महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स: 23 अप्रैल 2022

Please Follow and Subscribe

महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स: 23 अप्रैल 2022 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

डॉ. सुमन के. बेरी बने नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

डॉ. सुमन के. बेरी बने को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह 1 मई 2022 से नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभालेंगे।

एस्टोनिया ने की दुनिया के सबसे बड़े साइबर अभ्यास की मेजबानी

टेलीन स्थित नाटो सहकारी साइबर डिफेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CCDCOE) ने अप्रैल 2022 में लॉक्ड शील्ड्स 2022 का आयोजन किया। यह दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे जटिल वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय लाइब-फायर साइबर रक्षा अभ्यास था।

रक्षा विशेषज्ञ विवेक लाल को मिलेगा एंटरप्रेन्योर लीडरशिप अवार्ड

ज्नरल एटॉमिक्स ग्लोबन कॉरपोरेशन के भारतीय अमेरिकी मुख्य कार्यकारी विवेक लाल को इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) द्वारा एंटरप्रेन्योर लीडरशिप अवार्ड्स के लिए चुना गया है। उन्हें ’’ग्लोबल लीडर इन डिफेंस एंड एविएशन सेक्टर’’ पुरस्कार श्रेणी के लिए चुना गया है।

बबीता सिंह को वैश्विक शांति राजदूत 2022 के लिए सम्मानित किया गया

सीरियल उद्यमी बबीता सिंह को शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति और कूटनीति के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल पीस एंबेसडर के रुप में सम्मानित किया गया है। A ग्लोबल पीस एंबेसडर 2022 सम्मान एक वैश्विक नागरिक को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

पैट्रिक अची को फिर से किया गया आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री के रुप में नियुक्त

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने लिया संन्यास

भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया नया जहाज ’ऊर्जा प्रवाह’

ऊर्जा प्रवाह नाम वाले भारतीय तटरक्षक जहाज (सहायक बार्ज) को गुजरात के भरुच में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया।यह तटरक्षक जिला मुख्यालय – 4 (केरल और माहे) की परिचालन कमान के अधीन होगा।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के अंशु मलिक और राधिका ने जीते रजत पदक

22 अप्रैल 2022 को मंगोलिया में उलानबटार में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में, भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक और राधिका ने 57 किग्रा और 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीते। मनीषा ने 62 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में कोरिया की हैनबिट ली को 4-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।

केंद्र ने किया नरेश कुमार को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त

गृह मंत्रालय ने 1987 बैच के आईएएस अधिकारी नेरश कुमार को दिल्ली का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया है। नेरश कुमार वर्तमान में अरूणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रुप में नियुक्त किया है।

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवसः 23 अप्रैल

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 23 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है। यह आयोजन पठन, प्रकाशन और कॉपीराइट को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

यूएई में शुरु हुआ भीम यूपीआई पेमेंट

भूटान और सिंगापुर के बाद संयुक्त अरब अमीरात में भी भीम यूपीआई को स्वीकृति मिल गई है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की अंतर्राष्ट्रीय शाखा एनीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने मशरेक बैंक की भुगतान सहायक कंपनी नियोपे के साथ साझेदारी करके यूएई के बाजार में प्रवेश किया है।

अजय कुमार सूद बने भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अजय कुमार सूद को भारत सरकार का प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) नियुक्त किया है। सूद प्रधानमंत्री के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष सलाहकार परिषद के सदस्य है, उन्हें पीएसए के पद पर 03 वर्ष के लिये नियुक्त किया गया है। वह प्रख्यात जीव विज्ञानी के. विजय राघवन का स्थान लेंगे।

महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के लिए सबस्क्राइब व फॉलो करें


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *