उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार: UKSCCC/UKPCS की परीक्षाओं में उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान से महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके क्रम में ‘उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार’ से भी महत्वपूर्ण प्रश्न बनते हैं।
स्थिति
वृहत् हिमालय और गंगा के मैदान के बीच स्थित इस राज्य का ग्लोब पर विस्तार 28°43’ से 31°27’ उत्तरी अक्षांश तथा 77°34’ से 81°02’ देशान्तर मध्य है। अर्थात् इसका अक्षांशीय और देशान्तरीय विस्तार क्रमशः 2°44’ और 3°28’ है।· उत्तराखण्ड राज्य का क्षेत्रफल कितना है –
53,483 वर्ग किमी (भारत के कुल क्षेत्रफल का 1.69 प्रतिशत)
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा व सबसे छोटा जिला कौन सा है-
सबसे बडा़- चमोली (8030 वर्ग किमी)
सबसे छोटा- चम्पावत (1766 वर्ग किमी)
मख्य बिन्दु
क्षेत्रफल की दृष्टि से तेलगांना राज्य बनने के बाद उत्तराखण्ड भारत का 19वां राज्य है।
उत्तराखंड के कितने जिले नेपाल से स्पर्श करते हैं-
03 (पिथौरागढ़, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर)
चीन के साथ कितने जिले की सीमाएं स्पर्श करती हैं-
03 (उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ)
राज्य के सबसे उत्तरी दिशा में कौन सा जिला स्थित है-
उत्तरकाशी
मुख्य बिन्दु- पूर्व दिशा में – पिथौरागढ़
पश्चिम दिशा में – देहरादून दक्षिण दिशा में – ऊधमसिंह नगर
· कौन से जिला राज्य की सीमाओं सर्वाधिक स्पर्श करता हे-
पौड़ी (पौड़ी जिले की सीमाएं सर्वाधिक 07 जिलों को स्पर्श करती हैं- नैनीताल, रूद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली तथा हरिद्वार)
· उत्तराखण्ड में पूर्ण आंतरिक जिले कितने हैं-
04 (टिहरी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर व अल्मोड़ा)
मुख्य बिन्दुः पूर्ण आंतरिक जिले वह होते हैं जिनकी सीमाएं किसी राज्य या देश स्पर्श नहीं करती हैं।
· सबसे लम्बे अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं वाला जिला-
पिथौरागढ़ (नेपाल व चीन से)
· राज्य के उत्तर दिशा में प्राकृतिक सीमा है-
राज्य के उत्तर में तिब्बत हिमालय स्थित है।
मुख्य बिन्दु- पश्चिम में टौंस नदी, पूर्व में काली नदी, दक्षिण में तराई क्षेत्र राज्य की प्राकृतिक सीमाएं बनाती है।
· राज्य के उत्तर दिशा में स्थित है-
तिब्बत (चीन)
मुख्य बिन्दु
पूर्व में नेपाल, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य के साथ राजनीतिक सीमाएं बनाते है।
· गढ़वाल तथा कुमाऊं को द्वार किसे कहा जाता है-
कोटद्वार तथा काठगोदाम
· धरतलीय विन्यास, स्तर शैलक्रम तथा उच्यावक्त स्वरूपों के आधार पर उत्तराखण्ड को कितने भौगोलिक क्षेत्रों में बांटा गया है- 08
1-गंगा को मैदान 2- तराई क्षेत्र
3- भाभर क्षेत्र 4- शिवालिक क्षेत्र
5- दून क्षेत्र 6- लघु (मध्य) हिमालयी क्षेत्र
7- वृहत् (उच्च) हिमालयी क्षेत्र 8- ट्रांस हिमालयी क्षेत्र
· पतालातोड़ कुएँ किस क्षेत्र में पाए जाते हैं-
तराई क्षेत्र में।
· वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली की समाधि कहां पर स्थित है-
कोदियाबगढ़ (दूधातोली श्रंखला)
· लघु या मध्य हिमालय की ऊँचाई कितनी है-
1200 से 4500 मीटर
· हिम का आंचल किसे कहा जाता है-
लघु या मध्य हिमालय क्षेत्र
· शिवालिक क्षेत्र की पर्वत श्रृंखला के चोटियों की ऊंचाई कितनी है-
700 से 1200 मी0 के बीच
· उत्तराखण्ड का पामीर किसे कहा जाता है-
दूधातोली श्रेणी
· वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली की समाधि कहां पर स्थित है-
कोदियाबगढ़ (दूधातोली श्रंखला)
· लघु या मध्य हिमालय की ऊँचाई कितनी है-
1200 से 4500 मीटर
· हिम का आंचल किसे कहा जाता है-
लघु या मध्य हिमालय क्षेत्र