करेंट अफेयर्स- 29 अप्रैल 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिन्दी में
विजय सांपला दूसरी बार बने एनएससी के अध्यक्ष
- केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को दूसरी बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- उनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश राष्ट्रपति राम नाथ कोंविद ने अप्रैल 2022 में जारी किया था।
सरकार ने शुरू की MSME के लिए नई जीरो डिफेक्ट योजना
- इस योजना का उद्देश्य MSME को ZED प्रमाणन के लिए प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के अलावा जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट सुविधा को अपनाने में सक्षम करना और सुविधा प्रदान करना है।

शिव श्रीधर ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जीते सात स्वर्ण पदक
- 28 अप्रैल 2022 को बेंगलुरू में खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के छठे दिन के अंत में, जैन विश्वविद्यालय ने सबसे अधिक पदक जीते।
- 16 स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक के साथ, यह वर्तमान में पदक तालिका में पहले स्थान पर रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया GPBS का उद्घाटन
- 29 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सूरत में ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट (GPBS) का उद्घाटन किया।
- सरदारधाम, पाटीदार समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास के गति प्रदान करने के लिए मिशन 2026 के तहत GPBS का आयोजन कर रहा है।
अगस्त 2022 तक भारतीय नौसेना को सौंप दिया जायेगा विमानवाह जहाज विक्रांत
- कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित स्वदेशी विमानवाहक जहाज विक्रांत को अगस्त 2022 तक भारतीय नौसेना को सौंप दिया जाएगा।
- IAC का अंतिम समुद्री परीक्षण मई 2022 में होगा।
- यार्ड 600 टन गैन्ट्री क्रेन के साथ एक नया ड्राईडॉक भी स्थापित कर रहा है, जो स्वेजमैक्स तक जहाजों, और 70,000 टन के विस्थापन वाले विमान वाहक को संभालने में सक्षम है।
डिजिटल कॉमर्स के लिए सरकार पांच शहरों में लॉन्च करेगी ओपन नेटवर्क
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय 29 अप्रैल 2022 को डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क के पायलट चरण का शुभारंभ करेगा।
- डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान के सभी पहलुओं के लिए खुले मंच को बढ़ावा देने के लिए सरकार की एक पहल है।
- इसे पांच शहरों दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, भोपाल, शिलांग और कोयंबटूर में लॉन्च किया जाएगा।
ब्रह्मोस मिसाइल के एंटी-शिप संस्करण का सफल परीक्षण
- भारतीय नौसेना और अंडमान निकोबार कमान द्वारा संयुक्त रुप से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एक एंटी शिप संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
- अंडमान और निकोबार कमान भारतीय सशस्त्र बलों की एकमात्र त्रि-सेवा कमान है।
IAF ने आयोजित किया राष्ट्रीय स्तर लॉजिस्टिक्स सेमिनार ’’लॉजिसेम वायु 2022’’
- लॉजिस्टिक्स प्रबंधन पर एक राष्ट्रीय सेमिनार ’’लॉजिसेम वायु 2022’’ को वायु सेना सभागार, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
- आईएएफ के लॉजिस्टिक्स दर्शन पर ’टेनेट्स आफ लॉजिस्टिक्स के इतिहास पर एक पुस्तक ’फुटप्रिंट्स इन सैंडस ऑफ टाइम’ शीर्षक से भी जारी की गई है।
एलपीवी दृष्टिकोण प्रक्रिया का उपयोग करके AAI ने किया सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण
- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने राजस्थान के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर गगन आधारित एलपीवी प्रक्रियाओं का उपयोग करके सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।
- भारत एशिया प्रांत क्षेत्र का पहला देश है जिसने इस तरह की उपलब्धि हासिल की है।
अटल टनल को मिला आईबीसी बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अवार्ड
- हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में बनी अटल टनल को इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस ’बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट’ का अवार्ड मिला।
- न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड का उपयोग करके बनाई गई सुरंग को 3 अक्टूबर, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था।