01 जून – करेंट अफेयर्स

Please Follow and Subscribe

01 जून – करेंट अफेयर्स : सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 01 जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स हिन्दी में

31 मई को मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

  • प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन और वैश्विक साझेदारों द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022 की थीम Tobacco is killing us and our planet है।
  • इस दिवस का आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य तंबाकू के हानिकारक उपयोग एवं प्रभाव के विषय में जागरुकता का प्रसार करना तथा तंबाकू के किसी रुप में उपयोग को हतोत्साहित करना है।

राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सामुदायिक वन अधिकारों को मान्यता देने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का दूसरा राज्य

  • हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बस्तर जिले के ’कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान’ के भीतर एक गांव ’गुड़ियापदर’ में रहने वाले आदिवासियों को वन उपयोग के नियम बनाने की शक्ति प्रदान करते हुए ’सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों’ को मान्यता दी गई है।
  • इसके साथ ही छत्तीसगढ़ ओडिशा के बाद दूसरा राज्य बन गया है जिसने राष्ट्रीय उद्यान के अंदर सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों को मान्यता दी है। यह अधिकार वनवासियों को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के तहत उपलब्ध धन तक पहुंच के साथ निर्णय लेने और वन शासन में सशक्त बनाते हैं।

परम अनंत सुपरकंम्पयूटर आईआईटी गांधीनगर में किया गया कमीशन

  • हाल ही में राष्ट्रीय सुपरकंम्प्यूटिंग मिशन के तहत एक अत्याधुनिक सुपरकंम्प्यूटर परम अनंत को आईआईटी गांधीनगर में कमीशन किया गया है।
  • परम अनंत सुपरकंम्प्यूटिंग फैसिलिटी की स्थापना एनएसएम के चरण 2 के तहत की गई है जहां इस प्रणाली को बनाने के लिए प्रयुक्त अधिकांश कंपोनेंट का विनिर्माण और असेंबल मेक इन इंडिया की तर्ज पर सी-डैक के साथ साथ देश में किया गया है।

केंद्र सरकार ने पांच साल के लिए बढ़ाई प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समय सीमा

हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम को वित्त वर्ष 2026 सृजन कार्यक्रम को वित्त वर्ष 2026 तक पांच साल के लिये विस्तार की मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का अब 2021-22 से 2025-26 तक पांच साल के लिए 15वें वित्त आयोग अवधि तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है।

रुस ने हाइपरसोनिक क्रुज मिसाइल ’जिरकॉन’ का किया सफल टेस्ट

  • हाल ही में रुस ने अपनी हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का बैरेंट्स सागर में सफल परीक्षण किया है।
  • परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल ने सफेद सागर में 1000 किलोमीटर से थोड़ी ज्यादा दूरी पर मौजूद टारगेट को सटीकता से नष्ट कर दिया। इस मिसाइल की गति इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
  • जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल की लंबाई 30 फीट है तथा इसका व्यास 24 इंच है। इसकी अधिकतम रेंज 1500 किलोमीटर है।
  • हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की गति से 9 गुना ज्यादा गति में यात्रा कर सकती है। जिरकॉन मिसाइल एक सेकेंड में 3.1 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यानी एक घंटे में 11 हजार किलोमीटर।

हर घर दस्तक अभियान का दूसरा चरण आज से होगा शुरु

  • 01 जून, 2022 से दो महीने तक चलने वाला हर घर दस्तक अभियान का दूसरा चरण शुरु होगा। इस व्यापक कोविड टीकाकरण अभियान का उद्देश्य सभी पात्र लाभार्थियों को इसके दायरे में लाना और टीकाकरण की गति में तेजी लाना है।
  • यह अभियान 1 जून से 31 जुलाई 2022 तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा।

गुजरात में भारतीय डाक विभाग ने पहली बार ड्रोन से पहुंचाया डाक

हाल ही में भारतीय डाक विभाग ने पहली बार पायलट परियोजना के तहत गुजरात के कच्छ जिले में ड्रोन की मदद से डाक पहुंचाया। इस ड्रोन ने 25 मिनट में 46 किलोमीटर की दूरी तय की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के खिलाड़ियों क लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की घोषणा की।

हाल ही में जयपुर के संवाई मानसिंह स्टेडियम में खिलाड़ी पुरस्कार और उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को फिर से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही खिलाड़ियों के लिए 2 फीसदी आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है।

फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट जारी, भारतीयों ने मारी बाजी

  • हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका ने फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट 2022 का 7वां संस्करण जारी किया है। इसमें 30 से कम उम्र के 30 व्यक्तियों को सम्मानित करने वाले प्रत्येक 10 श्रेणियां शामिल हैं।
  • सूची का संपादन राणा वेहबे वाटसन ने किया है। 61 के साथ प्रविष्टियों की संख्या के मामले में भारत शीर्ष पर है, इसके बाद सिंगापुर, जापान, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और चीन का स्थान है।
  • 2022 की सूची की औसत आयु 26.8 है और सबसे कम उम्र के सम्मान 14 वर्षीय जापानी ओलंपिक स्केटबोर्डिंग स्वर्ण पदक विजेता मोमीजी निशिया हैं।

प्रतिदिन करेंट अफेयर्स सीरीज नॉटिफिकेशन बटन को प्रेस करें।


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *