उत्तराखण्ड भूगोल पर आधारित प्रश्न – उत्तराखण्ड के UKSSSC/UKPCS की प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले भूगोल पर आधारित प्रश्न का विस्तृत विवरण सहित उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे सभी परीक्षार्थीयों को परीक्षा में मदद मिलेगी।
- उत्तराखण्ड का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है
a.. नैनीताल
b. देहरादून
c. उत्तरकाशी
d. चमोली
मुख्य बिन्दु
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला चमोली (8030 वर्ग किमी.) और सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला चम्पावत (1766 वर्ग किमी) है।
- देहरादून का क्षेत्रफल – 3088 वर्ग किमी
- उत्तरकाशी का क्षेत्रफल – 8016 वर्ग किमी
- निम्न में से कौन-सा भूकम्प सर्वाधिक तीव्रता का था?
a.कैपकोट 1958
b. धारचूला 1980
c. चमोली 1999
d. उत्तरकाशी 1991
मुख्य बिन्दु
- चमोली 1991 – 6.8 रिक्टर स्केल
- कैपकोट 1958 – 6.3 रिक्टर स्केल
- धारचूला 1980 – 6.25 रिक्टर स्केल
- उत्तरकाशी 1991 – 6.6 रिक्टर स्केल
- सबसे बड़ा भूकंप (9.0) 01 सितम्बर 1803 में बद्रीनाथ में आया था।
- निम्न में से कौन-सा उत्तराखण्ड का जिला नहीं है-
a.बागेश्वर
b. चम्पावत
c. रूद्रप्रयाग
d. रूद्रपुर
रूद्रपुर- जनपद ऊधमसिंहनगर में स्थित रूद्रपुर का नामकरण चन्दवंश के पराक्रमी राजा रूद्रचन्द (1568-95) के नाम पर हुआ है।
- उत्तराखण्ड के निम्न जनपदों में से कौन-सा नेपाल की सीमा से लगा हुआ है?
a.पौड़ी गढ़वाल
b. पिथौरागढ़
c. उत्तरकाशी
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
मुख्य बिन्दु
- सर्वाधिक लम्बे अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं वाला जिला या नेपाल से सर्वाधिक सीमा रेखा वाला जिला पिथौरागढ़ है।
- चीन से भी सर्वाधिक सीमा रेखा वाला जिला भी पिथौरागढ़ है।
- नेपाल की सीमा से 3 जिले – पिथौरागढ़, चम्पावत तथा ऊधमसिंहनगर
- उत्तरकाशी जिले की सीमा चीन से स्पर्श करती है।
- पौड़ी गढ़वाल की सीमा उत्तर प्रदेश से स्पर्श करती हैं।
- उत्तराखण्ड का कौन-सा क्षेत्र भू-स्खलन के मामले में अत्याधिक सुभेद्यता जोन में आता है-
a. मध्य हिमालय क्षेत्र
b. वृहत्त हिमालय क्षेत्र
c. बाह्य हिमालय क्षेत्र
d. झीलों के तटवर्ती क्षेत्र
- बाह्य हिमालय क्षेत्र शिवालिक क्षेत्र का कहा जाता है। इस क्षेत्र का विस्तार 1200-3000 मी. तक ऊँचाई वाले क्षेत्रों, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल व चम्पावत जनपदों के दक्षिणी भाग, मध्यवर्ती नैनीताल तथा देहरादून जिलों में है।
- भू-स्खलन – भूस्खलन सामूहिक स्थानान्तरण का एक प्रक्रम है जिसमें शैलें तथा शैलचूर्ण गुरूत्व के कारण ढालों पर नीचे की ओर सरकते हैं। विज्ञान की भाषा में ’सामान्य स्थिति में भूमि, द्रव्य व ऊर्जा में स्थिर संबंध होता है। अत्याधिक वर्षा, द्रव्य की स्थितिज ऊर्जा को गतिज ऊर्जा में बदल देती है, जिस कारण से भू-स्खलन होता है।
- राज्य के इतिहास में सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा 16 से 17 जून 2013 में आयी थी। राज्य में हुई लगातार वृष्टि व बादल फटने के परिणास्वरूप भू-स्खलन व नदियों (सरस्वती गंगा, मधु गंगा, दूध गंगा, मंदाकिनी, काली, अलकनंदा आदि) में तीव्र उफान के कारण रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी व पिथौरागढ़ मंे व्यापक जन-धन हानि हुई थी।
- उत्तराखण्ड तथा तिब्बत को जोड़ने वाला दर्रा है-
a. दारमा
b. नीति
c. थागला
d. किंगरी-बिंगरी
- दर्रे- उत्तराखण्ड हिमालय के उत्तर में ट्रांस हिमालयी जैक्सर श्रेणियों, भारत तथा तिब्बत की जल विभाजक रेखा बनती हैं। इन श्रेणियों के मध्य आर-पार जाने के अनेक मार्ग है। इन मार्गों को दर्रे या गिरीद्वारा कहा जाता है।
- थागाला- उत्तरकाशी-तिब्बत
- दारमा – पिथौरागढ़ तिब्बत
- नीति – चमोली- तिब्बत
- किंगरी बिंगरी- चमोली- तिब्बत
- उत्तराखण्ड के कितने जनपद अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े हैं-
a. 03
b. 04
c. 05
d. 06
मुख्य बिन्दु
- उत्तराखण्ड के 05 जिलें अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े हुये हैं।
- नेपाल – पिथौरागढ़, चम्पावत, ऊधमसिंहनगर
- चीन – उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़
- राज्य में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है-
a. दून क्षेत्र
b. बाह्य हिमालयी क्षेत्र
c. मध्य हिमालय क्षेत्र
d. वृहत्त हिमालयी क्षेत्र
- निम्न में से उत्तराखण्ड के कौन से जिले पूर्णतः आन्तरिक सीमाओं वाले हैं-
a. टिहरी-रूद्रप्रयाग
b. रूद्रप्रयाग-बागेश्वर
c. बागेश्वर-अल्मोड़ा
d. सभी
पूर्णतः आन्तरिक जिले- ये वह जिले होते हैं जिनकी सीमाएं किसी अन्य राज्य या देश से स्पर्श नहीं करती है।
- सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा वाला जिला है-
a. पिथौरागढ़
b. उत्तरकाशी
c. चमोली
d. चम्पावत
मुख्य बिन्दु
- पिथौरागढ़- चीन और नेपाल से
- उत्तरकाशी – चीन
- चमोली – चीन
- चम्पावत – नेपाल
- भारतीय सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय है-
a. चण्डीगढ़
b. हैदराबाद
c. देहरादून
d. दिल्ली
- किस जिले की सीमा 7 जिलों को स्पर्श करती है-
a. अल्मोड़ा
b. चमोली
c. पौड़ी
d. बागेश्वर
- पौड़ी – नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून तथा हरिद्वार
- चमोली (पौड़ी, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा ) और अल्मोड़ा (पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़) जिले की सीमाएं 6-6 जिलों को स्पर्श करती है।
- बागेश्वर – चमोली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़
- स्लोगन ’हिमालय बचाओ देश बचाओ’ किससे सम्बधित है-
a. बिशनी देवी
b. सुन्दरलाल बहुगुणा
c. गौरा देवी
d. हेमवती नन्दन बहुगुणा
- उत्तराखण्ड के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग पर्वतीय है-
a. 90
b. 86
c. 70
d. 80
- निम्न में से किस हिमालय का अधिकांश भाग वर्ष भर हिमाच्छादित रहता है-
a. ट्रांस हिमालय
b. महाहिमालय
c. मध्य हिमालय
d. बाह्य हिमालय
- ट्रांस हिमालय महाहिमालय के उत्तर में स्थित है। इस क्षेत्र की चौड़ाई 20 से 30 किमी. व ऊंचाई 2500 से 3500 मी. है।
- मध्य हिमालयी क्षेत्रों की ऊचाई 1200 से 4500 मीटर के बीच है। राज्य में इसकी चौड़ाई 70 से 100 किमी तक है। इस क्षेत्र के श्रेणियों पर आंशिक हिमाच्छादन होने के कारण इस क्षेत्र को हिमंचल अर्थात् हिम का आंचल कहा जाता है।
- उत्तराखण्ड हिमालय के किस भाग में स्थित है-
a. पूर्व-मध्य भाग
b. पश्चिम मध्य भाग
c. उत्तर-मध्य भाग
d. दक्षिण मध्य भाग
- विंटर लाईन नामक प्राकृतिक घटना होती है-
a. मई-जून
b. मार्च-अप्रैल
c. दिसम्बर-जनवरी
d. अगस्त-सितम्बर
विंटर लाईन
इस शब्द का प्रयोग झूठे क्षितिज का वर्णन करने के लिय किया जाता है जो शाम को बनता है। यह घटना मसूरी व स्विट्जरलैंड में होती है। इसके गठन का कारण स्पष्ट नहीं है, विशेषज्ञों को मानना है कि यह प्रकाश के अपवर्तन के कारण होता है जब धूल के कण, नमी और धुंध, नीचे के मैदानी इलाको से उठते हुए, ठंडी पहाड़ी हवा और एक से मिलते हैं ’दूसरा क्षितिज बनता है।
- राज्य के कितने जिले उत्तर प्रदेश से सीमा बनाते है-
a. 3
b. 4
c. 5
d. 6
- देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, और ऊधमसिंहनगर
- उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक और सबसे कम सीमा रेखा वाले जिले क्रमशः – ऊधमसिंहनगर व नैनीताल
- निम्न में से कौन राज्य की प्राकृतिक सीमा नहीं है
a. पूर्व में काली नदी
b. पश्चिम में यमुना पदी
c. उत्तर में तिब्बत हिमालय
d. दक्षिण में भाबर-तराई क्षेत्र
राज्य की प्राकृतिक सीमा– पूर्व काली नदी, उत्तर में वृहत्त हिमालय, पश्चिम में टौंस नदी, दक्षिण-पश्चिम में शिवालिक श्रेणियां, दक्षिण मध्य एवं दक्षिण-पूर्व में तराई क्षेत्र राज्य की प्राकृतिक सीमा बनाती है।
- उत्तराखण्ड के सबसे उत्तर में स्थित जिला कौन सा है
a. पिथौरागढ़
b. उत्तरकाशी
c. चमोली
d. चम्पावत
राज्य के उत्तर में उत्तरकाशी, दक्षिण में ऊधमसिंहनगर, पूर्व में पिथौरागढ़ तथा पश्चिम में देहरादून जिले स्थित हैं।