पर्वत शिखर से सम्बधित प्रश्न

Please Follow and Subscribe

उत्तराखण्ड भौतिक संरचना पर आधारित प्रश्न – उत्तराखण्ड के UKSSSC/UKPCS की प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले का पर्वत शिखर से सम्बधित प्रश्न विस्तृत विवरण सहित उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे सभी परीक्षार्थीयों को परीक्षा में मदद मिलेगी।

FOR PDF DOWNLOAD

1.निम्न में से कौन सा उत्तराखण्ड का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है-

A.बद्रीनाथ

B.कामेट

C.केदारनाथ

D.नन्दा देवी

नन्दा देवी पर्वत 

  • भारत की दूसरी एवं विश्व की २३वीं सर्वोच्च चोटी है।इससे ऊंची व देश में सर्वोच्च चोटी कंचनजंघा है। नन्दा देवी शिखर हिमालय पर्वत शृंखला में भारत के  उत्तराखण्ड राज्य में पूर्व में गौरीगंगा तथा पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है। इस चोटी को  उत्तराखण्ड  राज्य में मुख्य देवी के रूप में पूजा जाता है।
  • इन्हें नन्दा देवी कहते हैं।नन्दादेवी मैसिफ के दो छोर हैं। इनमें दूसरा छोर नन्दादेवी ईस्ट कहलाता है।[इन दोनों के मध्य दो किलोमीटर लम्बा रिज क्षेत्र है। इस शिखर पर प्रथम विजय अभियान में १९३६ में नोयल ऑडेल तथा बिल तिलमेन को सफलता मिली थी। पर्वतारोही के अनुसार नन्दादेवी शिखर के आसपास का क्षेत्र अत्यंत सुंदर है।
  • यह शिखर २१००० फुट से ऊंची कई चोटियों के मध्य स्थित है। यह पूरा क्षेत्र नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया जा चुका है। इस नेशनल पार्क को 1988 में यूनेस्को द्वारा प्राकृतिक महत्व की विश्व धरोहर का सम्मान भी दिया जा चुका है।

2. राज्य में नहान पर्वत श्रृंखलाएं हैं –

A.हल्द्वानी के पास

B.टिहरी के पास

C.लैंसडोन के पास

D.इनमें से कोई नहीं

3. रानीखेत पर्वत श्रेणी स्थित है-

A.ट्रांसहिमालय

B.वृहद् हिमालय

C.मध्य हिमालय

D.बाह्य हिमालय

4. राज्य की सर्वाधिक ऊँचाई वाली अधिकांश पर्वत चोटियां स्थित हैं-

A.उत्तरकाशी

B.रूद्रप्रयाग

C.चमोली

D.पिथौरागढ़

5. पंचाचुली शिखर की समुद्रतल से ऊँचाई कितनी है-

A.6,806 मी.

B.7,120 मी.

C.6,904 मी.

D.7,456 मी.

6. वृहत्त हिमालयी या उच्च हिमालयी पर्वत श्रेणी की ऊँचाई कितनी है-

A.15 से 20 किमी

B.20 से 25 किमी

C.10 से 15 किमी

D.25 से 30 किमी

वृहत्त हिमालयी या उच्च हिमालयी पर्वत श्रेणी

उत्तराखण्ड में इस पर्वत श्रेणी की चौड़ाई 15 से 30 किमी और ऊँचाई 4500 से 7817 मीटर (नन्दादेवी) तक है। यह श्रेणी राज्य के उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि 6 जिलों में पूर्व-पश्चिम तक फैली हुई है।

7. उत्तराखण्ड में स्थित कामेट शिखर की ऊँचाई कितनी है- (आबकारी सिपाही 2021)

A.7138 मी.

B.7756 मी.

C.7817 मी

D.इनमें से कोई नहीं

8. उत्तराखण्ड में निम्न में से कौन-सी पर्वत श्रेणी (वृहद्) हिमालय का भाग है-

A.बन्दरपूँछ-श्रीकंठ-यमुनोत्री

B.कामेट-गौरी-माणा

C.नन्दा देवी-दूनागिरी-त्रिशूल-नन्दाकोट

D.उपरोक्त सभी

9. निम्न में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है-

A.हाथी पर्वत  7,817 मीटर

B.नारायण पर्वत   5,965 मीटर

C.गौरी पर्वत   6,500 मीटर

D.नर पर्वत  5,000 मीटर

सही मिलान

हाथी पर्वत  6,727 मीटर

नारायण पर्वत   5,965 मीटर

गौरी पर्वत   6,250 मीटर

नर पर्वत  5,831 मीटर

10. पंचाचूली पर्वत स्थित है-

A.सरस्वती व धौली गंगा के मध्य

B.धौली गंगा व रामगंगा के मध्य

C.धौली गंगा (पू.) व गौरी गंगा के मध्य

D.इनमें से कोई नहीं

महत्वपूर्ण तथ्य

प्रदेश के प्राकृतिक प्रदेशों में हिमालय (हिमाद्री) क्षेत्र में ही उल्लेखनीय पर्वत शिखर है, जिन्हें छः श्रेणियों में विभक्त किया गया है-

1.बन्दरपूंछ (6320 मी.)

2.गंगोत्री (6672 मी.), केदारनाथ (6968 मी.), चौखम्बा (7138 मी.)

3.कामेट (7756 मी.)

4.नन्दोदवी (7817 मी.), दूनागिरी (7066 मी.), त्रिशूल (7120 मी.), नन्दाकोट (6861 मी.)

5.पंचाचूली (6904 मी.)

6.कुटी शागटांग (6480 मी.)

11. नर व नारायण पर्वतों के मध्य है स्थित है-

A.फूलों की घाटी

B.जोशीमठ

C.तपोवन

D.बद्रीनाथ

12. उत्तराखण्ड मे निम्नलिखित पर्वत शिखरों में कौन-से स्थित हैं- (महिला सब इंसपेक्टर 2015)

A.दूनागिरी

B.कामेट

C.बन्दरपूंछ

D.ये सभी

13. निम्न में से कौन सा पर्वत शिखर उत्तराखण्ड में स्थित नहीं है- (UKPCS ARO 2016)

A.कामेट

B.बन्दरपूँछ

C.भागीरथी

D.नंगा पर्वत

महत्वपूर्ण तथ्य

नंगा पर्वत दुनिया की नौंवी ऊंची चोटी है। इस की ऊँचाई 8,126 मीटर है। इसे दुनिया का कातिल पहाड़ भी कहा जाता है क्योंकि इसपर चढ़ने वाले बहुत से लोगों की जानें जा चुकी हैं। नंगा पर्वत पाकिस्तान के गिलगित बल्तिस्तान के क्षेत्र में है।

14. सुमेलित कीजिए

  शिखर       जनपद

1.कामेट   A. चमोली

2.बन्दरपूंछ   B. उत्तरकाशी

3.पंचाचूली  C. पिथौरागढ़

4.चन्द्रशिला  D. रूद्रप्रयाग

  A  B  C  D 

A  1  2  3  4 

B  2  1  3  4

C   3  2  1  4

D  4  2  1  3

कामेट

भारत के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में नन्दा देवी पर्वत के बाद सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। यह ७,७५६-मीटर (२५,४४६ फुट) ऊँचा है। यह उत्तराखण्ड राज्य के चमोली ज़िले में तिब्बत की सीमा के निकट स्थित है। यह भारत में तीसरा सबसे ऊँचा शिखर है (हालांकि भारत के अनुसार इसका स्थान बहुत बाद में आता है, जो कि पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित हिमालय की बहुत सी चोटियों के बाद आता है)। विश्व में इसका २९वां स्थान है। कामेट शिखर को ज़ांस्कर शृंखला का भाग और इसका सबसे ऊँचा शिखर माना जाता है। यह हिमालय की मुख्य शृंखला के उत्तर में सुरु नदी एवं ऊपरी करनाली नदी के बीच स्थित है। देखने में यह एक विशाल पिरामिड जैसा दिखाई देता है, जिसके चपटे शिखर पर दो चोटियाँ हैं।

बन्दरपूंछ

  • बन्दरपूंछ पर्वत शक्तिशाली हिमालय के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। इस पर्वत से हिमालय उत्तर पश्चिम की ओर मुड़ जाता है। यह शंकरी पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है। गोविंद पाशु विहार राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य का क्षेत्र बन्दरपूंछ पर्वत के करीब स्थित है। यह यमुना नदी (हेडवाटर के लिए) के प्रमुख वाटरशेड में से एक है।
  • यमुना नदी का उद्गम स्रोत यमुनोत्री में स्थित है। यह पश्चिमी किनारे (सफेद चोटी के नीचे) की ओर है और यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थों में से एक है। यहां हर साल हजारों पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। इसे ‘छोटा चार धाम’ के स्थलों में से एक भी माना जाता है। बन्दरपूंछ पर्वत इसके दक्षिण की ओर स्थित है।
  • मूल रूप से यह पर्वत रुनिसार गाड (या विशाल झील) से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झील अंततः सीमा नामक स्थान पर यमुना नदी में मिल जाती है। अतः इन सभी स्थानों के विश्लेषण के बाद हम कह सकते हैं कि यमुना नदी (इसके ऊपरी भाग में) बन्दरपूंछ पर्वत के उत्तर की ओर स्थित है।
  • इस पर्वत के दक्षिण की ओर एक हिमनद है। यह ग्लेशियर बंदरपुंछ पर्वत के तल पर स्थित है और यह हनुमान गंगा नदी का स्रोत भी है। इस ग्लेशियर से हनुमान गंगा नदी का प्रवाह शुरू होता है और अंत में हनुमान चट्टी नामक स्थान पर यमुना नदी में मिल जाती है।

पंचाचूली पर्वत

  • पंचचूली पर्वत में शामिल चोटियों की ऊंचाई 6,334 मीटर (20,781 फीट) से लेकर 6,904 मीटर (22,651 फीट) तक है। ये चोटियाँ गोरी घाटी और दारमागंगा नदी घाटी के बीच वाटरशेड बनाती हैं। पंचचूली पर्वत गोरी गंगा-लस्सार याक्ति डिवाइड पर स्थित है। यह पर्वत कुमाऊँ क्षेत्र के पूर्वी भाग में दारमा घाटी के दुग्टू गाँव के पास फैला हुआ है। पंचचूली पर्वत की प्रमुखता 1,614 मीटर (5,295 फीट) की ऊंचाई पर देखी जाती है। यह कुमाऊं हिमालय का एक हिस्सा है, जहां इस पर्वत के भौगोलिक निर्देशांक हैं- 30°12’51’ उत्तर और 80° 25’39’ पूर्व। चोटियों का यह समूह पिथौरागढ़ से 138 किलोमीटर (86 मील) की दूरी पर स्थित है।
  • पंचचूली पर्वत पर चढ़ने का मार्ग पूर्वी और पश्चिमी भाग से हो सकता है। पूर्वी पहुंच मार्ग सोन ग्लेशियर, न्योला ग्लेशियर, दारमा घाटी और धारचूला से होकर जाता है। पश्चिमी पहुंच मार्ग उत्तरी बलती ग्लेशियर से होकर जाता है, जो बलती पठार से होकर गुजरता है।

चंद्रशिला

चंद्रशिला चोटी उत्तराखंड में स्थित है और गढ़वाल हिमालय में शामिल है। तुंगनाथ दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है। चंद्रशिला शिखर की मूल पर्वत श्रृंखला गढ़वाल हिमालय है। उत्तराखंड में हिमालय पर्वत श्रृंखला के हिस्से को गढ़वाल हिमालय कहा जाता है। गढ़वाल शब्द का शाब्दिक अर्थ ऊंट की पीठ है। इस श्रेणी का मूल पर्वत हिमालय है। विशिष्ट रूप से गढ़वाल पर्वत हिमालय के सबसे बाहरी भाग में हैं और ये शिवालिक हिमालय में शामिल हैं। गढ़वाल हिमालय की प्रमुख चोटियाँ हैं- नंदा देवी चोटी, कामेट चोटी, सुनंदा देवी चोटी, अबी गामिन चोटी, माना चोटी और मुकुट चोटी। चंद्रशिला चोटी गढ़वाल हिमालय में मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ों में से एक है। चंद्रशिला चोटी पर सबसे ऊंची ऊंचाई 3,690 मीटर (12,110 फीट) ऊंचे एक बिंदु पर दिखाई देती है।

15. नंदाघुंघटी पर्वत कहां पर स्थित है-

A.पिथौरागढ़

B.चमोली

C.उत्तरकाशी

D.रूद्रप्रयाग

नंदाघुंघटी पर्वत

  • नंदाघुंघटी पर्वत चमोली जिले में स्थित है। इस पर्वत की ऊँचाई 6,309 मीटर है। यह नंदा देवी अभयारण्य के बाहरी रिम पर स्थित है। 1907 में टीजी लॉन्गस्टाफ द्वारा पहली बार पहाड़ का सर्वेक्षण किया गया था।
  • उत्तराखण्ड की सबसे ऊँची पर्वत चोटी नन्दा देवी तथा भारत की कंचनजंगा (8,598 मी.) जोकि सिक्किम में स्थित है।

16. केदारनाथ एवं स्वर्गारोहिणी पर्वत शिखर स्थित है-

A.चमोली-पिथौरागढ़

B.रानीखेत

C.उत्तरकाशी तिब्बत

D.इनमें से कोई नहीं

स्वर्गारोहिणी पर्वत

स्वर्गारोहिणी पर्वत उत्तराखंड में सरस्वती (बंदरपंच) रेंज का एक हिस्सा है। स्वर्गारोहिणी पर्वत चोटियों के गंगोत्री समूह के पश्चिम की ओर स्थित है। यह पर्वत गढ़वाल हिमालय में स्थित है और यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में फैला हुआ है। स्वर्गारोहिणी पर्वत में चार अलग-अलग चोटियाँ शामिल हैं, जिनमें से मुख्य शिखर स्वर्गारोहिणी 1 सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस पर्वत के उच्चतम बिंदु की ऊंचाई 6,252 मीटर (20,512 फीट) है यह बर्फीली चोटी टोंस नदी के उद्गम का स्रोत है, इसके साथ ही बंदरपंच पर्वत श्रृंखलाएं यमुना नदी और भागीरथी नदी के बीच वाटरशेड का काम करती हैं।  पश्चिम की ओर यह शिखर, स्वर्गारोहिणी 1 शिखर से पश्चिम की ओर थोड़ा ऊँचा है। पूर्वी शिखर की ऊंचाई 6,247 मीटर (20,495 फीट) है।

17. भागीरथी पर्वत स्थित है-

A.चमोली

B.पिथौरागढ़

C.उत्तरकाशी

D.इनमें से कोई नहीं

भागीरथी पर्वत उत्तरकाशी जिलें में गढ़वाल हिमालय के गंगात्री समूह में स्थित एक पर्वत है। यह भागीरथी श्रेणी के चार पर्वतों में सबसे ऊँची है तथा इसकी ऊँचाई 6,856 मीटर है।

18. निम्न में से किस पर्वत पर ओउम् शब्द का आकार दिखता है

A.कैलाश पर्वत

B.चौखम्बा

C.ओउम् पर्वत

D.इनमें से कोई नहीं

ओउम् पर्वत पिथौरागढ़ जिले में स्थित है तथा इसकी ऊँचाई 6,191 मीटर है। इस पर्वत पर बर्फ के बीच ’ओउम्’ शब्द का आकार दिखता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हिमालय पर कुल 8 प्राकृतिक ओउम् की आकृतियां बनी हुई है। इस पर्वत के दूसरी तरफ पार्वती मुहर नाम का एक पहाड़ है जो इसी नाम के एक दर्रे से जुड़ा हुआ है।

19. उत्तराखण्ड का वह पर्वत जिसे पर्वत परियों का देश कहा जाता है-

A.चौखम्बा

B.कैलाश पर्वत

C.खैट पर्वत

D.इनमें से कोई नहीं

खैट पर्वत

खैट पर्वत टिहरी गढ़वाल के फेगुलीपट्टी के थात गांव की सीमा पर अवस्थित लगभग 10000 फीट या 3030 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस पर्वत के चरण स्पर्श करती भिलंगना नदी का दृश्य देखेते ही बनता है। खैट गुबंद आकार की एक मनमोहक चोटी है। कहा जाता है कि खैट पर्वत की नौ श्रृंखलााओं में नौ परियों का वास है।

20. निम्न से किस पर्वत की ऊँचाई सबसे कम है-

A.नरपर्वत

B.नारायण पर्वत

C.जैलंग

D.केदारकांठा

उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *