उत्तराखण्ड की प्रमुख नदियाँ – उत्तराखण्ड के UKSSSC/UKPCS की प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले उत्तराखण्ड की प्रमुख नदियों से सम्बधित प्रश्न व उनका विस्तृत विवरण सहित उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे सभी परीक्षार्थीयों को परीक्षा में मदद मिलेगी।
उत्तराखण्ड की प्रमुख नदियों से सम्बधित प्रश्न PDF DOWNLOAD
1.भागीरथी नदी कहां से निकलती है–
A.गोमुख से
B.गंगोत्री से
C.तपोवन से
D.विष्णु प्रयाग से
भागीरथी नदी तंत्र
•भागीरथी नदी उत्तरकाशी जिले के सुदूर उत्तर-पूर्व में स्थित गंगोत्री कस्बे से 19 किमी. दूर स्थित शिवलिंग शिखर से सटे गंगोत्री हिमनद के गोमुख नामक स्थान से निकलती है।
•गोमुख से टिहरी डैम तक भागीरथी में छोटी-बड़ी 20 से अधिक नदियां मिलती हैं। गंगोत्री के एकदम समीप रूद्रगंगा फिर जान्हवी या जाड़गंगा, केदारनाथ, असीमगंगा, मिलुनगंगा, सियागंगा आदि नदियां मिलती है। ज्ञात हो कि रूद्रगंगा रूद्रगेरा हिमनद से निकलती है और भैरोंघाटी में भागरथी नदी में मिलती है। केदारगंगा केदारताल से निकली है। असीमगंगा डोडीताल के पास से निकलकर गंगारी के निकट भागीरथी में मिलती है।
•देवप्रयाग में भागीरथी में अलकनन्दा नदी मिलती है। गंगोत्री से देवप्रयाग तक भागीरथी नदी की लम्बाई 205 किमी है।
•मेदेगंगा, दूधगंगा, धर्मगंगा व बालगंगा (बालखिल्य) नदियां भिलंगना की सहायक नदियां है।
2. निम्म में से कौन सी नदी हिमनद से नहीं निकलती है–
A.यमुना
B.अलकनन्दा
C.कोसी
D.मन्दाकिनी
यमुना तंत्र
•अलकनन्दा प्राचीन नाम विष्णु गंगा चमोली के उत्तरी भाग में स्थित सतोपंथ शिखर के अल्कापुरी बांक हिमनद और सतोपंथ ताल से होते हुए 195 किमी की या के बाद देवप्रयाग में भागरथी नदी में मिल जाती है। सरस्वती, पश्चिमी धौलीगंगा, विरथी, नवालिका, लक्ष्मणगंगा, नंदाकिनी, पिंडर व मंदाकिनी आदि नदियां इसकी सहायक नदियां है।
•यमुना की सबसे प्रमुख सहायक नदी टोंस नदी है। यह उत्तरकाशी स्थित बंदरपुंछ पर्वत के उत्तरी ढाल के स्वर्गारोहिणी ग्लैशियर से निकलने वाले सुपिन नदी व हिमाचल प्रदेश के डोडरा क्वार क्षेत्र से आनेवाली रूपिन नदी से बनी है, जोकि कुछ दूरी तक तमसा नदी के नाम से जानी जाती है। उत्तराखण्ड व हिमाचल के बार्डर पर 148 किमी. बहने के बाद यह कालसी व डाकपत्थर के बीच यमुना नदी में मिल जाती है।
•टोंस के बाद देहरादून के रामपुर मण्डी के पास बायीं ओर से आसन नदी मिलती है। आसन आशारोड़ी-देहरामार्ग के पश्चिम से निकली है। इसके बाद धालीपुर के पास यमुना नदी राज्य के बाहर हो जाती है।
•यमुनोत्री से धालीपुर तक अर्थातृ उत्तराखण्ड में यमुना नदी लम्बाई 136 किमी. है, जबकि यमुनोत्री से इलाहाबाद तक कुल लं 1384 किमी है।
अलकनन्दा तंत्र
•अलकनन्दा प्राचीन नाम विष्णु गंगा चमोली के उत्तरी भाग में स्थित सतोपंथ शिखर के अल्कापुरी बांक हिमनद और सतोपंथ ताल से होते हुए 195 किमी की या के बाद देवप्रयाग में भागरथी नदी में मिल जाती है। सरस्वती, पश्चिमी धौलीगंगा, विरथी, नवालिका, लक्ष्मणगंगा, नंदाकिनी, पिंडर व मंदाकिनी आदि नदियां इसकी सहायक नदियां है।
कोसी नदी
•यह नदी कौसानी बागेश्वर के पहाड़ियों पर स्थित धारपानीधार से निकलती है और रामगंगा के ठीक पूर्व उकसे समानान्तर अल्मोड़ा, नैनीताल व ऊ.सि.न. में 168 किमी बहने के बाद ऊ.सि.न. के सुल्तानपुर स्थान पर राज्य से बाहर निकल जाती हैं। रामनगर से यह मैदान में प्रवेश करती है। उ.प्र. में यह रामगंगा में मिल जाती है। कुमांऊ में इस घाटी को धान का कटोरा कहा जाता है। देवगाड, मिनोलगाड, सुमालीगाड, आदि इसकी सहायक नदियां है।
मन्दाकिनी
मन्दाकिनी नदी केदारनाथ के निकट चोराबाड़ी हिमनद से निकलती है जो कि अलकनन्दा की सहायक नदी है जोकि रूद्रप्रयाग में अलकनन्दा नदी में मिल जाती है। मंदाकिनी की प्रमुख सहायक नदियों में मधुगंगा है, जो कि मंदाकिनी में ऊखीमठ में मिलती है।
3. मन्दाकिनी नदी किस जल नदी प्रवाह (मुख्य नदी) से सम्बधित है-
A.अलकनन्दा
B.भागीरथी
C.यमुना
D.धौलीगंगा
4. कौन सी नदी केदारनाथ से रूद्रप्रयाग तक बहती है-
A.भागीरथी
B.अलकनन्दा
C.सरयू
D.मन्दाकिनी
5. उत्तराखण्ड की कोसी नदी किसकी सहायक नदी है-
A.गंगा की
B.रामगंगा की
C.शारदा की
D.उपरोक्त में से किसी की नहीं
गंगा नदी
•उत्तराखण्ड में गंगा नदी को गंगा के नाम से देवप्रयाग के बाद जाना जाता है, जबकि गंगोत्री से देवप्रयाग तक इसे भागीरथी के नाम से जाना जाता है।
•देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनन्दा मिलकर जब गंगा के नाम से आगे बढ़ती है तो पौढ़ी के व्यासघाट के पास फूलचट्टी नामक स्थान पर बायीं ओर से नयार (नादगंगा) मिलती है। ऋषिकेश में दायीं ओर से चन्द्रभागा नदी और फिर आगे बढ़ने पर दायीं ओर से रायवाला के पास सांेग नदी मिलती है।
•हरिद्वार जिलें में गंगा में रतमऊ तथा सोलानी नदियां मिलती हैं। देवप्रयाग से हरिद्वार की सीमा तक अर्थात् राज्य में गंगा की लम्बाई 96 किमी है।
6. टिहरी बांध किन नदियों के संगम पर स्थित है-
A.अलकनंदा एवं मंदाकिनी
B.भागीरथी एवं भिलंगना
C.भागीरथी एवं अलकनन्दा
D.काली एवं टोंस
भिलंगना नदी
यह नदी जो कि टिहरी बांध निर्माण से पूर्व तक भागीरथी की प्रमुख सहायक नदी थी, गंगोत्री हिमनद के दक्षिणी-पश्चिमी ढाल खतलिंग ग्लेशियर से निकलती है। भागीरथी व भिलंगना नदी का संगमस्थल गणेशप्रया, टिहरी नगर के निकट था। इन दोनो स्थानों का अस्तित्व टिहरी बांध परियोजना के पूर्ण होने पर समाप्त हो गया है।
7. टिहरी बांध किस नदी पर स्थित है
A.अलकनन्दा
B.भागीरथी
C.यमुना
D.मन्दाकिनी
8. काली और गोरी नदियों का संगम हुआ है-
A.जौलजीवी में
B.डोडीहाट में
C.मुनिस्यारी में
D.टनकपुर में
काली (शारदा) नदी
•यह नदी पिथौरागढ़ के सुदूर उत्तर में तिब्बत बॉर्डर के पास स्थित जैक्सर श्रेणी के पूर्वी ढाी पर लिपुलेख के पास स्थित कालापानी (व्यास आश्रम) नामक स्थान से निकलती है। स्थानीय भाषा में इसे कालापानी गाड या कालीगंगा कहा जाता है। यह नदी काकागिरी पर्वत के समानान्तर तथा भारत नेपाल का बॉर्डर बनाते हुए बहती है। पिथौरागढ़ के बाद यह नदी चम्पावत में प्रवेश करती है।
•टनकपुर (चम्पावत) के निकट स्थित पूर्णागिरी तीर्थ के पास बरमदेव मंडी के बाद से शारदा नदी के नाम से नेपाल में प्रवेश कर जाती है।
•स्कन्दपुराण में इस नदी को श्यामा कहा गया है। कुठीयांग्टी, पूर्वी धौलीगंगा, गौरीगंगा, सरयू, लोहावती व लधिया आदि इसकी सहायक नदियां है। कालापानी से टनकपुर तक इसकी लम्बाई 252 किमी. है।
गौरीगंगा
यह नदी पिथौरागढ़ के मल्ला जोहार क्षेत्र में मिलम ग्लेशियर से निकलती है, यह नदी दो जलधाराओं गोरी तथा शुनकल्पा या रालम नदियों की संयुक्त धारा है। जिमगांग, समगांग तथा डुंग क्षेत्रों में चौड़े फाट बनाती हुई गौरीगंगा, जौलजीवी के पास काली नदी से संगम बनाती है। रलमगाड़, मदकानी, जिम्बा गधेरा तथा गोन्खागाड, गौरीगंगा की सहायक नदियां है।
9. कुमाऊँ की सबसे पवित्र नदी कौन सी है-
A.काली शारदा
B.गोमती
C.पूर्वी धौली गंगा
D.सरयू
सरयू
•
•काली नदी को सबसे अधिक जलराशि देने वाली कुमाऊं की पवित्रतम नदी सरयू बागेश्वर के दक्षिण पश्चिम में स्थित सरमूल (झुण्डी) नामक स्थान से निकलती है। बैजनाथ तीर्थ व बागेश्वर नगर इसके तट पर हैं। पिथौरागढ़-अल्मोड़ा तथा पिथौरागढ़-चम्पावत का बॉर्डर बनाते हुए 146 किमी. प्रवाहित होने के बाद पंचेश्वर से 40 किमी. नीचे यह काली नदी में दायीं ओर से मिल जाती है। यह पश्चिम से पूर्व को ओर बहती है।
•सरयू की प्रथम सहायक नदी गोमती है जो बोगेश्वर में सरयू में मिल जाती है। गोमती नदी बागेश्वर स्थित डोबरा श्रेणी से निकती है।
•काकरीघाट में सरयू से पनार नदी मिलती है।
•काकरीघाट से मात्र 3 किमी. पूर्व स्थित रामेश्वर तीर्थ (पिथौरागढ़) के पास सरयू में पूर्वी रामगंगा नदी मिलती है, जोकि पिथौरागढ़ के पोटिंग तथा नामिक हिमनद से निकली है। पू. रामगंगा की लम्बाई 108 किमी. है।
पूर्वी धौलीगंगा
कुठीयांग्टी के बाद काली में दायीं ओर से स्यालपंथ के पास खेला नामक स्थान पर पू. धौलीगंगा नदी मिलती है। यहज गोवनखाना हिमनद से निकलती है। लिस्सर (दारमा), नानदारमा, सेलायांग्टी एवं कंचुतिच आदि पू. धौली गंगा की सहायक नदियां है।
10. किस स्थान से भागीरथी को गंगा के नाम से जाना जाता है-
A.विष्णुप्रयाग
B.देवप्रयाग
C.कर्णप्रयाग
D.रूद्रप्रयाग
11. गंगा को राष्ट्रीय नदी कब घोषित किया गया-
A. 04 November 2008 में
B.2009 में
C.2010 में
D.2012 में
12. कोटेश्वर बांध कहां पर निर्मित किया जा रहा है-
A.भागीरथी पर
B.धौलीगंगा पर
C.अलकनंदा
D.बिरहीगंगा पर
13. सरस्वती व अलकनन्दा नदी का संगम होता है
A.गणेश प्रयाग
B.सोन प्रयाग
C.केशव प्रयाग
D.हरि प्रयाग
14. रूद्रप्रयाग में अलकनन्दा से संगम होता है-
A.धौली गंगा
B.पिण्डर
C.मंदाकिनी
D.बिरहीगंगा
पंच प्रयाग
•विष्णुप्रयाग अलकनन्दा व विष्णुगंगा
•नन्दप्रयाग अलकनन्दा व नन्दाकिनी
•कर्णप्रयाग अलकनन्दा व पिण्डर नदी
•रूद्रप्रयाग अलकनन्दा व मन्दाकिनी नदी
•देवप्रयाग अलकनन्दा व भागीरथी नदी
15. पूर्वी धौली गंगा सहायक नदी है
A.अलकनन्दा की
B.कालीनदी की
C.गोमती नदी की
D.शारदा नदी की
16. पंचेश्वर बांध किस नदी पर बनाया जा रहा है
A.गंगा
B.यमुना
C.काली
D.इनमें से कोई नहीं
17. उत्तराखण्ड की सर्वाधिक लम्बाई वाली नदी कौन सी है
A.काली
B.भागीरथी
C.रामगंगा
D.अलकनन्दा
महत्वपूर्ण तथ्य
काली लिपुलेख से टनकपुर (252 किमी.)
भागीरथी गोमुख से देवप्रयाग (205 किमी.)
रामगंगा प0 दूधातोली से कालागढ़ (155 किमी.)
पू0 – पोटिंग से रामेश्वर (108 किमी.)
अलकनन्दा सतोपंथ से देवप्रयाग (195 किमी.)
18. पिण्डर नदी कर उद्गम स्थान है-
A.बद्रीनाथ
B.केदारनाथ
C.पिण्डारी ग्लेशियर
D.मिलम ग्लेशियर
19. भागीरथी और अलकनन्दा नदियों को किस नाम से जाना जाता है
A.माता-पुत्री
B.माता – बहन
C.बहन – बहन
D.सास- बहू
20. निम्नलिखित नदी-युग्मों में से कौन सुमेलित नहीं है
A.सरयू-पनार
B.काली-गौरीगंगा
C.विष्णुगंगा-धौली (पूर्व)
D.भागीरथी-जाड़गंगा
21. बालगंगा निम्न में से किसकी सहायक नदी है
A.भागीरथी
B.भिलंगना
C.मन्दाकिनी
D.पिण्डर
22. गौला नदी पर कौन-सा शहर स्थित है-
A.काशीपुर
B.चम्पावत
C.हरिद्वार
D.हल्द्वानी
23. लधिया सहायक नदी है
A.यमुना की
B.काली की
C.गंगा की
D.अलकनन्दा की
लधिया नदी
यह नदी उत्तराखण्ड की अंतिम नदी है, जो काली नदी में मिलती है। काली नदी में यह चूका (चम्पावत) के पास मिलती है। यह पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है।
24. शारदा (काली) नदी का उद्गम स्थान है
A.पिण्डारी
B.कफनी
C.मिलम
D.उपरोक्त में से कोई नहीं
25. निम्न में से किसे स्कन्दपुराण में श्यामा नदी कहा गया है-
A.काली नदी
B.भागीरथी
C.जान्हवी नदी
D.उपरोक्त में से कोई नहीं
26. किस नदी को धान का कटोरा कहा जाता है
A.जान्हवी नदी
B.भागीरथी
C.कोसी नदी
D.काली नदी
27. केदारगंगा कहां से निकलती है
A.केदारताल
B.डोडीताल
C.रूद्रगेरा
D.उपरोक्त में से कोई नहीं
28. वसुन्धरा प्रपात कहां पर स्थित है
A.मसूरी
B.नैनीताल
C.चमोली
D.पिथौरागढ़
29. नन्दाकिनी नदी का उद्गम स्थान
A.सतोपंथ हिमनद
B.नन्दाघुंघटी
C.दूधातोली
D.मिलम
30. पनार नदी किसकी सहायक नदी है-
A.काली नदी
B.गौरीगंगा
C.पिण्डर
D.सरयू