01 Aug 2022: Current Affairs

Please Follow and Subscribe

01 Aug 2022: Current Affairs- उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (01 Aug 2022: Current Affairs) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट “01 Aug 2022: Current Affairs” के माध्यम से।

मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम 2022 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

01 Aug 2022: Current Affairs
  • 30 जुलाई 2022 को भारत की दिक्कत वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम 2022 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने उन 50 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 201 किलो का वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • वही 31 जुलाई को भारतीय वेटलिफ्टर लालरिनुंगा जेरेमी जिले में ने पुरुषों के 67 किलोग्राम वर्ग भार में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इस मैच में जर्मनी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 140 किलोग्राम वजन उठाया वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 160 किलोग्राम वजन के साथ कुल 300 किलोग्राम वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम में अपनी कैटेगरी में नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
  • भारत का यह वेटलिफ्टिंग में दूसरा गॉड तो कुल पांचवां मेडल है।

उड़िया लेखक “डॉ. प्रतिभा रे” को डॉक्टर सी “नारायण रेड्डी साहित्य पुरस्कार” किया गया प्रदान

हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हैदराबाद में प्रख्यात उड़िया लेखिका डॉ प्रतिभा रे को डॉक्टर सी नारायण रेड्डी राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार प्रदान किया है। उड़िया भाषा की चर्चित लेखिका डॉ ए के उपन्यास और लघु कथाओं को काफी सराहा गया है तथा उनमें महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है। उन्हें वर्ष 2011 में ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 2007 में पद्मश्री एवं वर्ष 2022 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीबीएनएल (BBNL) और बीएसएनएल (BSNL) के विलय को दी मंजूरी

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (BBNL) के भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ विलय की मंजूरी दी है। बीएसएनएल की संपत्ति का स्वामित्व सरकार के पास होगा।
  • बीएसएनएल के पास वर्तमान में 6.8 लाख किलोमीटर से अधिक का ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क उपलब्ध है। यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) का उपयोग करते हुए भारत की 1.85 ग्राम पंचायतों में से 67 लाख किलोमीटर तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया है।
  • बीएसएनएल दूरसंचार विभाग के स्वामित्व में काम करता है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 2000 को की गई थी। यह देश में सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली वायरलेस दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी है।
  • भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड जिसे भारत नेट के नाम से भी जाना जाता है सरकार के स्वामित्व में है जो ब्रॉडबैंड अवसंरचना प्रदान करती है। इसे संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार विभाग द्वारा स्थापित किया गया है।

पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च ने राज्य कानूनों की वार्षिक समीक्षा 2021 की रिपोर्ट की जा रही है

आदि में पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च ने “राज्य कानूनों की वार्षिक समीक्षा 2021” नामक शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में केरल विधानसभा की बैठक 61 दिनों तक चली, जो किसी भी राज्य में सबसे अधिक है। इसके अलावा केरल में ही 144 अध्यादेश जारी किए गए जो पिछले साल देश में सबसे अधिक थे ।

भारत और ओमान के बीच आज से शुरू होगा अल नजाह संयुक्त सैन्य अभ्यास

  • भारतीय सेना और ओमान की शाही सेना की टुकड़ियों के बीच भारत ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास का चौथा संस्करण “अल नजाह-IV” 01 से 13 अगस्त, 2022 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान)  के विदेशी प्रशिक्षण नोड में आयोजित किया जा रहा है।
  • ओमान की सुल्तान पैराशूट रेजीमेंट से 60 सैन्य कर्मियों वाली ओमान की शाही सेना की टुकड़ी अभ्यास स्थल पर पहुंच चुकी है। भारतीय सेना की तरफ से 18वीं मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री बटालियन के सैनिक इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजाह का पिछला संस्करण  संस्करण 12 से 25 मार्च 2019 तक मस्कट में आयोजित किया गया था।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ की शुरुआत की गई

  • छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथयात्रा” शुरू की गई। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथयात्रा के शुरूआत दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के करसा गांव में हुई है।
  • रथ में संदेशों, शार्ट फिल्म और ब्रोशरों के जरिये महिलाओं को कानून के अधिकारों के बारे में जानकारी अंकित है। हर रथ में  अधिवक्ता होंगे, जो महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनको सलाह देंगे।

वर्ष 2021-22 के दौरान भारत में सर्वाधिक एफडीआई सिंगापुर से आया

हाल ही में वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान भारत के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के क्षेत्र में सर्वाधिक निवेश सिंगापुर और अमेरिका ने किया है। इसके बाद मॉरीशस, नीदरलैंड एवं स्विटरजलैंड का स्थान है। भारत ने वित्त वर्ष 2021 में 84,835 मिलियन अमेरिकी डॉलर का उच्चतम वार्षिक FDI प्राप्त किया जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.87 बिलियन अमेरिकी डॉलर अधिक था।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के अगले पुलिस आयुक्त

  • भारत व सीमा पुलिस के महानिदेशक और तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का अगला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। अरोड़ा को पिछले वर्ष अगस्त में भारत तिब्बत सीमा पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया था और उन्होंने 1 सितंबर 2021 को भारत चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा की निगरानी कर रहे हैं बल का प्रभार संभाला था।
  • दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना का कार्यकाल 31 जुलाई 2020 को समाप्त हो गया है। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

झारखंड के रांची में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का किया गया शिलान्यास

  • हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने, निर्यात व्यवसाय को गति देने एवं बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राजधानी रांची में “वर्ल्ड ट्रेड सेंटर” की आधारशिला रखी है।
  • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के शिलान्यास समारोह में जुडको और सिडबी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए है। इसके जरिए राज्य में औद्योगिक संरचना को विकसित करने और उद्योग लगाने वालों को सिडबी के द्वारा सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण में जुडको परियोजना के निष्पादन के लिए एक तकनीक और कार्य निर्माण एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

भारत को अमेरिका से मिले दो MH-60 रोमियो हेलीकॉप्टर

  • हाल ही में भारतीय नौसेना ने अमेरिका से दो MH-60 रोमियो मल्टीपरपज हेलीकॉप्टर प्राप्त किए हैं। नौसेना अपनी समग्र लड़ाकू क्षमता को बढ़ाने के प्रयास के तहत हेलीकॉप्टर खरीद रही है।
  • इसके साथ ही नौसेना को प्राप्त हुए इस श्रेणी के हेलीकॉप्टर की कुल संख्या बढ़कर 5 हो गई है। लॉकहीड मार्टिन कॉरपोरेशन की ओर से इस हेलीकॉप्टर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे किसी भी मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ऐसे कुल 24 हेलीकॉप्टर की आपूर्ति 2025 तक पूर्ति होगी। इनमें हेलफायर मिसाइल और घातक फिर प्रणाली लगी होगी। एजीएम-14 हेलफायर मिसाइलोंए एमके 54 टॉरपीडो और उन्नत सटीक हथियारों से लैस, डबल इंजन वाले इस हेलीकॉप्टर को फ्रिगेट और विमान वाहक से संचालित किया जा सकता है।
  • इन विमानों को अमेरिका से सी-17 भारी-भरकम विमान से भारत लाया गया है।

Please Follow and Subscribe

2 thoughts on “01 Aug 2022: Current Affairs”

  1. Pingback: 02 Aug 2022: Current Affairs - Uttarakhand GK

  2. Pingback: Weekly Current Affairs (01 Aug – 06 Aug) - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *