करेंट अफेयर्स- 30 अप्रैल 2022

Please Follow and Subscribe

करेंट अफेयर्स- 30 अप्रैल 2022, प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स हिन्दी में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

कौशल मंत्रालय ने तकनीकी कर्मचारियों को कुशल बनाने के लिए इसरो के साथ किया समझौता
  • कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य इसरो के तकनीकी कर्मचारियों के कौशल विकास और क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अल्पकालिक पाठ्यक्रमों के लिए औपचारिक ढांचा तैयार करना है।

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अुशुल स्वामी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

टाटा ग्रुप एयर एशिया का एयर इंडिया में करेगा विलय
  • एयर इंडिया, जिसे हाल ही में टाटा ग्रुप द्वारा अधिग्रहित किया गया था, ने एयर एशिया इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से संपर्क किया है।
  • टाटा ने हाल ही में दिसंबर 2020 में एयरएशिया इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 83.67 प्रतिशत कर दी थी।
अमेरिका ने भारत, चीन, रुस को संपत्ति अधिकारों की प्राथमिकता निगरानी सूची में रखा
  • अमेरिका ने चीन और रुस को फिर से उन देशों की सूची में रखा है, जिन पर बौद्धिक संपदा से जुड़े मुद्दों की निगरानी रखी जानी चाहिए।
  • अमेरिकी व्यापारिक भागीदारों के संरक्षण और बौद्धिक संपदा (IP) अधिकारों के प्रर्वतन की प्रभावशीलता पर अपनी ’’2022 विशेष 301 रिपोर्ट’’ में, इसने भारत को फिर से ’’प्राथमिकता निगरानी सूची’’ में रखा गया है।
असम को मिली गाय एम्बुलेंस सेवा
  • अप्रैल 2022 में असम के डिब्रूगढ़ जिले में बीमार और घायल गायों के लिए एक एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन किया गया।
  • गोपाल गौशाला द्वारा चलाई जाने वाली इस सेवा का उद्घाटन डिब्रूगढ़ के उपायुक्त विस्वजीत पेगू ने किया।
पीवी सिंधु ने एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में, पीवी सिंधु ने अप्रैल 2022 में मनीला में सेमीफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को हारने के बाद अपना दूसरा एशियाई कांस्य पदक जीता।

सरताज सिंह तिवाना ने केआईयूजी में 50 मीटर राइफल में जीता स्वर्ण पदक

खेलो यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट के फाइनल में सरताज सिंह तिवाना ने स्वर्ण पदक जीता है।

1 मई 2022 को उज्जवला दिवस के रुप में मनाया जाएगा
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 1 मई 2022 को पीएमयूआई की उपलब्ध्यिों का जश्न मनाने के लिए उज्जवाल दिवस के रुप में मनाया गया।
  • यह योजना 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रधान मंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई थी।
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों-मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन का किया उद्घाटन
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य-न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • यह आयोजन छह साल के अंतराल में आयोजित किया जाता है।

विश्व पशु चिकित्सा दिवसः 30 अप्रैल 2022

देवेंद्र फडणवीस ने किया अमित शाह पर लिखी पुस्तक का विमोचन

इस पुस्तका का नाम ’अमित शाह अनी भजापाची वत्चल’ है। मूल रुप से डॉ अनिर्बन गांगुली और शिवानंद द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक का मराठी में अनुवाद डॉ. ज्योस्तना कोल्हाटकर ने किया है।

मिशन SAGAR IX के एक भाग के रुप मे आईएनएस घड़ियाल पहुंचा कोलंबो
  • आईएनएस घड़ियाल, मिशन SAGAR IX के हिस्से के रुप में, 29 अप्रैल 2022 को कोलंबो पहुंचा और 107 प्रकार की 760 किलोग्राम से अधिक महत्वपूर्ण जीवन रक्षक दवाएं वितरित की।
  • इसका उद्देश्य श्रीलंका में चल रहे संकट में महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता प्रदान करना है।
थल सेनाध्यक्ष के रुप में पदभार ग्रहण करेंगे बग्गावल्ली सोमशेखर

लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू 1 मई 2022 को थल सेनाध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभालेंगे।

अटल न्यू इंडिया चैलेंज 2.0 (ANIC 2.0) लॉन्च
  • नीति आयोग के अन्तर्गत अटल इनोवेशन मिशन ने अटल न्यू इंडिया चैंलेज (ANIC 2.0) के दूसरे संस्करण के चरण 1 का शुभारंभ किया।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों की तलाश, चयन, सहयोग और पोषण करना है जो राष्ट्रीय महत्व और सामाजिक प्रासंगिकता की क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान करते हैं।
  • यह नीति आयोग का एक प्रमुख कार्यक्रम है।
पवन हंस के विनिवेश को सरकार ने दिया अंतिम रुप
  • सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता पवन हंस लिमिटेड के विनिवेश को अंतिम रुप दे दिया है।
  • एक अधिकार प्रदत्त कैबिनेट समूह ने पवन हंस में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए स्टार9 मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड को विजेता के रुप में चुना गया है।

Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *