UTTARAKHAND GK STUDY YOUTUBE CHANNEL
उत्तराखण्ड के वनों से सम्बधित प्रश्न – 13 जनवरी 2021 को भारत वन स्थिति रिपोर्ट का 17वां प्रकाशन जारी किया गया था। इस रिर्पोट को द्विवार्षिक रुप से ’भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा जारी किया जाता है।वर्ष 1987 में पहला सर्वेक्षण प्रकाशित हुआ था।
1. भारत वन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखण्ड में वन प्रतिशत कितना है
A.80
B.71.05
C.85.5
D.उपरोक्त में से कोई नहीं
2. भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार उत्तराखण्ड में सर्वाधिक क्षेत्रफल की दृष्टि से जनपद है
A.नैनीताल
B.पौड़ी गढ़वाल
C.देहरादून
D.चम्पावत
3. राज्य में सर्वाधिक व सबसे कम वन क्षेत्रफल वाले जिले हैं
A.पौड़ी व नैनीताल
B.बागेश्वर व चमोली
C.पौड़ी व ऊधमसिंहनगर
D.इनमें से कोई नहीं
भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के मुख्य बिन्दु
राज्य मे सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले जिले – पौड़ी, नैनीताल, उत्तरकाशी व चमोली
राज्य मे सबसे कम क्षेत्रफल वाले जिले – ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, रूद्रप्रयाग
सर्वाधिक वन प्रतिशत वाले जिले – नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी गढ़वाल
सबसे कम वन प्रतिशत वाले जिले – ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, पिथौरागढ़
§वनावरण (Forest cover): स्वामित्व, भूमि की वैधानिक स्थिति और वृक्षों के प्रजातीय संघटन पर विचार नहीं करते हुए एक हेक्टेयर से बड़े सभी वृक्ष आच्छादित भूमि क्षेत्र जहाँ वृक्ष वितान घनत्व 10 प्रतिशत से अधिक हो।
§अति सघन वन (Very Dense Forest): सभी भूमि क्षेत्र जहाँ वृक्ष वितान घनत्व 70% और उससे अधिक है।
§नैनीताल – 772.89
§देहरादून – 663.25
§उत्तरकाशी – 618.63
•मध्यम सघन वन (Moderately Dense Forest): सभी भूमि क्षेत्र जहाँ वृक्ष वितान घनत्व 40% और उससे अधिक लेकिन 70% से कम है।
•पौड़ी गढ़वाल – 1898.76
•नैनीताल – 1719.86
•उत्तरकाशी – 1702.73
§खुले वन (Open Forest): सभी भूमि क्षेत्र जहाँ वृक्ष वितान घनत्व 10% और उससे अधिक लेकिन 40% से कम है।
§पौड़ी गढ़वाल – 921.33
§उत्तरकाशी – 714.79
§टिहरी गढ़वाल – 707.33
§झाड़ी वन (Scrub Forest): सभी भूमि क्षेत्र जहाँ वृक्ष वितान घनत्व 10% से कम है।
§टिहरी गढ़वाल –
§पौड़ी गढ़वाल – 921.33
§देहरादून – 663.25
§गैर-वन (Non-forest): उपरोक्त वर्गों (जल क्षेत्र सहित) में गैर-सम्मिलित भूमि क्षेत्र।
4- 2021 की वन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखण्ड में 2019 की तुलना में कितने प्रतिशत की वृद्धि या कमी हुई है
A.2.09 प्रतिशत की कमी
B.2.09 प्रतिशत की वृद्धि
C.3.09 प्रतिश की वृद्धि
D.उपरोक्त में से कोई नहीं
5- 2021 की वन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखण्ड में कितने वर्ग किमी में वनावरण क्षेत्र विस्तृत है–
A.19,673 वर्ग किमी
B.22,343 वर्ग किमी
C.24,305 वर्ग किमी
D.26,273 वर्ग किमी
6. भोजपत्र वृ़क्ष (बर्च) मिलता है
A.अरावली में
B.हिमालय में
C.नीलगिरी में
D.विन्ध्याचल में
भोजपत्र क्या है?
(संस्कृत : भुर्ज ; वैज्ञानिक नाम : Betula utilis; अंग्रेजी : Himalayan Birch) हिमालय क्षेत्र में उगने वाला एक वृक्ष है जो 4,500 m की ऊँचाई तक उगता है। यह बहूपयोगी वृक्ष है – इसका छाल सफेद रंग की होती है जो प्राचीन काल से ग्रंथों की रचना के लिये उपयोग में आती थी।
7. निम्न में से कौन टाइगर रिजर्व है–
A.नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान
B.राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
C.कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
D.बिनसर वन्य जीव अभ्यारण्य
कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
- 1936 में राज्य के तत्कालीन गर्वनर सर हेली के नाम से स्थापित हैली राष्ट्रीय उद्यान भारत का ही नहीं बल्कि एशिया का भी प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है। स्वतन्त्रता के बाद इसका नाम रामगंगा नेशनल पार्क रखा गया लेकिन वर्ष 1957 मे महान प्रकृति प्रेमी जिम कार्बेट की स्मृति में इसका नाम पुनः बदलकर कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान कर दिया गया।
- 520.82 वर्ग किमी. क्षेत्र का यह उद्यान पौड़ी (312.76 वर्ग किमी) और नैनीताल (208.8 वर्ग किमी) जिलों में विस्तृत है।
- 1 नवम्बर 1973 को इसे भारत का पहला बाघ संरक्षित घोषित किया गया।
- इस पार्क में लगभग 570 प्रजातियां, 25 सरीसृप प्रजातियां व लगभग 75 स्तनधारी जीव पाये जाते हैं। मगरमच्छ, चीतल, काकड़, बाघ, हाथी, तेदुंआ, अजगर, हिरन आदि यहां के मुख्य जीव है।
- अप्रैल 2012 में इस पार्क के चारों ओर 500 मी. के क्षेत्र में साइलेन्स जोन घोषित किया गया है।
- इस पार्क में मध्य में पाटलीदून स्थित है।
- 2013 में इस पार्क के बाघों की रक्षा हेतु केन्द्र की सहायता से 118 सदस्यीय स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया है।
राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
सन् 1983 में स्थापित और 820.42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला राजाजी राष्ट्रीय पार्क जनपद देहरादून, हरिद्वार व पौड़ी जिलों में फैला हुआ है। पार्क में 23 प्रकार के स्तनधारी (हाथी, शेर, चीतल, टाइगर, नीलगाय आदि) वन्य प्राणी एवं 313 प्रकार के पक्षी पाये जाते हैं। यहां विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों में साल, खैर, शीशम, झींगन, खरपट, बाकली, सैन, चीड़, सिरस आदि प्रमुख है। इसका मुख्यालय देहरादून में है।
बिनसर वन्य जीव–विहार
सन् 1988 में स्थापित और 47 वर्ग किमी. क्षेत्रफल में फैला बिनसर वन्य जीव विहार जनपद अल्मोड़ा में स्थित है। यहां पाये जाने वाले प्रमुख वन्य–जीव तेदुंआ, काला भालू, घुरल, जंगली बिल्ली, जंगली सुअर आदि हैं। प्रमुख पक्षी मोनाल, हिमालयन स्नोकॉक, गोल्डन ईगल आदि है।
नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान
राज्य के चमोली जिले में सीमा पर 624 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1982 में की गयी। यह उद्यान 5,431 की ऊँचाई पर स्थित है। इस उद्यान में हिमालयन भालू, स्नोलैपईस, मस्क डियर, मोनाल, कस्तूरी मृग, भरत आदि पशु पक्षियों का बाहुल्य है। पार्क का मुख्यालय जोशीमठ में है।
8. भारतीय वन जीव संस्थान स्थित है–
A.नई दिल्ली
B.शिमला
C.देहरादून
D.भोपाल
11. निम्न में कौन राज्य में पशु चारा उपलब्ध कराने वाला वृक्ष है
A.चीड़
B.बाँज
C.देवदार
D.सागौन
बाँज
बाँज का शीतोष्णकटिबन्धीय वृक्ष है, जिसका वानस्पतिक नाम क्वरकज ल्येकोटाइकोफोर है। पूरे विश्व में इसकी 40 प्रजातियां है, लेकिन उत्तराखण्ड में केवल 5 प्रजातियां (सफेद, हरा या मोरू, भूरा या खरम, फल्यांट तथा रियांज) पाई जाती है।
इस आदि वृक्ष को राज्य में शिव की जटा कहा जाता है।
बांज, विशेषकर सफेद बांज, उत्तराखण्ड की पर्यावरण सुरक्षा एवं जनमानस की उपयोगिता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस वृक्ष की की जड़ों में असंख्या रोएं होती है जिसके जाल में मिट्टी की मोटी-मोटी परतों व पानी को संरक्षित करने की अपार क्षमता होती है।
12. उत्तराखण्ड में खांचुला खर्क है
A.एक राष्ट्रीय उद्यान
B.एक बांध
C.एक पहाड़ी
D.एक कस्तूरी मृग प्रजनन केन्द्र
खंचुला खर्क कस्तूरी मृग अभयारण्य एक लोकप्रिय अभयारण्य है जो कस्तूरी मृग और जीवों के विविध प्रजातियों के प्रजनन के लिए प्रसिद्ध है। खंचुला खर्क कस्तूरी मृग अभयारण्य चोपता गोपेश्वर रोड़ पर घने जंगलों के बीच एक स्थित एक सुंदर अभयारण्य है।
13. उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटियों की प्राप्त होने वाली किस्में लगभग हैं
A.100
B.500
C.1000
D.1800
14. निम्न में से कौन-सा ’वर्ल्ड हेरीटेज साइट’ (विश्व धरोहर स्थल) है
A.नन्दा देवी बायोस्फीयर रिजर्व
B.राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
C.कार्बेट पार्क
D.उपरोक्त में से कोई नहीं
विश्व धरोहर स्थल
वनस्पतियों, जीव-जन्तुओं तथा सूक्ष्म जीवों की विविधता एवं एकता को बनाये रखने, पारिस्थितिकी विज्ञान तथा पर्यावरण सम्बन्धी अन्य मामलों मे अनुसंधान को प्रोत्साहन देने और शिक्षा, जागरूकता तथा प्रशिक्षण की सुवधिएं प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने उत्तराखण्ड के चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिलों में फैले 5860.6 वर्ग किमी. में नंदा देवी जैवमंडलीय सुरक्षित क्षेत्र की स्थापना 1988 में की।
फलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान – 2005
चमोली जिलें में समुद्र तल से 3600 मी. की ऊँचाई पर नर और गंध मादन पर्वतों के बीच स्थित फूलों की घाटी को 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया है। 14 जुलाई, 2005 को यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत क श्रेणी मे सम्मितिल किया। यहां पुष्पावती नदी बहती है जो कि कामेट पर्वत से निकली है। 87.5 किमी. क्षेत्र में विस्तृत इस उद्यान का मुख्यालय जोशीमठ है।
खोजकर्ता– 1931 में फ्रैंक स्माइथ
फूलों की घाटी को स्कन्दपुराण के केदारखण्ड में नंदनकानन कहा गया है तथा महाकवि कालिदास ने मेघदूत में इसे अलका कहा गया है।
15. सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है
A.शान्त घाटी में
B.कश्मीर घाटी में
C.सूरमा घाटी में
D.फूलों की घाटी में
16. किस वृक्ष को उत्तराखण्ड का वरदान कहा जाता है
A.बुरांश
B.बांज
C.चीड़
D.भोजपत्र
राष्ट्रीय उद्यान जिला स्थापना वर्ष
कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान पौड़ी व नैनीताल 1936
गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान उत्तरकाशी जनपद 1980
नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान चमोली 1982
फूलों की घाटी चमोली 1982
राजाजी राष्ट्रीय उद्यान देहरादून, हरिद्वार व पौड़ी 1983
गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान उत्तरकाशी 1989
प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
राष्ट्रीय उद्यान | जिला | स्थापना वर्ष |
कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान | पौड़ी व नैनीताल | 1936 |
गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान | उत्तरकाशी जनपद | 1980 |
नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान | चमोली | 1982 |
फूलों की घाटी | चमोली | 1982 |
राजाजी राष्ट्रीय उद्यान | देहरादून, हरिद्वार व पौड़ी | 1983 |
गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान | उत्तरकाशी | 1989 |
प्रमुख वन्य जीव विहार
वन्य जीव विहार | जिला | स्थापना वर्ष |
गोविन्द वन्य जीव विहार | उत्तरकाशी | 1955 |
केदार वन्य जीव विहार | चमोली, रूद्रप्रयाग | 1972 |
अस्कोट वन्य जीव विहार | पिथौरागढ़ | 1986 |
सोना नदी वन्य जीव विहार | पौड़ी | 1987 |
बिनसर वन्य जीव विहार | अल्मोड़ा | 1988 |
मसूरी वन्य जीव विहार | देहरादून | 1993 |
नंधौर वन्य जीव विहार | नैनीताल व चम्पावत | 2012 |
17. राज्य का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला वन्यजीव विहार है
A.गोविन्द वन्य जीव विहार
B.केदारनाथ वन्य जीव विहार
C.अस्कोट वन्य जीव विहार
D.सोना नदी वन्य जीव विहार
18. उत्तराखण्ड में प्रथम बार वन पंचयातों का गठन किया गया
A.1921
B.1927
C.1931
D.उपरोक्त में से कोई नहीं
19. किस राष्ट्रीय उद्यान के मध्य में पाटलीदून स्थित है
A.गोविन्द राष्ट्रीय उद्यान
B.जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
C.नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान
D.गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
20. राजाजी राष्ट्रीय उद्यान का नाम किस प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम पर समर्पित किया गया है
A.राजा हरीशचन्द्र
B.सी. राजगोपालचारी
C.राजा हरिकिशन सिंह
D.उपरोक्त में से कोई नहीं
21– जिम कार्बेट नेशनल संग्रहालय कहां स्थित है
A.कालाढुंगी
B.काशीपुर
C.अल्मोड़ा
D.इनमें से कोई नहीं
22- हस्तशिल्प सामग्री ’मोस्टा’ बनाया जाता है
A.बांस से
B.रिंगाल से
C.चीड़ की छाल से
D.पंगार की लकड़ी से
रिंगाल
उत्तराखंड में बहुतायत पाए जाने वाले रिंगाल का खेती और पशुपालन से संबंधित सामग्री बनाने में उपयोग होता था। रिंगाल से मुख्य रूप से सूप, डोके/डलिया और मोस्टे बनाए जाते थे। इस हस्तशिल्प से मुनस्यारी के सबसे अधिक परिवार जुड़े थे। मुनस्यारी में डोके, सूप और मोस्टे बनाने वाले हस्तशिल्पी जिलेभर के गांवों में जाकर रिंगाल से बनी सामग्री बेचते थे।
23- चिपको आन्दोलन उत्तराखण्ड के किस जिले से शुरू हुआ था
A.उत्तरकाशी
B.चमोली
C.टिहरी
D.पौड़ी
चिपको
इसआन्दोलन की शुरूआत 1972 से शुरू वनों की अंधाधुंध एवं अवैध कटाई को रोकने के उद्देश्य से 1974 में चमोली जिलें में गोपेश्वर नामक स्थान पर एक 23 वर्षीय विधवा महिला गौरा देवी द्वारा की गयी थी। इस आन्दोलन के तहत वृक्षों की सुरक्षा के लिए ग्रामणीवसियों द्वारा वृ़क्षों को पकड़कर चिपक जाया जाता था। इसी कारण इनका नाम चिपकों आन्दोलन पड़ गया। इनक नारा था- क्या हैं जंगल के उपकार, मिट्टी पानी और बयार, जिंदा रहने का आधार।
24- वृक्ष मानव के नाम से प्रसिद्ध है
A.गोविन्द बल्लभ पंत
B.सुन्दर लाल बहुगुणा
C.चंडी प्रसाद भट्ट
D.विशेसवर दत्त सकलानी
25- तिलाड़ी काण्ड कांड का सम्बन्ध है
A.वन अधिकारों से
B.वन संरक्षण से
C.वन व्यापार से
D.वन्य जीवों के सरंक्षण से

26- मैती आंदोलन के प्रणेता हैं
A.कल्याण सिंह रावत
B.जगत सिंह चौधरी
C.सुन्दरलाल बहुगुणा
D.गौरा देवी

27- पाणी राखो आन्दोलन के सूत्रधार है
A.सच्चिदानंद भारती
B.सुन्दरलाल बहुगुणा
C.कल्याण सिंह रावत
D.विश्वेश्वर दत्त सकलानी

29- किस आन्दोलन में केवल अविवाहित स्त्रियां ही शामिल होती है
A.रक्षा सूत्र आन्दोलन
B.चिपको आन्दोलन
C.झपटों–छीनो आन्दोलन
D.मैती आन्दोलन
30– राज्य के किस राष्ट्रीय उद्यान को 2016 में प्रोजेक्ट टाइगर योजना में सम्मिलित किया गया है
A.गोविन्द राष्ट्रीय पार्क
B.गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क
C.राजाजी राष्ट्रीय पार्क
D.कार्बेट राष्ट्रीय पार्क
31- उत्तराखण्ड में निचली पहाड़ियों से ऊपर की ओर पर्वतारोहण में सम्भवतः निम्न वृक्ष क्रम दिखाई देगा
A.देवदार-चीड़पाइन-भोजपत्र-साल
B.चीड़पाइन-साल-भोजपत्र-देवदार
C.साल-भोजपत्र-चीड़पाइन-देवदार
D.साल-चीड़पाइन-देवदार-भोजपत्र
32- उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटियों के संग्रहण का कार्य सहकारिता विभाग द्वारा किस वर्ष किया गया था
A.1903
B.1960
C.1972
D.1980
33-उत्तराखण्ड मे औषधीय पदार्थों का संग्रहण किस अधिनियम के अन्तर्गत किया जाता है
A.वन प्रबन्धन अधिनियम, 1912
B.वन प्रबन्धन अधिनियम, 1942
C.वन प्रबन्धन अधिनियम, 1982
D.वन प्रबन्धन अधिनियम, 1988
34- पौध-रोपण नीति को लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य कौन हैं–
A.हिमाचल प्रदेश
B.उत्तराखण्ड
C.उत्तर प्रदेश
D.मध्य प्रदेश
35- भारत के प्रथम वन महाहिमालय की स्थापना कहां की गई थी
A.देहरादून
B.गांधी नगर
C.लखनऊ
D.पटना
उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान