करेंट अफेयर्सः 25 अप्रैल 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिन्दी में
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
- भारत के उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने 24 अप्रैल 2022 को श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु में दूसरे खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 के शुरूआत करने की घोषणा की।
- कर्नाटक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण के समर्थन से जैन विश्वविद्यालय द्वारा खेलों की मेजबानी की जा रही है।
आदित्य बिड़ला कैपिटल ने विशाखा मुले को अगले सीइओ के रुप में किया नियुक्त
- आदित्य बिड़ला कैपिटल के बोर्ड ने विशाखा मुले को आदित्य बिड़ला कैपिटल का अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
- मुले वर्तमान में कॉर्पोरेट बैंकिग, मालिकाना व्यापार, बाजार और लेनदेन बैंकिंग के प्रभारी कार्यकारी निदेशक हैं।
एल.वी. वैद्यनाथ P and G इंडिया के सीईओ नियुक्त
- प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया ने इंडोनेशिया में कंपनी के कारोबार का नेतृत्व करने वाले एल.वी. वैद्यनाथ को नया सीईओ नियुक्त किया है।
- वह मधुसूदन गोपालन से पदभार ग्रहण करेंगे जो मूल कंपनी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष – ग्रूमिंग एंड ओरल केयर, जापान और कोरिया के रुप में नई भूमिका निभाएंगे।
सायरस पूनावाला बने दुनिया के सबसे अमीर हेल्थकेयर अरबपति
- हुरुन ग्लोबल हेल्थकेयर रिच लिस्ट 2022 के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनवाला, 2022 में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सबसे अमीर अरबपति हैं।
- उनकी कुल संपत्ति 26 अरब डॉलर है।
भारत को 4 संयुक्त राष्ट्र ECOSOC निकायों के लिए चुना गया है
- भारत को चार संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) निकायों के लिए चुना गया है।
- निकायों में सामाजिक विकास आयोग, गैर सरकारी संगठनों की समिति, विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग और आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों की समिति शामिल है।
मणिपुर में फहराया जायेगा 165 फीट लंबा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज
मणिपुर के मोइरंग में भारतीय राष्ट्रीय सेना मुख्यालय परिसर में पूर्वोत्तर क्षेत्र के सबसे ऊंचे भारतीय राष्ट्र ध्वज स्थापित किया जायेगा जिसकी लम्बाई 165 फीट होगी।
इंडिया आउट कैंपेन पर मालदीव सरकार ने लगाया बैन
मालदीव मेें महीनों से चल रहे भारत विरोधी प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है। राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह ने ’स्टॉपिंग कैंपेन दैट इनसाइट हेेट्रेड अगेन्स्ट वेरियस कंट्रीज अंडर डिफेंट स्लोगन्स’ यानी अलग-अलग स्लोगन से दूसरे मुल्कों के खिलाफ नफरत पैदा करने वाले अभियानों पर रोक के नाम से आदेश जारी कर दिया है।
क्या है इंडिया आउट कैंपेन
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम के नेतृत्व में विपक्ष मालदीव में तैनात भारतीय सैन्यकर्मियों को बाहार निकालने के लिए ’इंडिया आउट’ अभियान चला रहा है
दीपक पुनिया ने जीता एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
टोक्यो में ओलंपिक दीपक पुनिया ने 24 अप्रैल 2022 को 2022 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 86 किग्रा में रजत पदक जीता।
ऐसे ही महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड की सामान्य ज्ञान के लिए फॉलो करें।