, चना, सब्जियों, फूलों और फलों की महत्वपूर्ण किस्मों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा।
- किसान परामर्श स्टॉल किसानों की समस्याओं के समाधान में मदद करेंगे।
- संस्थान द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
- इस दौरान नवोन्मेषी किसान सम्मेलन किसानों के बीच आपस में जानकारी आदान-प्रदान करने की सुविधा प्रदान करेगा।
भारत ने प्राप्त किए जीएसएमए गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड 2023
बार्सिलोना में 27 फरवरी, 2023 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस द्वारा आयोजित समारोह में भारतको विजेता घोषित किया गया।
- मोबाइल संचार के लिए वैश्विक प्रणाली- ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल संघ (जीएसएमए) ने दूरसंचार नीति और विनियमन में सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करने के लिए भारत को सरकारी नेतृत्व पुरस्कार 2023प्रदान किया है।
- संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा रेलवे मंत्री, अश्विनी वैष्णव के अनुसार 85 प्रतिशत से अधिक मोबाइल टावर क्लीयरेंस अब तात्कालिक हैं।
- 387 जिलों में लगभग 1 लाख स्थानों के साथ, भारत का 5-जी रोल-आउट विश्व में सबसे तेज़ में से एक है।
- वैश्विक मोबाइल संचार प्रणाली संघ-जीएसएमए, जो दूरसंचार ईकोसिस्टम में 750 से अधिक मोबाइल ऑपरेटरों और 400 कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है, हर वर्ष एक देश को मान्यता प्रदान करता है।
- भारत की ‘डिजिटल इंडिया’ परिकल्पना के बाद, सरकार सितंबर 2021 में संरचनात्मक और प्रक्रियात्मक सुधार लेकर आई।
- इसके साथ ही लाइसेंस सुधार, पीएम गति शक्ति संचार पोर्टल का निर्माण, राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) को सुव्यवस्थित करने, स्पेक्ट्रम सुधार, उपग्रह सुधार आदि जैसी कई पहल की गईं।
राजेश मल्होत्रा नियुक्त हुए प्रेस सूचना ब्यूरो के नए प्रधान महानिदेशक
केन्द्रीय सरकार ने ‘भारतीय सूचना सेवा’ के वरिष्ठ अधिकारी राजेश मल्होत्रा को 28 फरवरी 2023 को ‘पत्र सूचना कार्यालय’ का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया है।
- राजेश मल्होत्रा की नियुक्ति के साथ ही ‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने प्रिया कुमार को ‘दूरदर्शन न्यूज’ का महानिदेशक नियुक्त किया है।
- वर्ष 1989 बैच के सूचना अधिकारी राजेश मल्होत्रा को सत्येंद्र प्रकाश के स्थान पर इस पद पर नियुक्त किया गया है, जो अगस्त 2022 से इस पद पर कार्यभार संभाल रहे थे औऱ 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए।
- इस संदर्भ में जारी सरकारी आदेश के अनुसार, अब श्री मल्होत्रा भारत सरकार के मुख्य प्रवक्ता हैं और एक मार्च 2023 को अपना पदभार ग्रहण किया।
- मल्होत्रा प्रधान महानिदेशक के रूप में इससे पहले वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालयों के मीडिया और संचार प्रभाग के प्रमुख के तौर पर कार्य किए थे।
- उन्हें भारत के चुनाव आयोग और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के लिए मीडिया और कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी तैयार करने और उनके कार्यान्वयन का 30 वर्षों का अनुभव है।
- पूर्व में श्री मल्होत्रा करीब 21 साल (1996-2017) तक मीडिया और कम्युनिकेशन के प्रभारी के रूप में चुनाव आयोग से जुड़े थे।
बोला टीनूबू नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए
नाइजीरियाई निवार्चन अधिकारियों ने 1 मार्च 2023 को घोषणा की कि राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार बोला टीनूबू को देश का नया राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।
- बोला टीनूबू का संबंध ‘ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस पार्टी’ से रहा है जिससे वे चुनाव जीतते आए हैं।
- हालांकि, बोला टीनूबू की जीत को नहीं मानते हुए अन्य दो विपक्षी उम्मीदवारों ने पुनः चुनाव कराने की मांग की है।
- मुख्य विरोधी अतिकु अबूबकर और पीटर ओबी इस फैसले को अदालत में पुनः चुनौती दे सकते हैं। क्योंकि अबूबकर 2019 में हुए चुनाव में भी दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्होंने परिणाम को अदालत में चुनौती दी थी। हालांकि, उनके मुकदमे को खारिज कर दिया गया था।
नाइजीरिया:
- राजधानी: अबुजा
- मुद्रा: नाइजीरियाई नाइरा
- प्रधानमंत्री: बोला टीनूबू
- राष्ट्रपति: मुहम्मदू बुहारी
1-3 मार्च के मध्य आइजोल में दूसरे बिजनेस-20 कार्यक्रम का आयोजन
आइजोल 1-3 मार्च, 2023 से पूर्वोत्तर में निर्धारित चार बिजनेस-20 (बी20) भारत कार्यक्रमों में से दूसरे कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है।
- बी20 वैश्विक व्यवसाय समुदाय के लिए आधिकारिक जी20 संवाद फोरम है।
- जी20 के सबसे उल्लेखनीय सहयोग समूहों में से एक के रूप में, बी20, जी20 व्यवसाय समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है और वैश्विक आर्थिक तथा व्यापार शासन पर वैश्विक व्यवसाय नेताओं के विचारों को संघटित करता है।
- आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए बारी बारी से अध्यक्षता करने वाले प्रत्येक प्रेसीडेंसी को बी20 ठोस नीतिगत सुझाव प्रदान करता है।
- बी20 शिखर सम्मेलन के दौरान, बी20 अपनी अंतिम अनुशंसाएं जी20 प्रेसीडेंसी को भेजता है।
- 1-3 मार्च, 2023 तक निर्धारित बी20 कार्यक्रम बहुपक्षीय व्यवसाय साझीदारियों के लिए उन अवसरों को रेखांकित करेगा जो राज्य प्रतिनिधिमंडलों को शहरी योजना निर्माण, बुनियादी ढांचे, बांस, स्टार्टअप्स, कौशल विकास, नर्सिंग तथा पैरामेडिक्स में प्रस्तुत कर सकता है।
- इस कार्यक्रम में मंत्रियों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, राजनयिकों तथा व्यवसाय समुदाय के प्रतिनिधियों के लगभग 500 सहभागी इसमें भाग लेंगे।
- इस सम्मलेन के अंतिम दिवस 3 मार्च को चापचर कुट, जो मिजोरम का एक वसंत त्यौहार है, का प्रदर्शन आइजोल में बी20 सम्मेलन के समापन के लिए एआर ग्राउंड में प्रतिनिधिमंडलों के समक्ष किया जाएगा।
छत्रपति संभाजीनगर में महिला-20 इंसेप्शन की दो दिवसीय बैठक
27-28 फरवरी, 2023 तक भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान दुनिया भर में महिलाओं के स्थिति और दशा में सुधार पर चर्चा करने के लिए महिला-20 (W20) इंसेप्शन मीटिंग महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरगांबाद) में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने किया।
- W20 बैठक का मुख्य विषय ‘महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए लैंगिक समानता, समानता और गरिमा की खोज’ है।
- बैठक का मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
भारत की G20 अध्यक्षता के तहत W20 के पांच प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं:
- उद्यमिता क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना
- जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व
- लैंगिक डिजिटल विभाजन को कम करना
- शिक्षा और कौशल विकास और परिवर्तन निर्माताओं के रूप में महिलाएं और
- लड़कियाों के लिए जलवायु लचीलापन कार्रवाई करना शामिल है।
- भारत में होने वाली W20 इंसेप्शन मीट में महिलाओं को सभी क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने के लिए इन्हीं पांच मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक के दौरान लैंगिक संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
महिला-20 की तीन बैठक:
- G20 अध्यक्षता के दौरान भारत में W20 इंसेप्शन की कुल तीन बैठकें आयोजित की जा रही है।
- पहली बैठक महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 27-28 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई।
- दूसरी बैठक 13-14 अप्रैल को राजस्थान के जयपुर में होगी और
- तीसरी बैठक 15-16 जून को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में W20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा।
महिला-20 सम्मलेन:
- महिला-20, G20 के तहत विश्व में लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
- इसे 2015 में तुर्की की अध्यक्षता के दौरान स्थापित किया गया था।
- इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लैंगिक विचारों को G20 चर्चाओं में मुख्यधारा में शामिल किया जाए और नीतियों और प्रतिबद्धताओं के रूप में G20 नेताओं की घोषणा में अनुवादित किया जाए।
- भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान W20 की अध्यक्ष संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा हैं।
पर्यटन मंत्रालय द्वारा जम्मू में पहले स्नो-मैराथन का आयोजन
केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने रियल स्पोर्ट्स इंडिया के साथ मिलकर स्थानीय प्रशासन, अमेज़िंग भद्रवाह टूरिज़्म एसोसियेशन (आबटा) के सहयोग से 26 फरवरी, 2023 को जम्मू के भद्रवाह में स्नो-मैराथन का आयोजन किया।
- अब तक के पहले भव्य स्नो मैराथन कार्यक्रम का आयोजन भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने, जी-20 भारत अध्यक्षता, देखो अपना देश, युवा पर्यटन क्लब और फिट इंडिया मूवमेंट के क्रम में किया गया था।
- इसका उद्देश्य देशभर में यात्रियों और रोमांच के शौकीनों में स्नो मैराथन जैसे रोमांचकारी खेलों के लिये खेल-भावना का संचार करना।
- मैराथन के अलावा, कई स्कूली बच्चों, शिक्षकों और स्कूल/कॉलेज प्रबंधन को भी दर्शक के तौर पर आमंत्रित किया गया था।
- स्कूल/कॉलेज के शिक्षकों/प्रवक्ताओं को युवा पर्यटन क्लबों का गठन करने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी के जरिये पर्यटन को प्रोत्साहन देने की जानकारी भी दी गई।
- मैराथन में देशभर से 130 धावकों ने भाग लिया। मैराथन गुलडंडा से शुरू हुई। धावकों को पांच किमी, 10 किमी और 25 किमी तक की दूरी दौड़कर तय करने का विकल्प दिया गया था।
जम्मू-कश्मीर:
- राजधानी: श्रीनगर
- प्रशासक: मनोज सिन्हा (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
- लोकसभा सीट: 5
- विधानसभा सीट: 83 (परिसीमन आयोग द्वारा बढ़ाकर 90 करने सिफारिस की है और पाक अधिकृत कश्मीर के लिए 24 सीटों का प्रावधान किया गया है जो अभी रिक्त है)
उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान
उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान के लिए सब्क्राइब करें – UTTARAKHAND GK STUDY YOUTUBE CHANNEL